UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 05 October 2020

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 05 October 2020


::National::

मणिपुर में तीन विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को होगा उपचुनाव: निर्वाचन आयोग

  • निर्वाचन आयोग ने कहा कि मणिपुर में तीन विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उपचुनाव होगा। 
  • 29 सितंबर को आयोग ने मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। आयोग की आज की घोषणा के बाद मणिपुर में उपचुनाव वाली सीटों की संख्या पांच हो गई है। 
  • राज्य में संबंधित सभी सीटों पर सात नवंबर को उपुचनाव होगा और तीन चरणों में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही मणिपुर की इन सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी। 
  • तीन नवंबर को अन्य 54 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी। बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी सात नवंबर को ही उपचुनाव होगा।

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूरोप की तरह देश के नेशनल हाईवे के किनारे बनेंगी सुरंगें

  • ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और यूरोप के विकसित देशों की तर्ज पर भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) के किनारे एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें बनाई जाएंगी। इसमें बिजली-टेलीफोन केबल से लेकर पेयजल, सीवर पाइप आदि को एक सुरंग के भीतर बिछाया जाएगा। 
  • इस तकनीक से आम जनता को बाधारहित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
  • सेंसर के माध्यम से इनकी निगरानी व मरम्मत संभव होगी। खास बात यह है कि भविष्य में जन उपयोगी कार्यों में किसी प्रकार के बदलाव को आसानी से अंजाम दिया जा सकेगा। इससे सड़कों को बार-बार तोड़ने से जनता को होने वाली परेशानी का सिलसिला बंद होगा।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें बनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सितंबर के प्रथम सप्ताह में सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है।
  • मंत्रालय ने एनएचएआई के चेयरमैन एसएस संधू को पिछले हफ्ते अवधारणा नोट भेज दिया है। इसमें उल्लेख है इकोनॉमिक जोन व राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एकीकृत जन उपयोगी सुरंगें बिछाने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी को नियुक्त कर अध्ययन कराया जाए। साथ में हिदायत दी है कि अध्ययन रिपोर्ट दो माह के भीतर मंत्रालय को मिल जानी चाहिए, ताकि उक्त तकनीक पर तेजी से काम किया जा सके।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

::International::

दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग 'अटल टनल' से डरा चीन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले हफ्ते किए गए हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे बड़ी हाईवे सुरंग 'अटल टनल' के उद्घाटन की वजह से चीन को मिर्ची लगी है। 
  • चीनी विशेषज्ञ ने लेख में बताया है कि भारत को इस तरह के उकसावे से बचना चाहिए और युद्ध की स्थिति में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) टनल को बेकार बनाने में सक्षम है। 
  • चीन ने यह भी माना है कि भारत को सैन्य मोर्चे पर अटल टनल से मदद मिलेगी।
  • ग्लोबल टाइम्स के लेख में आगे कहा गया, ''भारतीय सैनिकों और उनकी आपूर्ति के लिए यह टनल काफी मददगार होने जा रही है। लेकिन, युद्ध के समय में टनल का कोई भी फायदा नहीं होगा। 
  • खासकर अगर सैन्य युद्ध होता है तो। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) इस टनल को बेकार बना देगी।'' लेख के जरिए से चीन ने गीदड़भभकी देते हुए कहा है कि भारत को उकसावे से बचना चाहिए। लेख में कहा गया, ''चीन और भारत के लिए बेहतर है कि वे एक-दूसरे के साथ शांति से रहें। भारत को खुद को संयमित करना चाहिए और उकसावे से बचना चाहिए क्योंकि कोई भी रास्ता मौजूद नहीं है जो भारत की युद्ध क्षमता को बढ़ा सकता है। 

::Economy::

गूगल ने प्ले बिलिंग से जुड़ने के लिए भारतीय स्टार्टअप को मार्च 2022 तक का दिया समय

  • इंटरनेट उत्पाद एवं सेवायें देने वाली कंपनी गूगल ने कहा कि भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिए उसकी प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए समयसीमा को छह माह बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है।  
  • गूगल की तरफ से यह पहल ऐसे समय की गई है, जब कई भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर चिंता जताई है। 
  • उनका कहना है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय ऐप डेवलपर, उनके मालिकों को कोई भी डिजिटल सर्विसेज बेचने के लिए अनिवार्य रूप से गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिए दबाव नहीं डाल सकती है।
  • यहां यह देखना रुचिकर है की इस बीच पेटीएम ने अपने एंड्रायड मिनि एप स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। 
  • वर्तमान में जितने भी एप भुगतान के लिए वैकल्पिक प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए गूगल प्ले से जुड़ने के लिए 31 मार्च 2022 तक की समयसीमा तय की जाती है।
  • गूगल ने इससे पहले उसके प्ले स्टोर के जरिये डिजिटल सामग्री बेचने वाली ऐप से कहा था कि उन्हें बिक्री के लिए गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करना होगा और उसमें कुछ प्रतिशत फीस के तौर पर उसे देना होगा।
  • इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उसने 30 सितंबर 2021 तक का समय दिया था। इस समय सीमा को अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दिया गया है। 
  • ::Science and technology::

अंतरिक्ष में हुआ जोरदार धमाका, दिखी सूरज से 5 अरब गुना ज्यादा चमक

  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष में एक जोरदार धमाके को रिकॉर्ड किया है। यह धमाका धरती से लगभग 7 करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित SN 2018gv सुपरनोवा में रिकॉर्ड किया गया है। यह सुपरनोवा NGC 2525 गैलेक्सी में स्थित है। सुपरनोवा किसी तारे में हुए भयंकर विस्फोट को कहते हैं। इससे उस तारे का जीवन खत्म हो जाता है। ऐसी घटनाओं को दुर्लभ माना जाता है।
  • सुपरनोवा SN 2018gv की खोज पहली बार 2018 में जापान के एक शौकिया खगोल विज्ञानी कोइची इतागाकी ने की थी। इतागाकी ने अपने इस खोज के बारे में नासा को बताया था, जिसके बाद इस अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने हब्बल टेलिस्कोप की मदद से इस सुपरनोवा पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। हाल में ही नासा ने इस सुपरनोवा पर एक साल तक नजर रखने का वीडियो जारी किया है। जिसमें इस तारे में विस्फोट होता दिखाई दे रहा है।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि इस विस्फोट में सूरज से 5 अरब गुना ज्यादा चमक देखी गई है। कहा जाता है कि ये विस्फोट इतने शक्तिशाली होते हैं कि आकाशगंगाओं को कई प्रकाश वर्ष तक फैला सकते हैं। वहीं, इनसे निकलने वाला प्रकाश इतना तीव्र होता है कि पृथ्वी से आधे ब्राह्मांड तक को देखा जा सकता है।

::Sports::

शुरा किताता ने इलियुद किपचोगे का दबदबा खत्म कर जीती लंदन मैराथन

  • शुरा किताता ने बारिश के बीच स्टार धावक इलियुद किपचोगे के चार साल के दबदबे को खत्म करते हुए यहां लंदन मैराथन का खिताब जीत लिया। 
  • महिला वर्ग में कोई उलटफेर देखने को नहीं मिला और विश्व रिकॉर्ड धारक ब्रिगिड कोसगेई ने कीनिया की अपनी साथी धावक विश्व चैंपियन रुथ चेपनगेटिक को पछाड़ा। 
  • रुथ तीसरे स्थान पर रहीं जबकि अमेरिका की सारा हॉल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट