UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (03 नवंबर 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (03 नवंबर 2016)


1. साइमन आयोग के बारे में निम्न कथनों पर विचार करेः

1. भारतीय वैधनिक आयोग साइमन आयोग के रूप में जाना जाता है।
2. आयोग में 9 सदस्य थे
3. सर जाॅन साइमन साइमन आयोग के अध्यक्ष थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. 1 व 2
  2. 1 व 3
  3. 2 व 3
  4. उपर्युक्त सभी

2. निम्न कथनों पर विचार करें-

1. जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते है, तब ज्वार नीचा रहेगा।
2. एक माह में दो बार, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के नजदीक होती है, असामान्य रूप से उच्च और निम्न ज्वार उत्पन्न होते हंै।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

3. महासागरीय धाराओं के प्रभावित करने वाले बल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-

1. महासागर की सतह पर बहने वाली हवा जल को गति करने हेतु धक्का देती है।
2. गुरूत्वाकर्षण पानी को नीचे ले जाने की प्रवृति रखता है और प्रवणता विभिन्नता निर्मित करता है।
3. यात्रा के दौरान सौर ऊर्जा द्वारा प्राप्त गर्मी जल निकाय की गति को प्रभावित करती है।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1और 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

4. एक प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्रा के अंतर्गत वन्यजीव का संरक्षण तथा पोषण को कहते हैं?

  1. एक्स सिटू संरक्षण
  2. इन सिटू संरक्षण
  3. बाॅटनिट्कल गार्डन
  4. उपरोक्त में से सभी

5. क्षोभसीमा शब्द कहते हैं:

  1. वातावरण का निचला हिस्सा
  2. क्षोभमण्डल का ऊपरी हिस्सा
  3. क्षोभमण्डल का मध्यम हिस्सा
  4. क्षोभमण्डल का निचला हिस्सा

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1) अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें