UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 27 June 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: समसमायिकी वस्तुनिष्ठ प्रश्न, Hindi Current Affairs MCQ - 27 June 2019


1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक 2019 के बारे में सही है ?

1. इस सूचकांक में केरल सबसे ऊपर तथा उत्तर प्रदेश सबसे नीचे है |
2. इस सूचकांक का आधार वर्ष 2016-17 एवं संदर्भवर्ष 2017-18 है |
3. इस सूचकांक के अनुसार बिहार में केवल 56% माताएँ ही स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पतालों में प्रसव कराती है |

a. केवल 1
b. केवल 2
c. 1 एवं 3
d. 1 एवं 2

2. सर्व शिक्षा अभियान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

1. इसका कार्यन्वयन वर्ष 2000-2001 से किया जा रहा है |
2. इस अभियान को देश भर में राज्य सरकारों की सहभागिता से चलाया जा रहा है।
3. सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा देना तथा सामाजिक विषमताओ के अंतर को दूर करना है।

a. केवल 1
b. केवल 2
c. केवल 3
d. उपरोक्त सभी

3. यूरोपीय अंतरिक्ष संस्थान (ESA) के बारें में निम्नलिखित कथनो में कौन सा कथन सही नही है ?

a.यह 22 देशो वाला एक अन्तराष्ट्रीय संगठन है।
b. इस संस्थान का मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
c.इस संस्थान का अंतरिक्ष पत्तन फ्रेंच गुयाना स्थित है एवं इसकी स्थापना 1980 ई में हुई थी
d. यह अपने सदस्यो के वित्तीय और बौद्धिक संसाधनों को समन्वित करता है।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

उत्तर:

1 (c), 2 (d), 3 (c)