UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 07 August 2020

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 07 August 2020


::National::

जीसी मुर्मू देश के नए CAG नियुक्त

  • जीसी मुर्मू (Girish Chandra Murmu) अब देश के नए कैग (CAG) यानी महालेखा परीक्षक (Comptroller & Auditor General of India) नियुक्त कर दिए गए हैं. भारत सरकार ने जीसी मुर्मू की नियुक्ति की है. जीसी मुर्मू ने एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने के 24 घंटे के अन्दर ही जीसी मुर्मू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.  
  • जीसी मुर्मू को अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया गया था. उन्हें तब जम्मू कश्मीर भेजा गया था, जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था. इस्तीफा देने के दौरान ही ये चर्चा थी कि अब मुर्मू को नई जिम्मेदारी मिलेगी.  
  • जीसी मुर्मू द्वारा इस्तीफ़ा दिए जाने से जम्मू कश्मीर में खाली हुए उप राज्यपाल के पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया है. मनोज सिन्हा ने पद ग्रहण भी कर लिया है.  

किसानों के लिए रेलवे ने चलाया किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन

  • देश में पहली किसान रेल शुरू हो गई है। इसे कोरोना काल में सरकार की ओर से देश को दिया गया एक तोहफा माना जा सकता है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश की पहली किसान रेल को रवाना किया। 
  • यह ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित देवलाली से बिहार के दानापुर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान रेल से सस्ते दरों में कृषि उत्पादों खासतौर पर जल्दी खराब होने वाली उपज के परिवहन में मदद मिलेगी। 
  • ट्रेन के जरिए किसान अपनी सब्जियों, फल और अन्य खाद्य सामग्रियों की बुकिंग कर सकते है। फिलहाल यह ट्रेन हर शुक्रवार को देवलाली से दानापुर के लिए रवाना होगी जबकि दानापुर से देवलाली के लिए रविवार को रवाना होगी। किसान स्पेशल रेल देवलाली से 7 से 28 अगस्त के बीच हर शुक्रवार को 11:00 बजे रवाना होगी और अगले ही दिन 18:45 में दानापुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 9 से 30 अगस्त हर रविवार को 12:00 बजे देवलाली से रवाना होगी और अगले दिन 19:45 बजे देवलाली पहुंचेगी। 
  • किसान स्पेशल रेल में 10 पार्सल यान और एक लगेज ब्रेक यान होंगे। 
  • यह ट्रेन नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिओकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर स्टेशन होते हुए दानापुर पहुंचेगी। रेलवे ने यह भी कहा है कि अगर किसानों की मांग हुई तो गाड़ी के ठहराव को बढ़ाया भी जा सकता है। 

    UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

    UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

::International::

ट्विटर पर अब सरकारी अकाउंट्स को लेबल करने का काम शुरू होगा 

  • ट्विटर ने ऐलान किया है कि वह राज्य द्वारा नियंत्रित मीडिया संगठनों के ट्वीट्स को एम्पलीफाई नहीं करेगा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों: चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटने और अमेरिका के सरकारी मीडिया संगठनों व प्रमुख सरकारी अधिकारियों के अकांउट्स को लेबल करेगा। ट्विटर ने कहा कि उनकी लेबलिंग की नई नीति में इन पांच देशों से प्रमुख सरकारी अधिकारियों के अकाउंट्स शामिल होंगे जैसे कि विदेशी मंत्री, संस्थागत संस्थाएं, राजदूत, आधिकारिक प्रवक्ता और प्रमुख राजनयिक नेता इत्यादि। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “इस वक्त हमारा ध्यान उन वरिष्ठ अधिकारियों और संस्थाओं पर है जो विदेशी राज्यों की आधिकारिक आवाज हैं।” इस कदम से जो अकाउंट्स प्रभावित होंगे, वे नोटिफिकेशंस या सर्च रिजल्ट में कम दिखाई देंगे। ट्विटर राज्य से संबद्ध मीडिया संस्थाओं, उनके संपादकों और उनके वरिष्ठ कर्मचारियों के खातों को भी लेबल करेगा।. 
  • इस कदम के तहत रूस के आरटी और चीन की सिन्हुआ समाचार एजेंसी जैसे राज्य-नियंत्रित मीडिया संगठनों को भी लेबल किया जाएगा। ट्विटर ने साल 2019 में सभी राज्य समर्थित मीडिया विज्ञापनों और राजनीतिक विज्ञापनों को ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया था। कंपनी ने कहा, “पारदर्शिता और व्यावहारिकता के लिए हम भविष्य में कई अन्य देशों में विस्तार करने से पहले स्पष्ट रूप से परिभाषित एक सीमित समूह के साथ इसकी शुरूआत कर रहे हैं।” कंपनी ने कहा कि फिलहाल उनकी तरफ से राज्य प्रमुखों के पर्सनल अकांउट्स को लेबल नहीं किया जा रहा है क्योंकि इनसे लोग पहले से ही वाकिफ हैं।. 
  • कंपनी ने कहा, हालांकि इनके कार्यालयों से जुड़े संस्थागत अकांउट्स को लेबल किया जाएगा जिनमें चुनाव परिणामों के आधार पर परिवर्तन होते रहते हैं। ट्विटर ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा फंडेड लेकिन संपादकीय स्वतंत्रता रखने वाले मीडिया आउटलेट्स जैसे कि ब्रिटेन में बीबीसी और अमेरिका में एनपीआर को लेबल नहीं किया जाएगा।. 

::Economy::

नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

  • देश की विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स) अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। फॉरेक्स का नया रिकॉर्ड स्तर 534.568 अरब डॉलर है। आरबीआई की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 31 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेक्स 11.938 अरब डॉलर बढ़ा। 
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि 534.6 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार देश का 13.4 महीनों का आयात संभाल सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष (2020-21) में 31 जुलाई तक फॉरेक्स में 56.8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
  • 31 जुलाई से पहले 24 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में फॉरेक्स 4.993 अरब डॉलर बढ़ कर 522.630 अरब डॉलर हो गया था। वहीं 5 जून को खत्म हुए सप्ताह में पहली बार देश का फॉरेक्स आधा ट्रिलियन (500 अरब डॉलर) के आंकड़े को पार कर गया था। 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) में बढ़ोतरी के चलते फॉरेक्स में इतनी वृद्धि हुई। एफसीए कुल फॉरेक्स का एक प्रमुख घटक है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक एफसीए 10.347 अरब डॉलर बढ़ कर 490.829 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
  • एफसीए, जिसे डॉलर में गिना जाता है, में यूरो, पाउंड और येन शामिल होती हैं। आरबीआई के आंकड़ों में बताया गया है कि इस सप्ताह में सोने का भंडार 1.525 अरब डॉलर बढ़ कर 37.625 अरब डॉलर का हो गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार 1.2 करोड़ डॉलर बढ़ कर 1.475 अरब डॉलर की हो गई। आईएमएफ के साथ देश की आरक्षित स्थिति भी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 5.4 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.639 अरब डॉलर की हो गई है।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट