(संघ लोक सेवा आयोग) पात्रता की शर्तें

संघ लोक सेवा आयोग
पात्रता की शर्तें

राष्ट्रीयता:

१. भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा का उम्मीदवार भारत का नागरिक अवश्य हो.

२. अन्य सेवाओं के उम्मीदवार को या तो

  • भारत का नागरिक होना चाहिए, या
  • नेपाल की प्रजा, या
  • भूटान की प्रजा, या
  • ऐसा तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से रहने के इरादे से पहली जनवरी, 1962 से पहले भारत आ गया हो, या
  • कोई भारतीय मूल का व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से रहने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों, कीनिया, उगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मालावी, जैरे, इथियोपिया तथा वियतनाम से प्रव्रजन कर के आया होपरन्तु (ख), (ग), (घ) और (ङ) वर्गों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता (एलिजीबिलिटी) प्रमाणपत्र होना चाहिए.

एक शर्त यह भी है कि उपर्युक्त (ख), (ग) और (घ) वर्गों के उम्मीदवार भारतीय विदेश सेवा में नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे. ऐसे उम्मीदवार को भी उक्त परीक्षा में प्रवेश दिया जा सकता है जिसके बारे में पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक हो, किन्तु भारत सरकार द्वारा उसके संबंध में पात्रता प्रमाणपत्र जारी किए जाने के बाद ही उसको नियुक्ति प्रस्ताव भेजा जा सकता है.

आयु-सीमाएं:

  • उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2013 को पूरे 21 वर्ष की हो जानी चाहिए, किन्तु 30 वर्ष की नहीं होनी चाहिए अर्थात उसका जन्म 2 अगस्त, 1983 से पहले और 1 अगस्त, 1992 के बाद का नहीं होने चाहिए.

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें