(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा सामान्य अध्ययन (GS) Paper-4 - 2017

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा
(Download) UPSC Mains 2017 General StudiesQuestion Paper:
सामान्य अध्ययन-IV (नीति,अखंडता एवं अभिक्षमता) 

Exam Name: UPSC IAS Mains General Studies (Paper-3)

Year: 2017

Exam Date: 30-10-2017

 

Q1.   सार्वजनिक  क्षेत्र  में  हित-संघर्ष  तब  उत्पन्न  होता है,  जब  निम्नलिखित  की  एक-दूसरे  के  ऊपर प्राथमिकता रखते है  :
        (a)    पदीय  कर्तव्य  
        (b)    सार्वजनिक हित 
        (c)    व्यक्तिगत हित  
प्रशासन में इस शंघर्ष को कैसे सुलझाया जा सकता है? उदाहरण सहित वर्णन कीजिये|  
(उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q2.  सिविल सेवा  के  सन्दर्भ  में निम्नलिखित  की  प्रासंगिकता  का परीक्षण  कीजिये  :  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

        (a)  पारदशिर्ता  
        (b)  जवाबदेही  
        (c)  निष्पक्षता  तथा  न्याय 
        (d)  दृढ  विश्वास  का साहस 
        (e)  सेवा भाव

Q3.  नैतिक  आचरण  वाले  तरुण  लोग  सक्रिय राजनितिक  में  शामिल  होने के  लिए  उत्सुक नहीं होते  है |  उनको  सक्रिय राजनितिक  में अभीप्रेरित करने के लिए  उपाए  सुझाइए  |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q4.  (a)   समझौते  से  पूर्ण  रूप से  इनकार   करना सत्यनिष्ठा   की  एक  परख  है |   इस सन्दर्भ में वास्तविक  जीवन  से  उदाहारण   देते  हुए  व्याख्या  कीजिये | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

        (b)   कॉर्पोरेट  सोशल  दाइत्व  कोम्पनियो  को  अधिक  लाभदायक  तथा  चिरस्थाई  बनता है  |  विश्लेषण कीजिये  | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

 Q5.  (a)   ''बढ़ी  महत्वाकांक्षा महान  चरित्र का  भाववेश  (जूनून)  है |  जो  इससे  संपन्न है  वे  या तो  बहुत  अच्छे    अथवा  बहुत  बुरे   कार्य कर  सकते है |  ये सब  कुछ  उन  सिधान्तो  पर  आधारित है  जिनसे  वे  निर्देशित होते है  | ''  -- नेपोलियन  बोनापार्ट | 

               उदाहरण   देते हुए  उन  शासको  का  उल्लेख  कीजिये जिन्होंने  (1) समाज  वे देश का  अहित किया  है , (2)  समाज वे देश के  विकास के लिए  कार्य  किया  है| (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

         (b)  '' मेरा  दृढ विश्वाश है  की  यदि  किसी  राष्ट्र  को  भ्रष्ट्चार  मुक्त  और  सुन्दर  मनो  वाला  बनाना  है, तो  उसमे  समाज  के  तीन  प्रमुख  लोग   अंतर  ला  सकते  है  | | वह  है पिता, माता  एव  शिक्षक | ''-- ए.पी.जे   अब्दुल  कलाम |  विश्लेषण  कीजिए |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q6.   (a)   प्रशासनिक  पद्धतियों   में  भावनात्मक  बुद्धि  का  आप किस  तरह  प्रयोग  करेंगे ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

         (b)   शक्ति , शांति  एव   सुरक्षा  अंतराष्ट्रीय  संभंदो  के  आधार  माने  जाते  है | स्पष्ट कीजिए  | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q7.    (a)  वर्तमान  समय में  नैतिक  मूल्य  का संकट ,  साद- जीवन  की  संकीर्ण  धारणा   से  जुड़ा  हुआ  है |  विवेचना  कीजिए ?  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
          (b) वर्धित  राष्ट्रीय  संपति  के  लाभों  का  न्यायोचित  वितरण  नहीं  हो  सका  है |  इसने  बहुमत  के  नुकसान  पर  केवल  छोटी  अल्पसंख्या  के  लिए  ही  आधुनिकता  और  के  एन्कलेव '' बनाये है |  इसका  औचित्य  सिद्ध  कीजिये  |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q8.  (a)  अनुशासन में  सामान्यत:  आदेश  पालन और  आधीनता  निहित है |  फिर  भी  यह  संगठनों  के  लिए  प्रति-उत्पादक  हो  सकता  है |  चर्चा  कीजिये  |  (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

        (b)  सामान्यत:  साझा  किये गए  तथा व्यापक  रूप  से  मोर्चाबंद  नैतिक  मूल्यों और  दाइत्वों   के  बिना  न  तो  कानून,  न  तो  लोकतंत्रीय  सरकार ,  न ही  बाजार  अर्थव्यवस्था  ठीक से  कार्य  कर  पाएंगे |  इस  कथन से  आप  क्या  समझते  है ? समकालीन  समय  के  उदहारण  द्वारा  समझाइए | (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)

Q9.    आप एक  ईमानदार  और एक जिम्मेदार सिविल  सेवक  है | आप प्राय: निम्लिखित  को  प्रेक्षित  करते है :
    (a)     एक सामन्य धारणा   है  कि नैतिक  आचरण का  पालन करने से  स्वय  को भी   कठिनाईओ का  सामना  करना  पढ़ सकता है  और  परिवार के लिए  भी समस्याएं  पैदा  हो सकती है , जबकि  अनुचित  आचरण  जीविका  लक्ष्य तक पहुंचने  में  सहायक  हो सकता है |     
    (b)    जब  अनुचित  साधनो को अपनाने वाले  लोगो की  संख्या बढ़ी होती है, तो  नैतिक साधन अपनाने वाले  अल्पसंख्यक लोगो से  कोई  फर्क नहीं पड़ता | 
    (c)    नैतिक  तरीको  का  पालन करना बहुत  विकासात्मक  लक्ष्यों के  लिए हानिकारक      है | 
    (d)    चाहे  कोई बड़े  अनैतिक आचरण में  सम्मिलित न हो ,  लेकिन छोटे मोटे  उपहारों का अदान-प्रदान  प्रणाली के  अधिक कुशल बनता है | 

उपर्युक्त कथनों की उनके गुणों एवं दोषों सहित जाँच कीजिये| (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)
 

Q10.           आप  आई .ए.एस   अधिकारी  बनने के इच्छुक है  और आप विभिन्न चरणों को पर करने के बाद  व्यक्तिगत  साक्षात्कार  के  लिए  चुन लिए गए है  | साक्षात्कार  के दिन  जब आप साक्षात्कार स्थल  की  और  जा  रहे  थे  तब   आपने  एक  दुर्घटना  देखि  जहाँ   एक  माँ और  बच्चा  जो  आपके  रिश्तेदार थे , दुर्घटना के  कारण  बुरी तरह से  घायल थे  |  उन्हें  तुरंत  सहायता की आवश्यकता थी |  

आपने  ऐसी  परिस्थिति  में  क्या  किया  होता ?  अपनी  कार्यवाही  का  औचित्य  समझाइए |  (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)


 Q11.           आप किसी संघठन मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष हैं I एक दिन कर्मचारियों में से एक का ड्यूटी करते हुए देहांत हो गया I उसका परिवार मुआवजे की मांग कर रहा था किन्तु कंपनी ने इस कारण से मुआवजा देने से इंकार कर दिया हैं क्योकि कंपनी को जाँच द्वारा ज्ञात हुआ की कर्मचारी दुर्घटना के समय नशे में था I कंपनी के कर्मचारी मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए I प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष ने आपसे इस संबंध में सलाह देने को कहा I

प्रबंधन मंडल को आप क्या सलाह देंगे ?

अपनी दी गयी सलाहों  में से प्रत्येक के गुणों और दोषो की चर्चा कीजिए | (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

     
Q12.       आप   एक  सपेरे पार्ट  कंपनी  ए  के मेनेजर  है  और  आपको  एक  बढ़ी  उत्पादक कंपनी  बी  के  मेनेजर  से सौदे के  लिए  बात करनी है सौदा   अत्यधिक   प्रतिस्पर्धारत्मक है  तथा आपकी  कंपनी के  लिए  यह  सोडा  प्राप्त करना  बहुत  महत्वपूर्ण  है |  डिनर  पर  सोदा   किया जा रहा है |  डिनर  के  पश्चात्  उत्पादक कंपनी  बी  के  मनगर  ने  आपको  आपके  होटल  अपनी  गाढ़ी  से  छोड़ने  का  प्रस्ताव  किया |  होटल  जाते  समय   कंपनी  बे  के  मैनेजर  से  एक  मोटरसाइकल को  टक्कर  लग गयी है  जिससे  मोटरमोटेरसाइकल  पर  सवार व्यक्ति बुरी  तरह  से  घायल  हो गया |  आप  जानते है की मैनेजर  तीर्व  गति से  गाढ़ी  चला  रहा था  और  वह गाढ़ी पर  नियंत्रण  खो बैठा  था |  विधि- परिवर्तन  अधिकारी  इस  घटना  की             जाँच  करने के  लिए  आते  है  और  इस   घटना के  एकमात्र  पप्रत्यक्षसाक्षी है |  साधक  दुर्घटनाओ  काढ़े कानून को जानते हुए  आप  इस  बात  से अवगत  है    की आपके  इस  घटना  से  सच्चे  बयान  कंपनी  बी  के  मैनेजर  पर  अभोग चलाया जा  सकता है  जिसके  परिणामस्वरूप  सौदा   होना   खतरे  में   पढ़ सकता है   और  यह सौदा   आपकी  कंपनी  के  लिए   अत्यंत  महत्वपूर्ण  है |  
               आप  किस  प्रकार  की  दुविधाओं   का सामना  करेंगे ?  इस   परिस्थिति  के बारे  में आपकी  क्या प्रतिक्रिया होगी ?  
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)


 Q13.    एक मकान जिसे तीन मंजिल बनाने की अनुमति मिली थी, उसे अवैध रूप से निर्माणकर्ता द्वारा छ:   मंजिला बनाया जा रहा था और वह ढह गया I इसके कारण  कई निर्दोष मजदूर जिनमे महिलाएँ व बच्चे  शामिल थे, मारे गए I ये सब मजदुर भिन्न भिन्न स्थानों से आये हुए थे I सरकार द्वारा तुरंत मृतक परिवारों को नकद-मुआवजा घोषित किआ गया और निर्माणकर्ता को गिरफ्तार कर लिए गया I देश में होने वाली इस प्रकार की घटनाओ के कारण बताइए I इस प्रकार की घटनाओ को रोकने के लिए अपने सुझाव दीजिए | (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)


 Q14.          आप एक सरकारी विभाग में सार्वजनिक जनसूचना अधिकारी (पी.आई.ओ.) हैं I आप जानते हैं कि 2005 का आर.टी.आई. अधिनियम प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही की परिकल्पना करता हैं I अधिनियम आमतौर पर कदाचित मनमाना प्रशासनिक व्यवहार एवं कार्यो पर रोक लगाने में कार्यकत हैं I किन्तु एक पी.आई.ओ. के स्वरुप में आपने देखा हैं की कुछ ऐसे नागरिक हैं जो अपने लिए याचिका फाइल करने के बजाये दूसरे हितधारकों के लिए याचिका फाइल करते हैं और इसके द्वारा अपने स्वार्थ को आगे करते हैं I साथ - साथ ऐसे आर.टी.आई. भरने वाले कुछ लोग भी हैं जो नियमित रूप से आर.टी.आई.याचिकाएं भरते हैं और निर्णयकर्ताओ से पैसा निकलवाने का प्रयास करते हैं I इस प्रकार की आर.टी.आई.गतिविधि ने प्रशासन के कार्यकलापों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला हैं और सम्भवतः विशुद्ध याचिकाओं को जोखिम में दाल दिए हैं जिनका लक्ष्य न्याय प्राप्त करना हैं|
वास्तविक और अवास्तविक याचिकाओं को अलग करने के लिए आप क्या उपाए सुझाएंगे? अपने सुझाव के गुणों और दोषों का वर्णन कीजिए | 
(उत्तर 250 शब्दों में दीजिये)

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page