यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-9"

यूपीएससी आईएएस (मुख्य) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Mains) General Studies Categorized Exam Paper "Chapter-9"

भारत की विदेश नीति

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में हो):

(a) समानान्तर कूटनीति का क्या अर्थ है? (00/II/2/10)
(b) गुट-निरपेक्षता आवश्यकता है, मत नहीं। स्पष्ट कीजिए।
(c) शान्ति-निर्माण और शान्ति-रक्षा के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
(a) निवारण क्या है?
(e) भारत के लिए क्रायोजेनिक इंजन का स्वयं विकास करना क्यों आवश्यक हो गया?

2. भारत अपनी अहस्तक्षेप की विदेश नीति को उभरते हुए हस्तक्षेप के अधिकार से कैसे समायोजित करता है? (00/II/7c/15)

3. सामूहिक सुरक्षा और सहयोगी सुरक्षा के अन्तर को स्पष्ट कीजिए। (00/II/8/2)

4. ‘गुजराल सिद्धान्त’ से क्या आशय है? (02/II/2a/2)

5. फ्एन.ए.एम. (निर्गुट आन्दोलन) एकध्रुवीय विश्व में भी प्रासंगिक है।य् टिप्पणी कीजिए। (02ध7ध15)

6. पंचशील समझौता के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (04/II/2/02)

7. विदेश नीति के निर्धारण में ‘आसूचना’ की भूमिका की चर्चा कीजिए। (04/II/7c/15)

8. आज के अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में पं. जवाहरलाल नेहरू के विचारों की प्रासंगिता का मूल्यांकन कीजिए। (04/II/7c/15)

9. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रयासों की पूर्ण तस्वीर प्रस्तुत कीजिए। (05/II/1a/15)

10. भारत की विदेश नीति में पंचशील के संबंध में लिखिए। (07/II/2d/2)

11. गुट निरपेक्षता आंदोलन (नैम) की प्रासंगिकता के संबंध में लिखिए। (07/II/2e/2)

12. भारत की महासागर विकास नीति के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/2a/2)

13. विदेशों में रोजगार प्रोन्नति की परिषद् (सी.पी.ओ.ई) के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/3b/15)

14. भारत की विदेशी नागरिकाता (ओ.सी.आई) योजना के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/3c/2)

भारत और पाक संबंध

1. सियचिन ग्लेशियर समाचारों का विषय कैसे बना? इस विषय पर भारत और पाकिस्तान के बीच जो सन्धि वार्ताए हुई, उनका प्रमुख प्रायोजन क्या हो सकता था? (89/I/7d/5)

2. पाकिस्तान द्वारा M.11 प्रक्षेपास्त्र प्राप्त किए जाने के विषय में निर्णायक साक्ष्य क्या रहे हैं? (50 शब्द) (95/I/7/6)

3. 1997 में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री एवं भारत के प्रधान मंत्री के मध्य बैठक कहाँ और कब हुई? बैठक में क्या मुख्य निर्णय लिये गये और बाद में उन पर क्या कार्यवाही की गयी? (97/I/5a/30)

4. आठ देशों के समूह के नेताओं द्वारा कोलोन में हुई अपनी बैठक में, पाकिस्तान द्वारा कारगिल में घुसपैठ पर की गई टिप्पणियों को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए। (99/I/66/10)

5. भारत की कारगिल विजय कूटनीति और शक्ति-प्रयोग के सफलतापूर्वक मिश्रण के प्रयास का परिणाम था। व्याख्या कीजिए। (00/II/1b/15)

6. स्याचीन विवाद के बारे में आप क्या जानते हैं? (00/II/8a/2)

7. भारत कश्मीर को ‘विवादित क्षेत्र’ मानने पर क्यों आपत्ति करता है? (01/II/2d/2)

8. भारत-पाकिस्तान संबंधों पर आगरा शिखर सम्मेलन के महत्त्व पर चर्चा कीजिए। (03/II/2b/2)

9. भारत और पाकिस्तान के बीच "ट्रैक-II राजनय" की प्रकृत्ति क्या रही है? (03/II/1a/02)

10. भारत और पाकिस्तान के सम्बन्धों को सुधारने या उनमें अवरोध उत्पन्न करने की दिशा में संयुक्त राज्य अमरीका की भूमिका की विवेचना कीजिए। (04/II/2e/15)

11. इस्लामाबाद और भारत के बीच हॉट लाइन के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (04/II/6/2)

12. पाकिस्तान द्वारा भारत को एम.एफ.एन. प्रतिष्ठा के संबंध में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (05/II/6/2)

13. शिमला करार के बारें में 20 शब्दों में लिखिए। (06/II/2a/2)

14. भारत-पाक संबंधों में प्रमुख बाधाएं के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/2b/2)

भारत और रूस संबंध

1. भारत के प्रधान मंत्री जुलाई 1990 में जब मास्को की यात्रा पर गए थे तब उनके और सोवियत राष्ट्रपति के बीच चर्चा के प्रमुख विषय क्या थे? भारत और     रूस के पारस्परिक संबंधों पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है, इसका मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द) (90/I/5b/25)

2. सोवियत संघ की समाप्ति से भारत-रूसी संबंधों पर हुए प्रभाव पर चर्चा कीजिए। (03/II/1b/15)

3. रूस के साथ भारत के सामरिक सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए। (04/II/1b/15)

4. भारत-रूसी रक्षा सहयोग पर लगभग 150 शब्दों में लिखिए। (07/II/1a/15)

भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया संबंध

1. "आवर ग्लोबल नेबरहुड" शीर्षक रिपोर्ट को किस संगठन ने तैयार किया और उसकी प्रमुख सिफारिशें क्या हैं? (95/I/7c/6)

2. "बेरिंग" को समाचारों में स्थान क्यों मिला? इसकी वर्तमान स्थिति के लिए किसे उत्तरदायी माना गया है? (95/7d/6)

3. भारत की ‘पूर्व की ओर देखो नीति’ क्या है? (0/I/12a/2)

4. भारत के पूर्वी भागों में घुसपैठ की समस्या को समझाइए। (01/II/1c/15)

5. दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र में भारत की बढ़ती हुई ग्रस्तता के कारण को स्पष्ट कीजिए। (04/II/1c/15)

6. मीकाँग-गंगा सहयोग क्या है? (05/II/6a/2)

7. पूर्व की ओर देखो नीति और उत्तर-पूर्वी भारत के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/8a/2)

भारत की नाभिकीय नीति

1. भारत ने किन कारणों से CTBT पर हस्ताक्षर नहीं किये? (97/I/7c/10)

2. पोखरन- I और पोखरन -II के अन्तर और इनके महत्त्व को बयान कीजिए। (00/II/1c/15)

3. CTBT का क्या भविष्य है? (00/II/8a/2)

4. विस्फोट और अन्तःस्फोट का अन्तर बताइए। (01/II/7c/15)

5. भारत की नाभिकीय नीति के प्रमुख अभिलक्षणों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए और भारत के सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर करने से इन्कार के कारणों को स्पष्ट कीजिए। (01/II/1c/15)

6. व्यापक अणुपरीक्षण प्रतिबंध सन्धि का भारत द्वारा विरोध किए जाने के कारणों पर दृष्टिपात कीजिए। (02/II/1c/15)

7. ‘पिनाका’ के बारे में आप क्या जानते हैं? (02/II/1c/15)

8. अणुशस्त्रों के बारें में भारत की ‘प्रथम उपयोग नहीं’ नीति को स्पष्ट कीजिए। (02/II/2e/2)

9. नाभिकीय प्रसारनिरोध संधि के संबंध में लिखिए। (06/II/2e/2)

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

अप्रवासी भारतीय

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में हो) (00/II/3/10)

(a) भारतीय स्रोत के भारतवासियों के भूमण्डलीय संगठन का क्या तात्पर्य है?
(b) भारत के खिलाफ लगने वाले आर्थिक प्रतिबन्ध का छत्प् पर क्या प्रभाव पड़ा है?
(c) मई 19, 2000 के फ़ीजी संकट भारत के लिए विशिष्ट चिन्ता का कारण क्यों है?
(d) भारत के उदारीकरण प्रक्रिया में NRI की भूमिका का परीक्षण कीजिए।
(e) भारत के नाम और यश को बढ़ाने वाले कुछ NRI का विवरण दीजिए।

2. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए):  (01/II/3/10)

(a) एन.आर.आई. विकसित देशों में किन क्षेत्रों में विशेष सफल रहे हैं?
(b) विदेशों में भारतीयों की किन विशेषताओं में सबसे ज्यादा मांग है?
(c) एन.आर.आई. की जरूरतों का ध्यान रखने के लिए भारत सरकार क्या प्रयास कर रही है?
(d) भारत के विकास में एन.आर.आई. का क्या योगदान है?
(e) क्या कारण है कि एन.आर.आइ. अपना संवेगात्मक लगाव भारत से बनाए रखते हैं?

3. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए): (02/II/03/10)

(a) यदि अनिवासी भारतीय भारत में बसने का निर्णय लें तो उनको कौनसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है?
(b) इण्डिया मिलैनियम डिपौज़िट स्कीम क्या थी?
(c) खाड़ी देशों से भेजी गई मुद्रा का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा है?
(d) विदेशों में रह रहे भारतीयों से सम्बन्धित मामलों की देखरेख करने वाली नोडल एजेन्सी का नाम व मुख्य काम बतलाइये।
(e) ‘अनिवासी भारतीय’ और ‘भारत मूल के लोग’ के बीच अंतर क्या है?

4. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में): (03/II/3/10)

(a) किन दशाओं में अनिवासी भारतीयों को अपनी पंसद की किसी भी मुद्राओं में जमा पूँजियों को भारत में भेजने की अनुमति है?
(b) अनिवासी भारतीयों को भारत में निवेश करने के लिए किस प्रकार आकर्षित किया जा सकता है?
(c) आधुनकि भारत में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की सार्थकता क्या है?
(d) इदी अमीन ने अपने देश में भारतीय मूल के लोगों का जीवन किन प्रकारों से कठिन बना दिया था?
(e) "प्रतिभा पलायन" किसकों कहते हैं?

5. लगभग 20-20 शब्दों में निम्नलिखित के उत्तर दीजिए : (04/II/3/10)

(a) भारतीय मूल के लोगों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए।
(b) यहूदी बिखराव (डायसपोरा) और भारतीय बिखराव के बीच का अन्तर स्पष्ट कीजिए।
(c) संघीय बजट जुलाई 2004 में अनिवासी भारतीयों का उल्लेख किन संदर्भों में किया गया है?
(d) उल्टा प्रवास (रिवर्स माइग्रेशन) का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।
(e) 9 जनवरी को ही भारतीय प्रवासी दिवस के रूप में क्यों चुना गया?

6. निम्नलिखित के सम्बन्ध में लिखिए (प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में): (06/II/3/10)

(a) अनिवासी भारतीयों का जी.सी.सी. देशों को अंशदान
(b) फिजी में भारतीयों का भविष्य
(c) हाउस ऑफ लॉर्ड्स, यू. के. में भारतीय
(d) सिलिकन वैली में भारतीयों का योगदान
(e) भारत मूल के लोगों का यूगांडा से निष्क्रमण

7. प्रवासी भारतीय बीमा योजना, 2006 के संबंध में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/3a/2)

8. प्रवासी भारतीय कार्य मंत्रालय के संबंध में लिखिए। (07/II/3e/2)

9. प्रवासी भारतीय दिवस के संबंध में लिखिए। (08/II/3a/2)

10. सिंगापुर में भारतीय प्रवासी के संबंध में लिखिए। (08/II/3d/2)

11. भारतीय प्रवासी और बॉलिवुड के संबंध में लिखिए (08/II/3e/2)
 

भारत और इजराइल संबंध

1. भारत ने इजराइल के साथ कब और क्यों पूर्ण राजनयिक सम्बन्ध स्थापित किये? (लगभग 50 शब्द) (92/I/7g/6)

2. भारत और इजराइल को निकट लाने में कौन-सी हाल की घटनाएँ उत्तरदायी रही हैं? गत एक वर्ष में इस दिशा में क्या प्रगति हुई है? विवेचन कीजिए (लगभग 250 शब्द) (93/I/5b/35)

3. भारत-इजराइल सहयोग के संबंध में लिखिए। (04/II/2b/2)

4. कृषि के क्षेत्र में भारत-इजराइल सहयोग के बारे में 20 शब्दों में लिखिए। (06/II/2b/2)

भारत और ईरान संबंध

1. भारत-ईरान संबंधों की आखिरी प्रावस्था का परीक्षण कीजिए। (01/1c/15)

2. भारत-ईरान गैस पाइपलाइन के राजनैतिक और आर्थिक निहितार्थों को स्पष्ट कीजिए। (05/5b/35)

भारत और नेपाल संबंध

1. परिगत व्यापार (ट्रैन्सिट ट्रेड) के प्रश्न के प्रति भारत और नेपाल की मनोवृत्तियों में अन्तर किन बातों में है? यह प्रश्न अन्यान्य मामलों के कारण जटिल कैसे बन गया है? (89/I/5b/35)

2. नेपाल के लोकतंत्र-समर्थन आंदोलन का संक्षिप्त परिचय देते हुए उसकी अद्यतन स्थिति बताइए। (90/I/6c/10)

3. किस मायने में भारत-नेपाल सहयोग दोनों देशें की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है? (03/II/2e/2)

4. भारत-नेपाल सम्बन्धों की दुर्बलताएँ के बारे में लगभग 20 शब्दों में उत्तर दीजिए। (04/II/2d/2)

भारत और अमेरिका संबंध

1. सुपर 301 क्या है ? भारत इस विषय में चिन्तित क्यों है, इस पर भारत की प्रतिक्रिया क्या रही? (89/I/5a/35)

2. भारत द्वारा हाल ही में छोड़ी गई ‘अग्नि’ मिसाइल की प्रमुख विशेषतायें क्या हैं? यह कब और कहाँ से छोड़ी गई? संयुक्त राज्य अमरीका की क्या प्रतिक्रिया थी? (92/I/7b/6)

3. परमाणु शस्त्र प्रसार निरोध के सम्बन्ध में अभी हाल में हुई सुरक्षा परिषद् की बैठक में भारत ने क्या रूख अपनाया? बैठक में क्या मुख्य निर्णय लिए गये? (92/I/7c/6)

4. गत दो वर्षों में भारत-अमरीका के आपसी सम्बन्ध किस प्रकार सुधरे हैं? विवेचन कीजिए। (93/I/6b/10)

5. भारत-अमरीकी संबंधों की वर्तमान अवस्था का परीक्षण कीजिए। इन दोनों देशों के बीच के संबंधों में प्रमुख क्षोभजनक तथ्य क्या हैं? (94/I/5a/15)

6. कालूचक की घटनाओं के पश्चात्, जम्मू और कश्मीर राज्य में सीमा पार से आतंकवाद की समस्या पर संयुक्त राज्य अमरीका ने किस प्रकार अनुक्रिया की थी? (02/II/2d/2)

7. हाल के समय में भारत-यू.एस. संबंधों में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिए। (03/II/1a/15)

8. 1978 का कैंप डेविड समझौता के संबंध में लिखिए। (05/II/2d/2)

9. भारत और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच ‘रणनीतिक भागीदारी’ क्या है? दोनों भागीदारों के लिए इसके निहितार्थ क्या है? (06/I/6a/30)

10. भारत-यू.एस. सैनिक सहयोग के बारे में लिखिए। (06/II/2d/2)

11. 2006 का हाइड अधिनियम के बारे में लिखिए। (07/II/8b/2)

भारत और फ्रांस संबंध

1. हाल ही में हुई प्रधानमंत्री नरसिंह राव की फ्रांस-यात्रा को किन मामलों में ‘सर्वाधिक फलप्रद और उपयोगी’ माना जाता है? (95/I/7F/6)

2. भारत-फ्रांस मैत्री को बढ़ावा देने के भारत के राजनयिक प्रयासों पर हाल की फ्रांसीसी अनुक्रिया का विश्लेषण कीजिए। (99/I/6d/10)

भारत और बांग्लादेश संबंध

1. जून 1990 में आयोजित भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक में स्थूल रूप से क्या निर्णय लिए गये? (90/I/7F/5)

2. उन घटनाओं का वर्णन कीजिए जिनसे बांग्लादेश में एक अवक्षेक सरकार की स्थापना हुई। (लगभग 50 शब्द) (96/I/7d/6)

3. भारत-बंग्लादेश संबंधों में पिर्डिंवाह और बोराइवाड़ी का क्या महत्व है? (01/II/2e/2)

4. बंगलादेश के साथ बढ़िया पड़ोसी सम्बन्धों से भारत का किस प्रकार लाभ होता है? (02/II/2c/2)

5. भारत-बांग्लादेश संबंधो में उत्तेजना पैदा करने वाली प्रमुख बातों पर चर्चा कीजिए। (03/II/2c/15)

6. बांग्लादेश में राजनीतिक संकट पर भारत की अनुक्रिया पर लगभग 150 शब्दों में लिखिए। (03/II/2c/15)

5. भारत-बांग्लादेश सीमा सड़क-व-बाड़कार्य के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/2d/2)

भारत और दक्षिण अफ्रीका संबंध

1. हाल ही में हुई राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की प्रथम सरकारी भारत यात्रा के समय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हस्ताक्षरित करारों का महत्व क्या है? (लगभग 50 शब्द) (95/I/7e/6)

भारत और श्रीलंका संबंध

1. हाल ही में भारत और श्रीलंका के सम्बन्धों की चर्चा कीजिए। (00/II/1a/15)

2. एल.टी.टी.ई. पर भारत का दृष्टिकोण स्पष्ट कीजिए। (06/II/2c/2)

3. श्रीलंका में पाकिस्तान की भूमिका के संबंध में लिखिए। (06/II/2c/2)

भारत और चीन संबंध

1. भारत-चीन सम्बन्धों के प्रमुख क्षोभकों की चर्चा करते हुए बताइए कि उनके निवारणार्थ क्या नवीनतम प्रयास किए गए हैं? (02/II/1a/15)

2. भारत के चीन के साथ संबंधों में हाल की प्रवृत्तियों पर चर्चा कीजिए। (03/II/1c/15)

3. निम्नलिखित के संबंध में लिखिए (उत्तर लगभग 20 शब्दों में होना चाहिए) चीन में भारतीय। (08/II/2a/2)

4. भारत और चीन : संबंधों को प्रगाढ़ करने की रणनीति पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए। (08/II/1c/30)

बाह्य सुरक्षा एवं संबंधित मुद्दे

1. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली पर ‘ मंत्रियों के समूह’ की प्रमुख सिफारिशें क्या थीं? (01/II/1b/15)

2. अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के प्रति भारत की नीति पर चर्चा कीजिए। (03/II/2d/2)

विविध

1. ऑपरेशन राइनों क्या है? इसका आश्रय क्यों लिया गया और आपके विचार से यह किस हद तक सफल रहा? (91/I/6a/10)

2. म्यांमार की हाल की घटनाओं के बारे में भारत की क्या भूमिका हो सकती है? (लगभग 50 शब्द) (94/I/7g/6)

3. आप ‘जी 15’ से क्या समझते हैं? (01/II/2b/2)

4. भारत के हाल के दौरे में इन्डोनेशिया की राष्ट्रपति मेगावती सुकर्नोपुत्री की मुख्य रणनीतिक चिंताएँ क्या थीं। (02/II/1c/10)

5. लगभग 20 शब्दों में निम्नलिखित उत्तर दीजिएः
योरोपीय संघ का भारत के विरूद्ध व्यापार-प्रतिबंध। (04/II/2c/2)

6. लगभग 20 शब्दों में निम्नलिखित का उत्तर दीजिएः
खाड़ी में भारतीय प्रवासियों का भविष्य। (05/II/2e/2)

7. आई. सी. टी. 4 डी. को विस्तारित करते हुए और उसके उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए, उसके संबंध में लिखिए। (07/II/9a/2)

8. वैश्वीकरण का राज्य प्रणाली पर और उसकी संस्थाओं पर प्रभाव के संबंध में 150 शब्दों में लिखिए। (07/II/7a/15)

9. भारत जानो कार्यक्रम (के.आई.पी.) के संबंध में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (07/II/3d/2)

10. भारत और नव विश्व व्यवस्था पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए। (08/II/1a/30)

11. बीजिंग औलंपिक में भारत के संबंध में लिखिए। (08/II/8b/2)

12. भारत-भूटान संबंध पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिए। (08/II/1b/30)

13. भारत-नाइजीरिया : अबूजा घोषणा के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/2c/2)

14. अफगानिस्तान में आज भारत की भूमिका के संबंध में 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/8c/2)

15. भारत यूरोपीय संघ आर्थिक संबंध को संक्षेप में लगभग 20 शब्दों में लिखिए। (08/II/8e/2)

16. देश की बढ़ती हुई ऊर्जा माँगों को पूरा करने कि दिशा में भारत के उपागम का मूल्यांकन कीजिए। इस उपागम की सफलता की तुलना एक अन्य एशियाई भीमकाय के उपागम से कीजिए, जिसकी ऊर्जा माँग शायद सबसे अधिक तेजी से बढ़ रही है। (2010/II/1b/20)

17. जापान के हिकाकू सान जेनसोकू सिद्धांतों ने भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों को किस सीमा तक प्रभावित किया है? (2010/II/2c/12)

18. क्या उरूगवे दौर संधिवार्ता ने और परिणामी व्यापार संबंधी बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) करार ने विभिन्न देशों के आई.पी.आर. शासनों में भिन्नताओं से प्रस्तूत व्यापार विवादों को सुलझाने में मदद की है? साथ ही ट्रिप्स के अनुरूप होने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों की सूची बनाइए। (2010/II/2e/12)

19. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचा अभिसमय (यू.ऐन.ऐफ.सी.सी.सी.) के संदर्भ में, संलग्रक प्श् और संलग्रक II देशों के बीच विभेदन कीजिए। (2010/II/3f/5)

20. मोनुसको के भाग के रूप में, भारतीय शांति सुरक्षण दल की भूमिका पर प्रकाश डालिए। (2010/II/3g/5)

21. रियाध घोषणा के और इसी वर्ष के आरंभ में भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौतों के प्रमुख अभिलक्षणों की सूची तैयार कीजिए। (2010/II/3h/5)

22. यूरोप के तथाकथित पिग्स देशों में हाल के आर्थिक संकट के कारणों पर टिप्पणी कीजिए। (2010/II/3(i)/5)

23. केन्द्रीय एशियाई गणतंत्रों की सूची बनाइए और उनमें से भारत के रणनीतिक एवं आर्थिक दृष्टि से विशेष महत्त्व के गणतंत्रों की पहचान कीजिए। उन देशों के साथ सम्बन्धों में वृद्धि करने में अवसरों एवं बाधाओं का परीक्षण कीजिए । (2011/II/1(a)/20)

24. भारत के लिए तथाकथित ‘मुक्ता-माला’ थियोरी के सुरक्षात्मक एवं रणनीतिक निहितार्थों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए । (2011/II/1(b)/20)

25. ‘‘दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) की तुलना में बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल मुक्त व्यापार क्षेत्र (BIMSTEC FTA) अधिक आशाजनक प्रतीत होता है।’’ समालोचनापूर्वक मूल्यांकन कीजिए । (2011/II/1(c)/20)

26. 2008 में नाभिकीय पूर्तिकार समहू (NSG) के अधित्याग के पश्चात्, भारत ने विभिन्न देशों के साथ नाभिकीय ऊर्जा पर जिन-जिन करारों पर हस्ताक्षर किए हैं ? (2011/II/2(a)/12)

27. चीन के साथ संयुक्त आतंकवाद-विरोधी रणनीति के लिए भारत के प्रयासों की प्रगति का अनुरेखण कीजिए। इन प्रयासों पर हाल की जिन्ज्यांग हिंसा के क्या-क्या संभव निहितार्थ हो सकते हैं ? (2011/II/2(b)/12)

28. पिछले वर्ष दुबई में भारतीय कारोबार के लिए हुए ‘लघु एवं मध्यम उद्यम उद्भासन और सम्मेलन’ के महत्त्व पर प्रकाश डालिए। (2011/II/2(c)/12)

29. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच राजनीतिक और आर्थिक सम्बन्धों के प्रमुख अभिलक्षण क्या हैं? (2011/II/2(c)/12)

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

< मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहां क्लिक करे