(आई. ए. एस. प्लैनर) भारतीय पुलिस सर्विस (Indian Police Service - I.P.S.)

https://iasexamportal.com/images/upsc.JPG

भारतीय पुलिस सर्विस (IPS)

भारतीय पुलिस सेवा आई पी एस (I P S) तीन अखिल भारतीय सेवाओ में से एक है,नियुक्ति के बाद इन्हें राज्य या काडर दिए जाते है,जहाँ ज़िला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में इन्हें दो वर्ष की ट्रेनिंग दी जाती है,इस के बाद उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (A.S.P)के रूप में तीन स्टार का बैच प्रदान किया जाता है,इसके बाद की पदोन्नति इस प्रकार है-

  1. पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police - S.P.)
  2. वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police - S.S.P)
  3. उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General - D.I.G)
  4. महानिरीक्षक (Inspector General - I.G)
  5. पुलिस महानिदेशक (Director General of Police - D.G.P) (यह राज्य के पुलिस बल का मुखिया होता है)

कई महानगरों जैसे दिल्ली ,बंगलौर, मुंबई आदि में कानून व्यवस्था की पूर्ण ज़िम्मेदारी पुलिस बल की होती है।

इन महानगरों में सहायक पुलिस अधीक्षक (A.S.P) पुलिस अधीक्षक ( S.P), उप महानिरीक्षक (D.I.G) को सहायक पुलिस आयुक्त (ACPO) उप पुलिस आयुक्त (D.C.P) एवं पुलिस आयुक्त (CP) कहा जाता है।
समय के साथ साथ भारतीय सेवा के उद्देशों और कार्य पद्धति में काफी परिवर्तन आया है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ख़ुफ़िया ब्यूरो (I.B) अनुसंधान एव विशलेषण संस्थान (R.A.W) केंद्रीय जाँच ब्यूरो (C.B.I), अपराध अनुसंधान विभाग (C.I.D) में भी अपनी सेवाएँ देते है,और इसके प्रमुख पदों पर I.P.S अधिकारियों को ही नियुक्त किया जाता है!

Printed Study Material for UPSC IAS Exams

Online Coaching for IAS PRELIMS Exam

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें