सिविल सेवा परीक्षा, 2013 बदलाव के मुख्य बिन्दु

सिविल सेवा परीक्षा, 2013 बदलाव के मुख्य बिन्दु

संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2013 के लिए अधिसूचना 5 मार्च 2013 को जारी कर दी है। आयोग की और से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के पैटर्न में इस वर्ष बदलाव किया गया है।

यूपीएससी की नई परीक्षा प्रणाली  में मुख्य परीक्षा 1800 अंक की कर दी गई  है,जोकि इस से पहले 2000 अंक की थी।

नई परीक्षा प्रणाली के बदलावों को हम निम्न शीर्षकों के अंर्तगत देख सकते है:

मुख्य परीक्षा के पैटर्न में कुल सात पेपर है जोकि इस प्रकार है-

पेपर-1

  • भाग -1    निबन्ध - 200 अंक 
  • भाग-2     अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन एवं सार लेखन(10वीं के स्तर का) - 100 अंक 

पेपर-II

  • सामान्य अध्ययन-I (भारतीय संस्कृति एवं विरासत,विश्व एवं समाज का इतिहास और भूगोल ) - 250 अंक 

पेपर-III

  • सामान्य अध्ययन-II (शासन,संविधान,राज्य-व्यवस्था,सामाजिक न्याय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध) - 250 अंक 

पेपर -IV  

  • सामान्य अध्ययन-III (प्रौद्यौगिकी,आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन) - 250 अंक 

पेपर -V

  • सामान्य अध्ययन-IV (नीति,अखंडता एवं अभिक्षमता) - 250 अंक 

पेपर - VI

  • वैकल्पिक विषय -पेपर -1 - 250 अंक

पेपर -VII 

  • वैकल्पिक विषय -पेपर-2 - 250 अंक 

सब टोटल (लिखित परीक्षा ) - 1800 अंक 

व्यक्तित्व परीक्षण - 275 अंक 

कुल अंक - 2075 अंक 

  • नये बदलाव के अनुसार अब अभ्यर्थी वैकल्पिक विषय के रूप में केवल एक ही विषय  का चुनाव कर सकते है,जबकि इससे पहले दो वैकल्पिक विषय होते थे।
  • किसी साहित्य के वैकल्पिक विषय के रूप में चुनाव हेतु, उपयुक्त विषय का स्नातक में मुख्य विषय के रूप में अध्ययन अनिवार्य किया गया है,अन्यथा किसी साहित्य का वैकल्पिक विषय के रूप में चुनाव संभव नही होगा .

  • नई मुख्य परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत'माध्यम"के संदर्भ में भी बदलाव किये गये है।

<< मुख्य पृष्ठ पर वापस जाने के लिये यहां क्लिक करें