UPSCPORTAL Daily Dose in Hindi (रोजाना समाचार, करंट अफेयर्स, ऑडियो नोट्स) "12 फरवरी, 2014"

UPSCPORTAL Daily Dose in Hindi

दैनिक खुराक (दैनिक समसामयिकी, करंट अफेयर्स , ऑडियो नोट्स) "12 फरवरी, 2014"

समसमायिक रोजाना ऑडियो नोट्स

  • चर्चा का विषय: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित आई. पी. एल. कमिटी की रिपोर्ट
  • सहभागी: अमित खेमका (वकील सर्वोच्च न्यायालय), मोहन सहाय (वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक)

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


आईएएस परीक्षा के लिए करंट अफेयर्स - 12 फ़रवरी 2014
 

इच्छामृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

  • सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु के मसले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि रोगी की इच्छा के विरुद्ध डॉक्टर इलाज करता है तो यह गलत है। यह जबरन बंधक बनाकर रखने जैसा है।

  • लाइलाज रोग से पीड़ित व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ मरने की इजाजत दी जाए। लेकिन केंद्र सरकार ने इसका विरोध किया। कहा कि हमारा समाज इच्छामृत्यु की इजाजत नहीं देता।

  • चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली बेंच ने 'कॉमन कॉज संगठन की जनहित याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है।

  • इस दौरान केंद्र की ओर से एडिशनल सॉलिसीटर जनरल सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि गंभीर बीमार को इच्छामृत्यु की इजाजत देना कानून और मेडिकल वैल्यूज के खिलाफ है। समाज हमें इसकी इजाजत नहीं देता। न्यायिक प्रक्रिया भी इसकी अनुमति नहीं दे सकती।

हिंदुओं को आहत' करने वाली अमेरिकी लेखिका की किताब को वापस लेगा पेंगुइन

  • मशहूर प्रकाशक पेंगुइन इंडिया ने अमेरिकी लेखिका वेंडी डोनिजेर की किताब 'द हिंदूः एन ऑल्टरनेटिव हिस्ट्री' की सभी प्रतियों को वापस लेऔर उन्हें नष्ट करने का फैसला किया है। एक संगठन के साथ कोर्ट में हुए समझौते के बाद प्रकाशक ने यह फैसला किया है।

  • दिल्ली की अदालत में पेंगुइन इंडिया और 'शिक्षा बचाओं आंदोलन' के बीच हुए समझौते के मुताबिक प्रकाशक इस किताब की सभी प्रतियों को वापस लेगा। प्रकाशक छह महीनों के भीतर भारत से किताब की सभी कॉपियां वापस लेगा और इसकी बिक्री, प्रकाशन और वितरण पर रोक लगाएगा।

  • शिक्षा बचाओं आंदोलन नाम के एक संगठन ने 2011 में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। संगठन का कहना है कि डोनिजेर की किताब भारतीयों , खासकर हिंदूओं का मजाक उड़ाती है और यह तथ्यात्मक गलतियों से भरपूर है। यह पुस्तक वर्ष 2009 में प्रकाशित हुई थी।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें