UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 11 November 2020

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 11 November 2020


::National::


केंद्र सरकार ने डिजिटल मीडिया को सूचना मंत्रालय के अधीन किया  


  • केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत डिजिटल मीडिया भी अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन और नियंत्रण में होगा। 
  • सरकार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अब ऑनलाइन फिल्मों, ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों और ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स (समय सामयिकी) के कंटेट (सामग्री) सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे।
  • सरकार का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश के अनुसार ऑनलाइन विषय-वस्तु प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फिल्म और दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम औरऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समाचार और समसामयिक विषय-वस्तु सूचना मंत्रालय के अधीन आएंगे। 

बिहार में NDA को स्पष्ट बहुमत


  • बिहार ने एक बार फिर से जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए लगातार चौथी बार मुख्‍यमंत्री बनने का मौका दिया है। 
  • बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। 
  • विपक्षी महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें हासिल हुई हैं। अंतिम तौर पर घोषित नतीजों में भाजपा को 74, जदयू को 43, राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीटें प्राप्‍त हुई हैं। 
  • भाकपा माले को 12  और अन्‍य के खाते में 8 सीटें गई हैं। 
  • बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। 
  • अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए नेे बहुमत हासिल कर लिया है। 

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit


UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट


::international::


Joe Biden होंगे अमेरिका के 46 वें राष्‍ट्रपति


  • Joe Biden अमेरिका के 46 वें राष्‍ट्रपति होंगे। 
  • बाइडन के साथ उनकी पार्टी से उप राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी कमला हैरिस भी चुनाव जीत गई हैं। 
  • जो बाइडन अगले साल 20 जनवरी को जब 46वें राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में सत्ता संभालेंगे तो 78 साल में यह पद संभालने वाले देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे।
  •  हालांकि वे एक बार अमेरिका के उप राष्ट्रपति रह चुके हैं। 
  • भारतीय मूल की कमला हैरिस देश की अगली उप राष्ट्रपति होंगी। वे पहली अश्वेत महिला हैं जो इस पद पर चुनी गईं।
  • 77 वर्षीय बाइडन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "हालांकि हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि हमें अपना काम शुरू करने के लिए इसका इंतजार नहीं है। हम महामारी को नियंत्रित करने की अपनी योजना पर काम शुरू कर रहे हैं।"

::Economy::


वित्तमंत्री ने की बैंकों को गैर-डिजिटल भुगतान को हतोत्साहित करने की बात


  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि बैंकों को गैर-डिजिटल भुगतान को हतोत्साहित करना चाहिए। सीतारमण ने बैंकों से 31 मार्च, 2021 तक सभी खातों को संबंधित ग्राहकों की आधार संख्या से जोड़ने का काम सुनिश्चित करने को कहा है। 
  • वित्त मंत्री ने कहा कि भारत बड़े आकार के बैंकों पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेश की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है। अभी इसे आगे बढ़ाना बाकी है। कई ऐसे खाते हैं, जो अबतक आधार से नहीं जुड़े हैं।
  • भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की 73वीं सालाना आम बैठक के संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रत्येक खाता 31 मार्च, 2021 तक आधार से जुड़ना चाहिए और जहां भी जरूरी तथा लागू हो, पैन से उसे जोड़ा जाना चाहिए।
  • यूपीआई यानी एकीकृत भुगतान व्यवस्था के जरिये एक बैंक खाते से दूसरे खाते में तुरंत पैसे का अंतरण किया जा सकता है। उन्होंने रूपे कार्ड को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया।सीतारमण ने कहा कि जिसे भी कार्ड की जरूरत है, आप उहें केवल रूपे कार्ड ही जारी करें। उन्होंने कहा कि देश बड़े आकार के बैंकों पर जोर दे रहा है।

SCIENCE AND TECH


पहली बार भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित फेलुदा किट्स से दुनिया भर में होंगे कोरोना टेस्ट


  • कोरोना वायरस की जांच के लिए भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित फेलुदा जांच किट को अब दुनियाभर में उपलब्ध कराने पर काम शुरू हो चुका है। पहली बार भारत में खोजी और निर्मित कोविड-19 जांच किट का दुनिया भर के देशों में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए हर माह 10 लाख किट्स की क्षमता के साथ उत्पादन का कार्य शुरू हो चुका है दिसंबर में यह बाजार में आ जाएगा।
  • टाटा समूह के स्वास्थ्य सेवा कंपनी टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (टाटाएमडी) के सीईओ ग्रीस कृष्णमूर्ति ने बताया कि टाटा एमडी फेलुदा किट को बनाने का कार्य कर रही है। इसे 'टाटाएमडी' चेक नाम दिया गया है। क्रिस्पर कैस-9 प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए सीएसआईआर और नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की थी। यह दुनिया का पहला क्रिस्पर कैस-9 पर आधारित नैदानिक उपकरण है जिसे विश्व स्तर पर लांच किया जा रहा है।
  • सीएसआईआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि कोरोना से जुड़े कार्यों में काफी तेजी आई है। इसका उदाहरण फेलुदा जांच किट भी है। इसकी लाइसेंसिंग से लेकर कमर्शियल लांच तक पूरा काम महज 100 दिन में पूरा हुआ है। जल्द ही इसे देश के नैदानिक केंद्रों व अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
  • वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि यह प्रयोगशाला में किया जाने वाला परीक्षण है जिसमें क्रिस्पर-कैस 9 प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है। मरीजों के सैंपल लेने के बाद आरएनए एक्सट्रैक्शन और एमप्लीफिकेशन आदि की प्रक्रिया पहले की तरह ही होती है लेकिन सरल, कम खर्चीले उपकरण का उपयोग किया जाता है। गौर करने वाली बात है कि एआई पर आधारित स्वचालित पद्धति से परिणामों का पता लगाया जाने के कारण यह तेजी से परिणाम देता है।

Sports


मुंबई  इंडियंस ने IPL 2020 का ख़िताब अपने नाम किया


  • यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भी मुंबई इंडियंस की बादशाहत जारी रही रही। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराते हुए आमची मुंबई ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।
  • मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी, इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। इस तरह से यह पहला अवसर है जब वह अपना खिताब बचाने में सफल रही, इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ही ऐसा कर पाई थी।
     

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit


UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट