UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 10 March 2017

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 10 March 2017


1. जल संरक्षण हेतु 'जल क्रांति अभियान' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:-

(i). जल क्रांति अभियान का शुभारंभ 05 जून 2015 को किया गया था।
(ii). जल क्रांति अभियान का मुख्य उद्देश्य, सहभागी सिंचाई प्रबंधन के लिए पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय ईकाइयों सहित जमीनी स्तर पर सभी हितधारकों की भागीदारी को सुदृढ़ करना है।
(iii). इस योजना के तहत अब तक 1026 गाँवों मे से 230 गाँवों के लिए समेकित जल सुरक्षा योजना तैयार कर ली गई है।

इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?

a. i एवं iii
b. ii एवं iii
c. .i एवं iii
d. उपरोक्त सभी

2. आई एन एस तिलचांग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-

(i). आई एन एस तिलचांग 50 मी. लंबा और तीन वॉटर जेट प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित है, जो इसे 35 समुद्री झील से अधिक गति देती है।
(ii). आई एन एस तिलचांग 30 मिमी की बंदूक और कई हल्के, मध्यम और भारी मशीनगनों से लैस है, जो समुद्र में नौसेना ऑपरेशन में सहायक है।
(iii).आई एन एस तिलचांग को कोलकाता स्थित 'गार्डन रिच शिपबिल्डर्स' द्वारा निर्मित किया गया है।

इनमें से कौन सा/ से कथन सत्य है ?

a. i एवं ii
b. ii एवं iii
c. i एवं iii
d. उपरोक्त सभी

3. मातृत्व प्रसुविधा संसोधन विधेयक 2016 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :-

(i). यह विधेयक 10 मार्च 2017 को लोकसभा में पारित हुआ।
(ii). इसमें प्रसूति लाभ को बेहतर बनाने हेतु मातृत्व अवकाश की अवधि को दो बच्चों तक 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने का प्रस्ताव किया गया है।
(iii).नियोक्ता एवं कर्मचारी की सहमति से गर्भवती महिला घर से भी काम संपादित कर सकती है।

इनमें से कौन सा/ से कथन असत्य है ?

a. केवल i
b. केवल ii
c. केवल iii
d. उपरोक्त सभी

UPSC परीक्षा के 1,500+ महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) प्राप्त करें

यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अध्ययन सामग्री (सामान्य अध्ययन पेपर - 1 + सीसैट पेपर - 2)

यूपीएससी आईएएस प्री के लिए क्रैश कोर्स

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें