UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (10 सितंबर 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (10 सितंबर 2016)


1. निम्न में से कौन सा कथन सही हैं।

1. पल्मोनरी परिसंचरण हृदय के बाँयी ओर होता हैं।
2. सिस्टमैटिक परिसंचरण हृदय के बाँयी ओर होता हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन सा/से सही हैं।

  1. केवल 2
  2. केवल 1
  3. दोनो 1 और 2
  4. न तो 1 न ही 2

2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए

1. वर्ग A के प्लाज्मा में एण्टीबाडी b होता हैं।
2. वर्ग B के प्लाज्मा में एण्टीबाडी a होता हैं।
3. वर्ग AB के प्लाज्मा में a,b  एण्टीबाडी होता हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन सा/से सही हैं।

  1. 2 और 3
  2. 1 और 3
  3. 1 और 2
  4. उपरोक्त सभी

3. कार्यपालिका क्षमादान के संदर्भ में निम्न में से क्या सही नही है।

  1. अनु. 72 के अंनर्गत राष्ट्रपति की शक्ति न्यायिक पुनर्विलोकन के अन्र्तगत आती है
  2. एक क्षमा चाहने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति क समक्ष प्रस्तुत नही हो सकता
  3. मृत्यु दण्ड को आजीवन कारावास में बदलने की शक्ति केवल राष्ट्रपति के पास होती है न कि राज्यपाल के पास
  4. अनुच्छेद 72 के अन्र्तगत राष्ट्रपति की शक्ति मंत्रिपरिषद की सलाह पर निर्भर करती है

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

1. जब राज्यपाल किसी विधेयक को अपने पास रोक ले तो विधेयक समाप्त हो जाता है कानून नहीं बन पाता है
2. राज्यपाल राज्य विधायिका को समन भेज सकता है लेकिन राज्य विधायिका को भंग नही कर सकता है

उपर्युक्त कथनों में सही कथन है

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 1 एवं 2
  4. कोई नही

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

1. उच्चतम न्यायालय की सलाह पर राज्यपाल जिला जल की नियुक्ति प्रोन्नति कर सकता है।
2. हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के समय राष्ट्रपति राज्यपाल से सलाह लेता है।

उपर्युक्त कथनों में सही कथन है

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 1 एवं 2 दोनो
  4. कोई नही

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1)अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें