UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (24 सितंबर 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (24 सितंबर 2016)


1. सालबाई की सन्ध् किसके बीच हुई थी?

  1. पेशवा और ईस्ट इंडिया कम्पनी
  2. हैदरअली, पेशवा और ईस्ट इंडिया कम्पनी
  3. हैदरअली और पेशवा
  4. महादजी सिंध्यिा और वारेन हेस्ंिटग्स

2. भारतीय स्वतंत्राता संग्राम के दौरान निम्नलिखित में से किसने अप्रैल 1906 में युगान्तर नामक साप्ताहिक आरम्भ किया?

  1. ज्ञानेन्द्रनाथ बसु तथा बिपिन चन्द्र पाल
  2. बारीन्द्र कुमार घोष तथा भूपेन्द्र नाथ दत्त
  3. अश्विनी कुमार दत्त तथा सतीश चन्द्र मुखर्जी
  4. कृष्ण कुमार मित्रा तथा हेमचन्द्र कानूनगो

3. निम्न में से कौन सी अवधारणा न्यायिक पुनर्विलोकन के सिद्धांत पर नियंत्रण स्थापित करती है?

  1. विधि का शासन।
  2. सम्यक् विधि प्रक्रिया।
  3. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।
  4. विधियों का समान संरक्षण।

4. निम्नमांकित में से असत्य कथन का चयन करें।

  1. सुप्रीम कोर्ट के एक मैंडेट के तहत भारत में वर्ष 1979 में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों की पहचान के लिए मंडल आयोग का गठन हुआ।
  2. आयोग ने पिछड़ेपन को निर्धारित करने के लिए 11 सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक संकेतको का प्रयोग किया।
  3. 1980 में आयोग ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि ‘सकारात्मक कार्यवाही’ की आवश्यकता है।
  4. आयोग ने पिछड़े वगों के लिए सरकारी सेवाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण को सिफारिश की थी।

5. निम्न कथनों पर विचार करें-

1. सतही जल का तापमान भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर घटता जाता है, क्योंकि ध्रुवों की ओर सूर्यताप की मात्रा घटती जाती है।
2. शीत महासागरीय धाराएँ ठंडे क्षेत्रो में तापमान को बढ़ा देती हैं।
3. गर्म महासागरीय धाराएँ गर्म महासागरीय क्षेत्रों में तापमान को घटा देती है।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1और 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1)अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें