UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (05 अक्टूबर 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (05 अक्टूबर 2016)


1. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की ‘दीवानी’ का अनुदान 1765 ई. में किसके साथ हुई संधि से प्राप्त हुआ था?

1. शाह आलम द्वितीय
2. मीर कासिम
3. सिराज-उद-दौला
4. प्रफंासिस जोसेपफ डूप्ले

2. उष्णकटिबंधीय मानसून के सबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. उष्णकटिबंधीय मानसूनी भूमि के पेड़ सामान्यतः पतझड़ी प्रकृति के होते है।
2. वर्षा की मात्रा और आवृति वर्षा ऋतु के अंत की ओर घटती जाती है।
3. भूमध्यरेखीय जंगलो की तुलना में इनके जंगल ज्यादा खुले व कम उत्पादक होते हैं।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1और 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

3. निम्न कथनों पर विचार करें-

1. ध्रुवीय जलवायु 70॰ अक्षांश के पार धु्रवों की तरफ विस्तृत है।
2. हिमटोपी जलवायु आंतरिक ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका मे विस्तृत हैं।
3. समुद्री पश्चिम तटीय जलवायु के प्रमुख क्षेत्र उत्तरी पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी चिली, दक्षिणी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड है।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1और 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

4. एपिडर्मिस की दानेदार सतह के संदर्भ में निम्न कथनो पर विचार कीजिए

1. ये जीवित कोशिकाए होती हैं जिनमें कोशिकीय विभाजन होता हैं।
2. त्वचा के पिग्मेन्ट्स यही बनते हैं।

उपर्युक्त में कौन सा/से सही हैं।

  1. केवल 2
  2. दोनो 1 और 2
  3. केवल 1
  4. न तो 1 न ही 2

5. कुछ दूरी पर एक बंदर पेड़ पर बैठा है। शिकारी ने उस पर निशाना साधा। जब शिकारी ने गोली चलाई, ठीक उसी समय बंदर नीचे गिरा। फिर भी गोली बंदर को जा लगी। पेड़ से नीचे गिरने के बावजूद बंदर को गोली लगने की घटना को समझाया जा सकता है-

  1. सरल आवर्त गति द्वारा
  2. दोलन गति द्वारा
  3. प्रक्षेप्य गति द्वारा ;
  4. ब्राउनियन गति द्वारा

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1)अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें