UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 09 July 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 09 July 2019


1. पर्यावरण ,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

a. यह मंत्रालय भारत की पर्यावरण एवं वानिकी संबंधी नीतियों एवं कर्यक्रमों के कार्यान्वयन के नियोजन , प्रशासनिक ढाँचे के अंतर्गत एक नोडल एजेंसी है
b. इस मंत्रालय का मुख्य दायित्व देश की किसानों की आय के बारे में सोचना है
c. इस मंत्रालय को बहुपक्षीय निकायों और क्षेत्रीय निकायो के पर्यावरण से संबंधित मामले भी सौपे गए है
d. यह मंत्रालय को बहुपक्षीय निकायों और क्षेत्रीय निकायो के पर्यावरण कार्यक्रम के पालन हेतु भी नोडल एजेंसी की तरह कार्य करता है

2. विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) 2019 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करे :-

1. विश्व धरोहर समिति की बैठक 30 जून से 12 जुलाई तक अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित हुई
2. विश्व धरोहर समिति के 43 वे सत्र के बाद वास्तुकला की बेहतरीन विरासत और जीवन संस्कृति के लिए राजस्थान की राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर को यूनेस्कों के विश्व धरोहर स्थल के तौर पर चिन्हित किया गया
3. वर्ष 2017 की ऑपरेशनल गाइडलाइन्स के तहत राज्य से हर साल सिर्फ एक स्थान को हो विश्व विरासत बनाने के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है
4. यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भारत के विरासत स्थलों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है
उपरोक्त कथनों में सही कथन का चुनाव करे ?
a. 1 एवं 2
b. 2 एवं 3
c. 3 एवं 4
d. 1 एवं 4

3. भारत के किसानो के बारे में निम्नलिखित कथनो पर विचार करे :-

1. भारत के 85 प्रतिशत किसान ऐसे है जिनके पास हेक्टेयर से भी काम भूमि है
2. नाबार्ड द्वारा किये गए सर्वेक्षण में भारतीय कृषक परिवारों के बीच असमानता काफी बढ़ी हुई है |
उपरोक्त में से कौन सा कथन सत्य है
a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 एवं 2 दोनों
d. न तो 1 नही 2

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

उत्तर:

1 (b), 2 (b), 3 (c)