(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2016 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1

UPSC CIVIL SEVA AYOG



संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा

(Download) UPSC सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा 2016 सामान्य अध्ययन (GS) Paper-1



Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-1)

Year: 2016

Exam Date: 05-12-2016

1. प्रारंभिक बौद्ध स्तूप-कला, लोक वण्र्य-विषयों एवं कथानकों को चित्रित करते हुए बौद्ध आदर्शों की सफलतापूर्वक व्याख्या करती है। विशदीकरण कीजिए।

2. विजयनगर नरेश कृष्णदेव राय न केवल स्वयं एक कुशल विद्वान थे अपितु विद्या एवं साहित्य के महान संरक्षक भी थ। विवेचना कीजिए।

3. यह स्पष्ट कीजिए की 1857 का विप्लव किस प्रकार औपनिवेशिक भारत के प्रति ब्रिटिश नीतियों के विकासक्म में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़ है।

4. स्वतंत्रता संग्राम में, विशेष तौर पर गांधीवादी चरण के दौरान महिलाओं की भूमिका का विवेचन कीजिए।

5. स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में सुभाषचंद्र बोस एवं महात्मा गांधी के मध्य दृष्टिकोण की भिन्नताओं पर प्रकाश डालिए।

6. क्या भाषाई राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मजबूती प्रदान की है?

7. पश्चिमी अफ्रीका में उपनिवेश-विरोधी संघर्षों को पाश्चात्य-शिक्षित अफ्रीकियों में नव संभ्रांत वर्ग के द्वारा नेतृत्व प्रदान किया गया था। परीक्षण कीजिए।

8. वैश्वीकरण ने भारत में सांस्कृतिक विविधता के आंतरक (कोर) को किस सीमा तक प्रभावित किया है? स्पष्ट कीजिए।

9. ‘‘गरीबी उन्मूलन की एक अनिवार्य शर्त गरीबों को वंचितता के प्रक्रम से विमुक्त कर देना है।’’ उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इस कथन को पुष्ट कीजिए।

10. क्या कारण है कि भारत में जनजातियों को ‘अनुसूचित जनजातियाँ’’ कहा जाता है? भारत के संविधान में प्रतिस्थापित उनके उत्थापन के लिए प्रमुख प्रावधानों को सूचित सूचित कीजिए।

11. भारत में नगरीय जीवन की गुणता की संक्षिप्त पृष्टभूमि के साथ, ‘स्मार्ट नगर कार्यक्रम’ के उद्देश्य और रणनीति बताइए।

12. प्रादेशिकता का क्या आधार है? क्या ऐसा प्रादेशिक स्तर पर विकास के लाभों के असमाान वितरण से हुआ, जिसने को बढ़ावा दिया? अपने उत्तर को पुष्ट कीजिए।

13. वायु संहति की संकल्पना की विवेचना कीजिए तथा विस्तृत क्षेत्री जलवायवी परिवर्तनों में उसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

14. ‘‘हिमालय भूस्खलनों के प्रति अत्यधिक प्रवण है।’’ कारणों की विवेचना कीजिए तथा अल्पीकरण के उपयुक्त उपाय सुझाइए।

15. भूमि एवं जल संसाधनों की प्रबंधन मानव विपतियों को प्रबल रूप में कर कर देगा। स्पष्ट कीजिए।

16. वर्तमान में दक्षिणी चीन सागर का भू-राजनीतिक महत्व बहुत बढ़ गया है। टिप्पणी कीजिए।

17. भारत में प्रमुख नगर बाढ़ दशाओं से अधिक असुरक्षित होते जा रहे हैं। विवेचना कीजिए।

18. सिन्धु जल संधि का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए तथा बदलते हुए द्विपक्षिय संबंधों के संदर्भ में उसके पारिस्थिति, आर्थिक एवं राजनीतिक निहितार्था का परीक्षण कीजिए।

19. भारत में अंतर्देशीय जल परिवहन की समस्याओं एवं संभावनाओं को गिनाइए।

20. भारत में सुख-प्रवण एवं अर्द्धशुष्क प्रदेशों में लघु जलसंभर विकास परियोजनाएं किस प्रकार जल संरक्षण में सहायक हैं

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page