UPSCPORTAL Daily Dose in Hindi (रोजाना समाचार, करंट अफेयर्स, ऑडियो नोट्स) "06 फरवरी, 2014"

UPSCPORTAL Daily Dose in Hindi

दैनिक खुराक (दैनिक समसामयिकी, करंट अफेयर्स , ऑडियो नोट्स) "06 फरवरी, 2014"

समसमायिक रोजाना ऑडियो नोट्स

  • चर्चा का विषय: आरक्षण आर्थिक आधार पर
  • सहभागी: प्रो0. अमिताभ कुंदु (जे.एन.यू.), अदिति टंडन (पत्रकार - द् ट्रिब्यून)

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


दैनिक समसामयिकी (06 फरवरी, 2014)

राष्ट्रीय:

अंतर्राष्ट्रीय:

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


आईएएस परीक्षा के लिए करंट अफेयर्स - 06 फ़रवरी 2014
 

एशिया प्रशांत निर्माण में भारत की भूमिका अहम : अमेरिका

  • एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि दुनिया के बड़े लोकतंत्र होने के नाते और भारत-प्रशांत क्षेत्र में इसके रणनीतिक स्थान को देखते हुए भारत को एशिया प्रशांत क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करना है।

  • पूर्वी एशिया और प्रशांत मामलों के सहायक मंत्री डेनियल रसेल ने कांग्रेस में चर्चा के दौरान सांसदों से कहा, ‘‘विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते और भारत-प्रशांत में इसके रणनीतिक स्थान को देखते हुए भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।’’

  • रसेल ने कहा कि ओबामा प्रशासन की एशिया प्रशांत के लिए फिर से संतुलन नीति चीन को रोकने के लिए नहीं है.

  • उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य चीन के वैध हितों को नुकसान पहुंचाने का नहीं है। हमारी नीति किसी एक देश को लक्ष्य करके नहीं है और भारत के साथ अपने संबंधों सहित हम अपने रिश्ते को चीन को रोकने के लिए इस्तेमाल नहीं करते।’’

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं : ए. के. एंटनी

  • रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की कीमत पर शांति नहीं आ सकती है, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने के लिए सभी कदम उठाये जा रहे हैं ताकि वे सर्वश्रेष्ठ हथियार प्रणाली और प्रौद्योगिकी से सुसज्जित हों।

  • चार दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी 2014 का शुभारंभ करते हुए एंटनी ने रक्षा उद्योग के स्वदेशीकरण पर भी जोर दिया और कहा कि यह निजी क्षेत्र को नया अवसर प्रदान करता है।

  • रक्षा प्रदर्शनी में 624 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ भारत हमेशा शांति में विश्वास करता है, हालांकि शांति हमारी सुरक्षा चिंताओं की कीमत पर नहीं आ सकती है । हम अपनी क्षेत्रीय सम्प्रभुता और अखंडता के लिए किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।’’

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें