UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (19 नवंबर 2016)


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न (19 नवंबर 2016)


1. निम्नलिखित में से कौन सन् 1857 के विद्रोह के प्रशासनिक तथा आर्थिक कारणों में से एक नहीं था?

  1. भारतीय अभिजात्य वर्ग शक्ति और प्रतिष्ठा से वंचित हों गया क्योंकिं नागरिक तथा सैन्य, दोनों ही क्षेत्रों में सभी उच्च पदों को यूरोपियनों के लिए आरक्षित कर दिया गया था।
  2. अवध के सम्मेलन के बाद उसके प्रशासन को लोकप्रियता मिली जिसने अन्य शासकों में ईष्र्या की भावना को जन्म दिया ।
  3. भू-राजस्व नीति सबसे अधिक लोकप्रिय थी
  4. इनमें से कोई नहीं

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. प्रवाल भित्तीयों को अपनी व्यापक जैव विविधता के कारण महासागरों के वर्षा वन के रूप में भी जाना जाता है।
2. वैश्विक स्तर पर, मानवीय गतिविधियों के कारण विश्व के 58% प्रवाल भित्तीयाँ खतरे में हैं।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

1. जेट स्ट्टीम संकीर्ण सर्पीलाकार तीव्र गति की पवनें हैं, जो पहुआ पवनों में अंतर्निहित होती है, और ग्लोब को घेरे रहती है।
2. मध्य अक्षांशों मे जेट स्ट्रीम ट्रोपोपाज के नजदीक उपरी ट्रोपोस्फीयर मे पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।

उर्पयुक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1 और 2 दोनों
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

4. बिना बीज का टमाटर उगाना संभव है

  1. टमाटर में अन्य फलीय तत्वों के प्रयोग द्वारा
  2. पौधे में खनिज का छिड़काव करके
  3. फूल में हार्मोन का छिड़काव करके
  4. रेडियोएक्टिव तत्वों के प्रयोग द्वारा

5. मैन एण्ड बायोस्पेयर कार्यक्रम को यूनेस्को ने किस वर्ष प्रारंभ किया?

  1. 1971
  2. 1972
  3. 1993
  4. 1994

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा (पेपर - 1) अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

पुरालेख (Archive) के लिए यहां क्लिक करें