आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न Current Affairs MCQ for UPSC Exams - 20 February 2017

IAS EXAM


आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न Current Affairs MCQ for UPSC Exams - 20 February 2017


1. गुगल के प्रोजेक्ट Loon से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्यों पर विचार करें :-

(i). यह परियोजना दुनिया के दूरस्थ भागों में इंटरनेट सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई है।
(ii). इस परियोजना के तहत एक विशालकाय 15 मी. चौड़ा और 12. मी. लंबा हिलियम भरे गुब्बारे को पृथ्वी से 25 किलोमीटर की ऊँचाई पर उड़ान भरने के लिए तैयार किया गया है।
(iii). यह परियोजना जून 2015 में शुरू की गई थी।

इनमे से कौन सा /से कथन सत्य है?

a. केवल i
b. केवल ii
c. i एवं ii
d. ii एवं iii

2. ' डोगो रोबोट' से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों पर विचार करें:-

(i). यह रोबोट 11. 5 किलोग्राम तक का वजन छिपे हुए आतंकी की दिशा में ले जा सकता है।
(ii). जॉय स्टिक कंट्रोल बोर्ड की मदद से उससे गोली चलवाई जा सकती है।
(iii). 'डोगो' अर्जेंटीना के कुत्तें के नाम पर रखा गया है , जो काफी क्षमतावान होता है।

इनमे से कौन सा /से कथन सत्य है?

a. केवल i
b. केवल ii
c. केवल iii
d. उपरोक्त सभी

3. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (मोमेंटम झारखण्ड) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:-

(i). मुंबई में कार्निवल ग्रुप की ओर से झारखण्ड के विभिन्न जिलों में 75 स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स खोला जाएगा।
(ii). चीन में व्यापारिक प्रतिनिधि मंडल चाइना ट्रेड फोरम ने रांची में पीओएस मशीन के निर्माण का प्लांट लगाने की बात की है।
(iii). इस समिट में कुल 2009 प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए।

इनमे से कौन सा /से कथन सत्य है?

a. केवल i
b. केवल ii
c. i एवं ii
d. उपरोक्त सभी

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हार्ड कॉपी में सी-सैट (CSAT) अध्ययन सामाग्री के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1 Paper - 1)

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें