(आई. ए. एस. प्लैनर) भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service)

https://iasexamportal.com/images/upsc.JPG

भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service)

अखिल भारतीय सेवाओ में भारतीय विदेश सेवा ( IFS) दुसरे स्थान पर आती है। (आई ए एस के बाद )इस सेवा में प्रत्येक वर्ष रिक्तियों की संख्या दस-बीस के आस पास ही होती है इन्हें लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण देने के बाद विदेश मंत्रालय से संबद्ध कर दिया जाता है!

जहाँ इन्हें कुछ विदेशी भाषाओ का प्रशिक्षण दिया जाता है। साल भर के प्रशिक्षण के बाद इन्हें भारतीय दूतावासों एव उच्चायोगों में नियुक्त किया जाता है,विदेशों में दो नियुक्तियों के बाद IFS अधिकारियों को भारतीय राजनीति,आर्थिक एव व्यावसायिक गतिविधियो का प्रशिक्षण प्राप्त होता है!

SELECTION GRADE__सिलेक्शन ग्रेड IFS अधिकारियों की नियुक्ति छोटे देशों में होती है!इसके बाद SUPERTIME SCALE में IFS अधिकारिओं को मध्यम आकार में देशो में राजदूत या उच्चायुक्त पदों पर नियुक्ति मिलती है।वरिष्ट IFS अधिकारियों को बड़े देशों जैसे इंग्लैंड,रूस,अमेरिका के राजदूत पदों पर नियुक्त किया जाता है!

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें