(अधिसूचना "Notification") UPSC IAS Exam सिविल सेवा परीक्षा 2018

IAS EXAM

(अधिसूचना "Notification") UPSC IAS Exam सिविल सेवा परीक्षा-2018

ए.फ. सं १/७/२०१७ -प.१ (ख ) - भारत के असाधारण राजपत्र दिनांक ७ फरवरी २०१८ में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रकाशित नियमो के अनुसार नीचे उल्लेखित सेवाओं और पदों में भर्ती के लिए  संघ  लोक सेवा आयोग द्वारा ६ जून  २०१८ को सिविल सेवा परीक्षा की प्रारम्भिक परीक्षा ली जाएगी। 

(i) भारतीय  प्रशासनिक सेवा 

(ii) भारतीय  विदेश सेवा 

(iii) भारतीय  पुलिस सेवा 

(iv) भारतीय  डाक एवं  तार लेखा और वित्त सेवा, ग्रुप "क "

(v) भारतीय  लेखा परीक्षा और लेखा सेवा , ग्रुप "क "

(vi) भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय  उत्पाद), ग्रुप 'क'

(vii) भारतीय रक्षा लेखा  सेवा, ग्रुप 'क'

(viii) भारतीय राजस्व सेवा (आयकर), ग्रुप 'क'

(ix) भारतीय आयुध कारखाना सेवा, ग्रुप 'क' (सहायक कर्मशाला प्रबंधक , प्रशासनिक)

(x) भारतीय डाक सेवा, ग्रुप 'क'

(xi) भारतीय सिविल लेखा सेवा, ग्रुप 'क'

(xii) भारतीय रेलवे  यातायात सेवा, ग्रुप 'क'

(xiii) भारतीय रेलवे लेखा सेवा, ग्रुप 'क'

(xiv) भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, ग्रुप 'क'

(xv) रेलवे सुरक्षा बल  में ग्रुप 'क' के सहायक सुरक्षा आयुक्त  के पद

(xvi) भारतीय रक्षा संपदा सेवा, ग्रुप 'क'

(xvii) भारतीय सूचना  सेवा (कनिष्ठ  ग्रेड), ग्रुप 'क'

(xviii) भारतीय व्यापार सेवा, ग्रुप 'क'

(xix) भारतीय कारपोरेट विधि  सेवा, ग्रुप 'क'

(xx) सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल  सेवा, ग्रुप 'ख' (अनुभाग अधर्कारी ग्रेड)

(xxi) दिल्ली , अंडमान एवं निकोबार  द्वीप समूह,लक्षद्वीप , दमन व दीव एवं दादरा व नगर हवेली सिविल  सेवा, ग्रुप 'ख'

(xxii) दिल्ली , अंडमान एवं निकोबार  द्वीप समूह,लक्षद्वीप , दमन व दीव एवं दादरा व नगर हवेली  पुलिस सेवा, ग्रुप 'ख'

(xxiii)पांडिचेरी  सिविल  सेवा, ग्रुप 'ख'

(xxiv)पांडिचेरी पुलिस सेवा, ग्रुप 'ख'.

(स्टडी किट) UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo)

(स्टडी किट) UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवार के पास भारत के केंद्र  या राज्य विधानमंडल  द्वारा निगमित किसी  विश्वविद्यलाय की या संसद के अधिनियम  द्वारा स्थापित  या विश्वविद्यलाय  अनुदान आयोग अधर्ननयम 1956 के खंड 3 के अधीन  विश्वविद्यलाय  के रूप में मानी गई किसी  अन्य शिक्षा  संस्था की डिग्री अथवा  समकक्ष योग्यता  होनी चाहिए ।

टिप्पणी -I : कोई भी उम्मीदवार जिसने  ऐसी कोई परीक्षा दे दी है जिसमे उत्तीर्ण होने पर वह आयोग की परीक्षा के लिए शैक्षिक  रूप से पात्र होगा परन्तु उसे परीक्षा परिणाम  की सुचना  नहीं मिली है तथा  ऐसा उम्मीदवार भी जो ऐसी अहाक परीक्षा में बै ने का इरादा रखता है, प्रारम्भिक  परीक्षा में प्रवेश पाने का पात्र होगा। लसषवि सेवा (प्रधान ) परीक्षा के लिए अहाक घोषित ककए गए सभी उम्मीदवारों को प्रारम्भिक  परीक्षा के लिए आवेदन प्रपत्र के सार्-सार् उत्तीर्ण होने का प्रमार् प्रस्तुत करना होगा। जिसके  प्रस्तुत न किये  जाने पर ऐसे उम्मीदवारों को प्रारम्भिक परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया  जाएगा। प्रधान परीक्षा के लिए आवेदन- प्रपत्र जुलाई / अगस्त  , 2018 माह में किसी समय मंगाए जाएंगे।

आयु सीमा:

उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त , 2018 को पूरे 21 वर्ष  की हो जानी चाहिए , किन्तु 32 वर्ष की नहीं होनी चाहिए अर्थात  उसका जन्म 2 अगस्त, 1986 से पहले  और 1 अगस्त , 1997 के बाद का नहीं होना चाहिए। विभिन्न सेवाओं के सन्दर्भ  में सम्बन्धित नियमो /विनियमों में समरूप परिवर्तन  हेतु आवश्यक कार्यवाही  अलग  से की जा रही है।

परीक्षा की योजना:

इस प्रतियोगिता  परीक्षा में दो  चरण  हैं।
(1) प्रधान  परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन  हेतु सिविल  सेवा (प्रारंभिक ) परीक्षा (वस्तुपरक) तथा 
(2) विभिन्न  सेवाओं तथा  पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों का चयन  करने के लिए सिविल  सेवा (प्रधान ) परीक्षा (लिखित तथा साक्षात्कार)।

अवसरो की संख्या:

सिविल  सेवा परीक्षा में बैठने  वाले प्रत्येक उम्मीदवार को जो अन्यथा पात्र हों, छ: बार बैठने की अनुमति  दी जाएगी।

परन्तु अवसरों की संख्या से सम्बन्ध  यह प्रतिबंध  अनुसूचित  जानतयों और अनुसूचित जनजातियों के अन्यथा  पात्र उम्मीदवारों पर लागू  नहीं होगा।

परन्तु आगे यह और भी है कि  अन्य पिछड़ी श्रेणियों के उम्मीदवारों को, जो अन्यथा पात्र हों, स्वीकार्य अवसरों की संख्या नौ होगी। यह रियायत /छूट केवल वैसे अभ्यर्थियों को  मिलेगी जो आरक्षण  पाने के पात्र हैं।

परीक्षा केंद्र:

प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र:


मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र:

आवेदन शुल्क:

उम्मीदवारों  को 100/- (सौ रुपये मात्र) फीस के रूप में (अ.जा./अ.ज.जा./ महिला / बेंचमार्क दिव्यांग  व् व्यक्तियों श्रेणी  के उम्मीिवारों को छोड़कर जिन्हे  कोई शुक्ल  नहीं देना  होगा) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की किसी भी शाखा  में नगद जमा करके या स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  की नेट बैंकिंग सेवा का उपयोग करके या वीजा/मास्टर/रुपे  क्रेडडि/डेबिट कार्ड  का उपयोग करके भुगतान  करना होगा

आवेदन कैसे करें:

उम्मीदवार http://www.upsconline.nic.in वेबसाइट का इस्तेमाल  करके ऑनलाइन  आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने सम्बन्धी विस्तृत  अनुदेश उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध  हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने के लिए सछिप्त  अनुदेश परिशिष्ट -II में हदए गए हैं जिन्हे  सावधानीपूर्वक पढ़ ले  ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन  आवेदन पत्र 06 मार्च , 2018 को सांय 6:00 बजे तक भरे जा सकते हैं।

सरकारी अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

(स्टडी किट) UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo)

(स्टडी किट) UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1

Courtesy: UPSC

महत्वपूर्ण लिंक: