(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा राजनीति विज्ञान Paper-2- 2020

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2020 राजनीति विज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : 

 (a) तुलनात्मक राजनीति की विषयवस्तु की विवेचना कीजिए। तुलनात्मक राजनीतिक विश्लेषण की सीमाओं को रेखांकित कीजिए। 

 (b) भारतीय राज्यव्यवस्था के जनतंत्रीकरण में उदार लोकतांत्रिक सिद्धांतों के योगदान का विश्लेषण कीजिए। 

 (c) क्या विकासशील समाजों में वंचितों की राजनीतिक प्रक्रिया में बढ़ती हुई भागीदारी ने प्रजातंत्र को सुदृढ़ता प्रदान की है या इससे राजनीतिक अराजकता एवं संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हुई है? टिप्पणी कीजिए। 

(d) दक्षिण वैश्विक राष्ट्रों के परिप्रेक्ष्य से उन पर पड़नेवाले वैश्वीकरण की प्रक्रिया के प्रभावों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(e) अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के अध्ययन के लिए आदर्शवाद के दृष्टिकोण की मूल मान्यताएँ क्या हैं? शांति स्थापना के लिए इसकी सतत प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए। 

2. (a) शक्ति के संतुलन की संकल्पना की व्याख्या कीजिए। शक्ति के संतुलन को बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी विभिन्न तकनीकें अपनाई जाती हैं? 

(b) सामूहिक सुरक्षा को लेकर यू० एन० चार्टर के सिद्धांतों के प्रचालन से संबंधित चुनौतियों का वर्णन कीजिए। 15 

(c) चीन एवं अमेरिका के बीच की रणनीतिक प्रतिद्वन्द्विता की दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के लिए विवक्षा (मंशा) क्या है, समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 15 

3.(a) विकासशील देशों के समक्ष चुनौतियों को संबोधित करने के लिए गुटनिरपेक्ष आन्दोलन (नाम) को सुदृढ़ करने के तरीकों की विवेचना कीजिए। 

 (b) विश्व व्यापार संगठन के विवाद निष्पादन तंत्र में अमेरिका की भूमिका का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए तथा विश्व व्यापार संगठन के भविष्य के लिए इसकी मंशा (निहितार्थ) बताइए। 15 

(c) विकासशील राष्ट्रों द्वारा नव अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था [ न्यू इंटरनैशनल इकनॉमिक ऑर्डर (एन० आइ० ई०ओ०)] की माँग की सार्थकता एवं महत्त्व की व्याख्या कीजिए। क्या वे भावी भविष्य में एन० आइ० ई० ओ० के उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते हैं? 

4. (a) संयुक्त राष्ट्रसंघ के सुरक्षा परिषद् में सुधारों के महत्त्व एवं इसकी तात्कालिकता की विवेचना कीजिए। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव अंतोनियो गुटरेस द्वारा विकासशील राष्ट्रों के लिए दिए गए सुधार प्रस्ताव की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए। 

(b) आर्थिक सहयोग एवं व्यापार के माध्यम से क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आसियान की भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 15 

(c) वैश्विक पर्यावरण संकट का सामना करने हेतु जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यू० एन० एफ० सी० सी० सी०) की भूमिका तथा संयुक्त राष्ट्रसंघ के अन्य मुख्य प्रयासों का परीक्षण कीजिए। 15 

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक का लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए : 

(a) भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की संरचना एवं उसके प्रकार्य का वर्णन कीजिए। भारत की विदेश नीति के निर्माण में इसकी क्या भूमिका रहती है? 

(b) सार्क क्षेत्र में व्यापार के कम मात्रा के होने के कारणों को रेखांकित कीजिए। 

(C) भारत एवं बांग्लादेश के संबंधों पर जल-राजनीति (हाइड्रोपॉलिटिक्स) के प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। 

(d) नए नेपाली मानचित्र के हाल के प्रकाशन में गलत तरीके से भारतीय भूखंड को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया है। इस संदर्भ में भारत एवं नेपाल के संबंधों के भविष्य की संभावनाओं की विवेचना कीजिए। 

(e) सीमापार आतंकवाद (क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म) कैसे दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा की उपलब्धियों को बाधित करता है? 20 

6. (a) भारत-अफ्रीका संबंधों के मार्गदर्शक सिद्धांत किस तरह से भारत तथा अफ्रीका के मध्य सामंजस्य एवं आपसी सहयोग बढ़ाते हैं? 

(b) भारत एवं जापान के बीच हाल ही में हुई संधि या एक्विजिशन ऐन्ड क्रॉस-सर्विसिंग अग्रीमेन्ट (ए० सी० एस० ए०) की उल्लेखनीय विशेषताएँ क्या हैं? यह भारत की सुरक्षा चिंता का समाधान कैसे करेगा? 

(c) भारत एवं अमेरिका की सामरिक साझेदारी (पार्टनरशिप) के महत्त्व तथा भारत की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिरक्षा के लिए इसके निहितार्थ की विवेचना कीजिए। 15 

7. (a) वास्तविक नियंत्रण रेखा [लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (एल० ए० सी०)] पर हाल की भारत एवं चीन के बीच उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की रक्षा एवं विदेश नीति के विकल्पों की व्याख्या कीजिए। 

(b) संयुक्त राष्ट्रसंघ के सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता हेतु भारत के दावे के महत्त्व की व्याख्या कीजिए। 

(c) भारत के पड़ोस से उभरती हुई सामरिक चुनौतियों के संदर्भ में, भारत द्वारा परमाणु हथियारों के प्रथम प्रयोग न करने (नो फर्स्ट यूज) की नीति की प्रभाविकता की विवेचना कीजिए। 

8. (a) "भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अफ़गानिस्तान की युद्ध-स्थिति अत्यन्त ही महत्त्वपूर्ण है। यदि अमेरिका, अफ़गानिस्तान से निकल गया एवं जिहादी वहाँ विजित हुए, तो भारत को उभरते हुए आतंकवाद का सामना करना पड़ेगा।" टिप्पणी कीजिए। 

(b) भारत एवं इजराइल के बीच 2014 से सहयोग के मुख्य क्षेत्रों (सेक्टरों) को चिह्नित कीजिए। दोनों राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने में इनके सहयोग के महत्त्व का परीक्षण कीजिए। 

(c) उभरती हुई वैश्विक व्यवस्था (वर्ल्ड ऑर्डर) को दिशा एवं स्वरूप प्रदान करने में भारत की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 20 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit