UPSC परीक्षा : समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 01 April 2017

UPSC परीक्षा : समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 01 April 2017
1. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i). इस योजना में नौ से बारहवीं कक्षा तक सामान्य शैक्षिक विषयों साथ ही खुदरा
व्यापर, ऑटोमोबाइल, कृषि, दूरसंचार, स्वास्थ्य देखभाल, आई टी, सुरक्षा और मनोरंजन
जैसे क्षेत्रों के रोजगारोन्मुख व्यावसायिक विषय शुरू किये गए है।
(ii). बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में शिक्षको
के वैधानिक कर्त्तव्य और उत्तरदायित्व निर्दिष्ट किए गए हैं।
(iii). पहली और दूसरी कक्षा में 'पढ़े भारत, बढ़े भारत' के नाम मे उप कार्यक्रम के
जरिये शुरुआत से ही पढ़ने, लिखने और समझने था शुरुआती गणित कार्यक्रमों के लिए राज्यों/
केंद्रशासित प्रदेशों की सहायता भी की जाती है।
इनमें से कौन सा कथन सत्य है:-
a. i एवं ii
b. ii एवं iii
c. i एवं iii
d. i,ii एवं iii
2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है:-
(i). एम. एस. सुबुलक्ष्मी कर्नाटक संगीत की मशहुर संगीतकार थी।
(ii). इन्होंने शेम्मंगुडी श्रीनिवास अय्यर से कर्नाटक संगीत में तथा पंडित नारायण
राव व्यास से हिन्दुस्तानी संगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
कूट :
a. केवल i
b. केवल ii
c. i एवं ii दोनों
d. न तो i न ही ii
3.बायोगैस से चलने वाली देश की पहली बस सेवा किस शहर में शुरू की गयी है ?
a.दिल्ली
b. कोलकात्ता
c. मुम्बई
d. विशाखापत्तनम
