(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-1 - 2015

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2015 नृविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

Q. 1 निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होनी चाहिए : 

1(a) पुरातत्वीय नृविज्ञान । 
1(b) समाज और संस्कृति। 
1(c) अगम्यगमन (इन्सेस्ट) निषेध । 
1(d) बागबानी। 
1(e) ऐतिहासिक विशिष्ट कारणवाद (पर्टीकुलरिज्म)। 

Q. 2(a) मानव विकास में जैविक और सांस्कृतिक कारकों को स्पष्ट कीजिये। :

2(b) मौर्गन ने विवाह, परिवार और सामाजिक-राजनीतिक संगठन के विकास को किस प्रकार समझाया था, और अन्य विकासवादी उसके स्पष्टीकरण से किस प्रकार असहमत थे ?

2(c) संस्कृति परिवर्तन के स्पष्टीकरणों के रूप में विसरणवाद (डिफ्यूज़निज्म) और विकासवाद (एवोलूशनिज्म) एक दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं ? 

Q. 3(a) 'परिवार' की परिभाषा कीजिए और परिवार की सर्वव्यापकता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 

3(b) धर्म की दुर्खाइम की थियोरी में पवित्र' और 'लौकिक' की संकल्पनाओं के बीच, कुलचिह्न (टोटेम) की भूमिका पर फोकस करते हुए, आप किस प्रकार संबंध स्थापित करते हैं ? 
3(c) नृविज्ञान में 'आधुनिकोत्तरवाद' के आधारिक अभिलक्षणों को स्पष्ट कीजिये। 

Q. 4(a) आदिम समाजों के अध्ययन में, आर्थिक नियमों की अनुप्रयोज्यता (एप्लिकेबिलिटी) पर रीतिवादियों पर (फोर्मेलिस्ट) और सारभूतवादियों (सब्सटिविस्ट) के विचारों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 

4(b) व्यवस्थापरक (ऐमिक) और व्यवहारपरक (ऐटिक) के बीच अंतर को स्पष्ट कीजिये, और यह भी बताइए कि यह अंतर किस प्रकार भाषा के अध्ययन से व्युत्पन्न होता है ? 
4(c) वह क्या है, जिसने गीर्टज़ के व्याख्यात्मक नृविज्ञान को टर्नर के प्रतीकात्मक नृविज्ञान से भिन्न बना दिया था ? उनमें से प्रत्येक का 'प्रतीक' और 'प्रतीकात्मक' शब्दों से क्या अभिप्राय है ?

खण्ड 'B' 

Q. 5 निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में टिप्पणी लिखिये : 

5(a) पुरापाषाण संस्कृति । 
5(b) डाउन का संलक्षण। 
5(c) संवृद्धि का अध्ययन करने की अनुदैर्घ्य विधि। 
5(d) रजोनिवृत्ति और उसका परिणाम । 
5(e) आयुर्विज्ञान में डी.एन.ए. प्रौद्योगिकी। . 

Q. 6(a) 'होमो इरैक्टस' के प्रमुख अभिलक्षणों और भौगोलिक वितरण का वर्णन कीजिये। 

6(b) विकास को समझने में, विकास की डार्विन की थियोरी का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 
6(c) मनुष्य में गुणसूत्री विपथनों पर, उदाहरणों के साथ स्पष्ट करते हुए, चर्चा कीजिये। 

Q.7(a) मानवमितीय एंथ्रोपोमीटरिक) कायप्ररूप (सोमैटोटाइप) क्या होता है ? कायप्ररूपण की हीथ और कार्टर की विधि का वर्णन कीजिये। 

7(b) मनुष्य में, शीत जलवायु पर शरीरक्रियात्मक अनुक्रियाओं और पर्यनुकूलन (ऐक्लिमेटाइज़ेशन) का समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये। 
7(c) खिलाड़ियों के चयन और अनुवीक्षण में नृविज्ञान की भूमिका को सविस्तार स्पष्ट कीजिये। 

Q.8a) "न्यायिक विज्ञान (फोरेंसिक साइंस) आपराधिक अन्वेषणों में मदद दे सकता है।' चर्चा कीजिये। 

8(b) आनुवंशिक बहुरूपता (जैनेटिक पौलिमौर्फिज्म) की परिभाषा कीजिये। उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, इसके प्रकारों को सविस्तार बताइये। 
8(c) आप प्रतिरक्षा-आनुवंशिकी (इम्यूनोजेनेटिक्स) से क्या समझते हैं ? उपयुक्त उदाहरणों सहित इसको स्पष्ट कीजिये।

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit