Model Questions for UPSC PRE यूपीएससी आईएएस (प्री) GS (Hindi) Set-10

IAS EXAM

Model Questions for UPSC PRE यूपीएससी आईएएस (प्री) GS (Hindi) Set-10

1-    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1-    अन्य भारतीय शासकों के समान ही हैदर तथा टीपू सुल्तान विश्व में हो रही घटनाओं से अन्जान थे ।
2-    हालांकि, धार्मिक मामलों में वे ज्ञानसम्पन्न तथा उदार विचारों वाले थे ।
       उपरोक्त में से सही कथन है/हैं-
(a)    केवल 1  

(b)     केवल 2
(a)    1 और 2 दोनों  

(c)     न तो 1 न ही 2

2-    निम्नलिखित में से कौन एक पेशवाओं का कालक्रमानुसार सही क्रम है?

(a)    बाजीराव-बालाजी विश्वनाथ-बालाजी बाजी राव-माधावराव
(b)    बालाजी विश्वनाथ-बाजी राव-बालाजी बाजीराव-माधवराव
(c)    बालाजी विश्वनाथ-बाजी राव-बालाजी बाजीराव-माधावराव
(d)    बालाजी विश्वनाथ-बालाजी बाजी राव-बाजीराव-माधावराव

3-    सुमेलित कीजिए

            सूची-1         सूची-2
(a)    सिंधिाया        1-    नागपुर
(b)    गायकवाड़      2-    इंदौर
(c)    भोंसले           3-    बड़ौदा
(d)    होल्कर          4-    ग्वालियर
              कूट-
        A    B    C   D
(a)    4    1    2    3
(b)    4    3    1    2
(c)    3    4    1    2
(d)    1    2    3    4

4-    निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही नहीं हैं?

1-    अंग्रेजों के आगमन के बाद, अंग्रेजी माधयम में शिक्षा देने वाले नए प्रकार के स्कूल जो पाश्चात्य शिक्षा की अन्य शाखाओं पर भी प्रकाश डालते थे, ने पहले बंगाल और बम्बई प्रदेश में तथा उसके बाद मद्रास में कार्य करना प्रारंभ कर दिया ।
2-    उन्हें अधिाकांशतः ब्रिटिश प्रशासकों के द्वारा चलाया जाता था।
3-    सरकार द्वारा समर्थित प्रथम शैक्षणिक संस्थान क्रमशः 1791 ई- तथा 1781 ई- में स्थापित कलकत्ता मदरसा तथा बनारस संस्क्तत कॉलेज थे ।
4-    उनकी स्थापना का उद्देश्य बड़े पैमाने पर शिक्षा देना था।
           कूट-
(a)    केवल 1 और 2 
(b)     केवल 3 और 4
(c)     केवल 2 और 4   

(d)     उपरोक्त सभी

5-    कंपनी द्वारा दस्तक (चमतउपजे) के दुरुपयोग का वास्तविक मुद्दा था-

(a)    कंपनी को दबक शुल्क मुक्त आयात-निर्यात व्यापार के लिए दिया गया था, परंतु कंपनी इसका दुरुपयोग आंतरिक व्यापार में भी कर रही थी ।
(b)     दस्तक कंपनी को दिया गया था परंतु उसका दुरुपयोग कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा था ।
(c)     कंपनी तथा उसके ‘कर्मचारी’ दस्तक को ‘निजी’  व्यापारियों को भी बेच रहे थे ।
(d)     उपरोक्त सभी

6-     प्लासी के युद्ध के बाद बंगाल के व्यापार और उद्योगों को भारी नुकसान क्यों हुआ?

(a)    भारतीय व्यापारियों को अंग्रेजों से कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ा
(b)     भारतीय व्यापारी शुल्कों की अदायगी के कारण एक अलाभकारी स्थिति में थे जबकि अंग्रेजों का व्यापार शुल्क मुक्त था
(c)     उत्पादकों को हिंसक तरीकों के प्रयोग के द्वारा अपनी वस्तुओं को कम मूल्य पर बेचने हेतु बाधय किया जाता था
(d)     उपरोक्त सभी

7-    ब्रिटेन का बाजार भारत में उत्पादित वस्तुओं के लिए पूरी तरह से बंद था । वह उपकरण जिसका प्रयोग करके अंग्रेजों ने यह व्यवस्था बनाई थी, वह था-

(a)    भारतीय वस्तुओं को ले जाने वाले जहाजों को ब्रिटेन के बंदरगाहों तक न पहुंचने देने के आदेश जारी किए गए
(b)     ब्रिटिश भारतीय सरकार स्वयं भारतीय, वस्तुएं खरीदती थी और उन्हें अफ्रीका के बाजारों में बेचकर अच्छा लाभ कमाती थी
(c)     ब्रिटिश भारतीय सरकार ने भारतीय वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया
(d)     ब्रिटेन में आयातित भारतीय वस्तुओं पर भारी आयात शुल्क लगाया जाता था जिससे ब्रिटेन में भारतीय वस्तुओं का निर्यात तथा विक्रय एक घाटे का सौदा हो जाए

8-    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(b)     1859 ई- में प्रेसिडेंसियों की पृथक् सेनाओं का एकीकरण किया गया ।
(b)     भारत में ब्रिटिश सरकार को पूरी सेना को कमांडर-इन-चीफ़ के नियंत्रण के अंतर्गत लाया गया।
(c)     प्रति तीन भारतीय सिपाहियों के लिए एक यूरोपीय सिपाही होता था ।
(d)     इनमें से कोई नहीं

9-    1773 ई- के रेग्युलेटिंग एक्ट को पारित करके, ब्रिटिश संसद ने जो प्रयास किया वह है-

(a)    कंपनी के मामलों में अपने प्राधिाकार का प्रयोग करना
(b)     कंपनी के शासन के अंतर्गत पाई जाने वाली बुराइयों की समाप्ति
(c)     कंपनी के अफ़सरों की निरंकुशता से भारतीय शासकों की रक्षा करना
(d)     भारत के साथ कंपनी के व्यापार को विनियमित करना

10-    निम्नलिखित में से कौन नादिरशाह के आक्रमण का एक प्रभाव नहीं था?

(a)    इससे साम्राज्य की प्रतिष्ठा को एक अपूरणीय क्षति पहुंची
(b)     इसने साम्राज्य की छिपी हुईं कमियों को मराठा सरदारों तथा विदेशी व्यापारिक कंपनियाें के सामने उजागर कर दिया
(c)     इसने औपनिवेशिक वित्त को बर्बाद कर दिया तथा देश के आर्थिक जीवन, को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया
(d)     इसने निर्बल सामंतों की पहल को नष्ट कर दिया जिनमें से अधिकतर ने सक्रिय दरबारी जीवन से किनारा कर लिया
 

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit 2018

Answer Key :

1 (b)     2 (b)    3 (b)     4 (d)     5 (d)   6 (d)     7 (d)     8(c)     9 (b)     10 (d)