UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 12 July 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 12 July 2019


1. अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन सत्य है ?

1. यह संयुक्त राष्ट्र की एक ऐजेंसी है, जो श्रम संबंधी समस्याओ मामलो मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय श्रम मानक सामाजिक संरक्षा तथा सभी के लिए कार्य अवसर जैसे मामलो को देखती है
2. इस संगठन की स्थापना प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात 'लीग ऑफ़ नेशन्स' की एक एजेंसी की रूप में वर्ष 1920 में की गई थी
3. वर्ष 1969 में इसे नोबेल शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था
 

a. 1 एवं 2
b. 1 एवं 3
c. 2 एवं 3
d. उपरोक्त सभी

2. सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio) के बारे में निम्नलिखित कथनो पर विचार करें :-

1. भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 तक सकल नामांकन अनुपात को 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है
2. रूस में GER 81.8 % ब्राज़ील में 50.5 % तथा चीन में 50% है
3. मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 30,338 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव किया है

उपरोक्त में से कौनसा कथन सत्य नहीं है

a. केवल 1
b. केवल 2
c. केवल 3
d. उपरोक्त सभी

3. बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) कानून 2012 में संशोधन के बारे में निम्नलिखित कथनो में से कौन सा कथन सत्य है

1. एक संशोधन में बच्चो से जुड़े यौन अपराधों के लिए मृत्युदंड सहित सख्त दंडात्मक प्रावधान किये गए है
2. भारत NDSO (National Database on Sexual offenders)की शुरुआत करने वाला दुनिया का 9 वाँ देश बन गया है
3. सिर्फ अमेरिका का ऐसा देश है जहाँ इस प्रकार का डाटाबेस आम जनता के लिए उपलब्ध है

a. 1 एवं 2
b. 1 एवं 3
c. 2 एवं 3
d. उपरोक्त सभी

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

उत्तर:

1 (b), 2 (a), 3 (d)