समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (04 मार्च 2014)

समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (04 मार्च 2014)

राष्ट्रीय

1.

1. स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आॅफ इंडिया - सिमी पर लगे प्रतिबंध की वैधता की जाॅच करने के लिए सरकार ने दिल्ली उच्च-न्यायालय के न्यायाधीश सुरेश कैत की अध्यक्षता में न्यायाधिकरण का गठन किया है।
2. गैर कानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के अनुसार, सरकार की ओर से प्रतिबंध की अधिसूचना जारी होने के एक साल के भीतर न्यायाधिकरण से उसकी पुष्टि करानी होती है।

उपरोक्त कथन में कौन सा/से असत्य हैं ?

क. केवल 1
ख. केवल 2
ग. न तो 1 और न ही 2
घ. 1 एवं 2 दोनो

अंतराष्ट्रीय

2.

1. जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदानों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा चुनौतियों से पूरी क्षमताओं से मिलजुल कर सामना करने के लिए बिम्स्टेक की शुरूआत म्यामां में हुई है।
2. विम्स्टेक समूह के सात सदस्य देश है जिनमें भारत-बंग्ला देश, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यामां, भूटान तथा नेपाल शामिल है।

उपरोक्त में से कौन सा/से सत्य है ?

क. केवल 1
ख. केवल 2
ग. न तो 1 और न ही 2
घ. 1 एवं 2 दोनो

आर्थिक

3.

1. उद्योग मंडल फिक्की देश में कंपनी संचालन मानकों को मजबूत करने के इरादे से अपना केन्द्र स्थापित करेगा ।
2. श्री राम कैपिटल लि. के चेयरमैन अरूण दुग्गल इस केन्द्र के चेयरमैन होंगे।

उपरोक्त में से कौन सा/से असत्य है ?

क. केवल 1
ख. केवल 2
ग. न तो 1 और न ही 2
घ. 1 एवं 2 दोनो

4. भारत सरकार ने राॅल्स राॅयस के साथ सभी मौजूदा और भविष्य सौदों पर रोक लगा दी है । राॅल्स राॅयस किस देश की कम्पनी है?

क. जर्मनी
ख. इटली
ग. ब्रिटेन
घ. आयरलैंड

विविध

5. भारत ने पोलियों प्रभावित देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए पोलियों की खुराक अनिवार्य कर दिया है, इन देशों में निम्न में से कौन सा/से देश शामिल हैं?

1. अफगानिस्तान
2. इथियोपिया
3. सोमालिया
4. नाइजीरिया

क. 1 एवं 2
ख. 2 एवं 3
ग. 3 एवं 4
घ. उपरोक्त सभी

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें