UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (27 अगस्त 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (27 अगस्त 2016)


1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

1. नरेन्द्र मोदी का ‘3-क्’ फार्मूला यानि डिमांड, डेमोक्रेसी, तथा डेमोग्राफिक डिविडेंड है।
2. भारत में लगभग 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम आयु वालों की है।
3. भारत में मध्यम वर्ग के 24 करोड़ महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं का एक बड़ा समूह मौजूद है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 एवं 2
  3. केवल 2 एवं 3
  4. उपरोक्त सभी

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: -

1. ई-कॉमर्स  में ‘ई’ शब्द इलेक्ट्रीक का संक्षिप्त रूप है।
2. दो या दो से अधिक पार्टियों के बीच वस्तुओं और सेवाओं के इलेक्ट्रानिक माध्यम से व्यापार करना ई-कॉमर्स  कहलाता है।
3. विभिन्न व्यापारिक सहयोगियों, कम्पनियों, ग्राहकों उपभोक्ताओं आदि के साथ व्यापारिक सूचनाओं का आदान-प्रदान उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी व कम्प्यूटर नेटवर्कों की सहायता से इलेक्ट्रानिक माध्यम से करना ई-कॉमर्स  कहलाता है।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन ई-कॉमर्स  के संदर्भ में सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. केवल 2 एवं 3
  4. उपरोक्त सभी

3. निम्नलिखित में से फाॅल्कन-9 रॉकेट के बारे में कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  1. फाल्कन-9 रॉकेट की लंबाई 70 मीटर एवं वजन 541,300 कि.ग्रा. है।
  2. काला रंग का यह रॉकेट फ्लोरिडा के केप केनवरल से प्रक्षेपित किया गया था।
  3. पृथ्वी पर लौटने से पहले इस रॉकेट के जरिए लगभग 3000 किलो ग्राम वजनी कार्गो और ‘स्पेस हाउस’ को अंतरिक्ष में छोड़ गया था।
  4. फाल्कन-9 रॉकेट का क्षेत्राफल 3.7 मीटर है।

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः-

सुरेन्द्रनाथ बनर्जी की इंडियन एसोसिएशन

1. भारतीयों के सिविल सेवा में प्रवेश की दलील से संबंधित थी।
2. इसनंे आम्र्स ऐक्ट व वर्नाकुलर प्रेस एक्ट के विरोध में अभियान चलाया

उपर्युक्त कथनों में कौन सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. न ही 1 और न ही 2

5. निम्नलिखित में से कौन किसी क्षेत्र में आर्म्स फोर्स स्पेशल पावर एक्ट को लागू कर सकता है?

  1. भारत का राष्ट्रपति
  2. राज्य का राज्यपाल
  3. राष्ट्रपति एवं राज्यपाल दोनों
  4. सशस्त्र बल

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1)अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें