UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 14 September 2020

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 14 September 2020


::National::

हिंदी दिवस पर विशेष

  • आज देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है और इस दिन देश भर में हिंदी को लेकर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. देश के दफ्तरों, कार्यालयों, सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों में आयोजन होते हैं और कई तरीके से हिंदी को बढ़ावा देने और इसके विकास के लिए वादे किए जाते हैं.
  •  देश में सबसे पहले 14 सितंबर, 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था. इसके बाद से ही हिंदी दिवस को पूरे देश में मनाने का निर्णय किया गया और हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है.
  •  इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के शुभकामनाएं दीं और हिंदी भाषा में कार्य कर रहे लोगों को हार्दिक अभिनंदन किया और लिखा कि हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।

जनसंख्या के हिसाब से सबसे कम प्रभावित देशों में भारत शामिल: डॉ. हर्षवर्धन

  • यह सत्र कुल 18 दिनों का होगा, जो बगैर किसी छुट्टी के लगातार एक अक्टूबर तक चलेगा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित की गई थी, जो वापस शुरू हो गई है। 
  • आज राज्यसभा का सत्र दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगा, जिसमें उपसभापति का चुनाव होगा।
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि सरकार के प्रयासों की वजह से देश में कोरोना वायरस को सीमित करने में कामयाबी मिली है। जनसंख्या के हिसाब से सबसे कम प्रभावित देशों में भारत शामिल है।
  • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की वजह से अधिकांश मौतें महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात में हुई हैं। सरकार के प्रयासों से देश में कोरोना को सीमित रखने में कामयाबी मिली है। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में 3328 मामले हैं और 55 मौतें हैं, जो दुनिया में अन्य देशों की तुलना में कम है।

    UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

    UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

::International::

ऑरैकल करेगी अमेरिका में टिकटॉक का अधिग्रहण, माइक्रोसॉफ्ट का प्रस्ताव खारिज

  • अमेरिका में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अधिग्रहण की दौड़ में ऑरैकल ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ दिया है। 
  • टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने इस सौदे के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बजाय ऑरैकल का चयन किया है। इस सौदे से अमेरिकी में यह लोकप्रिय ऐप चलन में बनी रह सकती है। 
  • सत्य नाडेला की अगुवाई वाली माइक्रोसॉफ्ट की टिकटॉक के अधिग्रहण की बोली को खारिज कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन की बिक्री के लिए 20 सितंबर की समयसीमा तय की थी। 
  • ट्रंप ने कहा था कि यदि 20 सितंबर तक टिकटॉक की बिक्री किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं की जाती है, तो इस ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।  
  • 1962 के सीमा विवाद के सहारे भारत को कमजोर बताने की बेकार कोशिश में जुटा चीन
  • पिछले 58 वर्षों से, चीनी प्रचार विभागों  ने 1962 के सीमा संघर्ष का उपयोग भारतीय सेना को रक्षात्मक करने और बड़े पैमाने पर राष्ट्र को यह बताने के लिए किया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) भारतीय सेना से बहुत बेहतर है और युद्ध के मैदान पर दमदार है।
  • भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर महीनों से गतिरोध जारी है। 'ग्लोबल टाइम्स' ने अपने लेख की शुरुआत अपनी आदत के अनुरूप झूठे दावे करते हुए की है। उसमें लिखा गया है, 'जून में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत ने ज्यादातर चीन के खिलाफ ही कार्रवाई की है। आर्थिक और सैन्य रूप में भारत चीन से पीछे है, लेकिन इसके बावजूद भी क्यों चीन को उकसाने का रिस्क ले रहा है?'
  • चीनी प्रोपेगैंडा मुखपत्र ने आगे बताया है कि भारत का मानना है कि चीन युद्ध शुरू करने या युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए पहल करने को तैयान नहीं है। इसी वजह से भारत सीमा पर छोटे पैमाने पर उकसावे का काम कर रहा है। वहीं, नई दिल्ली को लगता है कि चीन बड़े स्तर पर सैन्य संघर्ष में शामिल नहीं होगा, इसलिए वह अपने दृढ़ संकल्प के बारे में अपनी बात रखने की हिम्मत करता है।

::Economy::

मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 0.16 प्रतिशत पर पहुंची

  • सरकारी आंकड़े के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर 0.16 प्रतिशत पर पहुंच गई।
  • जुलाई में यह शून्य से 0.58 प्रतिशत नीचे थी। 
  • थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) मुद्रास्फीति चार महीनों तक नकारात्मक क्षेत्र में रही। 
  • यह अप्रैल (-) 1.57 प्रतिशत, मई (-) 3.37 प्रतिशत, जून (-) 1.81 प्रतिशत और जुलाई (-) 0.58 प्रति प्रतिशत थी। 
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए। आपको बता दें कि भारत में महंगाई दर बाजारों में सामान्य तौर पर कुछ समय के लिए वस्तुओं के दामों में उतार-चढ़ाव महंगाई को दर्शाती है।

::Science and tech::

2021 की शुरूआत में लॉन्च हो सकता है चंद्रयान-3, नहीं होगा ऑर्बिटर

  • भारत के चंद्र अभियान के तहत चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को 2021 की शुरूआत में लॉन्च किये जाने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 का लॉन्च 2021 की शुरुआत में हो सकता है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन चंद्रयान-2 का रिपीट मिशन होगा। इसमें चंद्रयान-2 जैसा ही एक लैंडर और रोवर शामिल होगा, लेकिन ऑर्बिटर नहीं होगा।
  • जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘चंद्रमा पर ISRO के पहले मिशन चंद्रयान-1 ने तस्वीरें भेजी हैं, जो बताती हैं कि चंद्रमा के ध्रुवों पर जंग लगा हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘चंद्रमा पर लौह-युक्त चट्टानें होने की बात मानी जाती है और यहां पानी और ऑक्सीजन की मौजूदगी का पता नहीं चला है। जबकि जंग बनने के लिए लोहे का इन दो तत्वों के संपर्क में आना जरूरी है।’
  • नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि पृथ्वी का पर्यावरण इसमें योगदान दे रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि, अंतरिक्ष में मानव को भेजने के भारत के प्रथम अभियान ‘गगनयान’ की तैयारियां जारी हैं। कोविड-19 के चलते तैयारियों में से कुछ अड़चनें आई लेकिन 2022 के आसपास के समय सीमा को पूरा करने के लिये कोशिश जारी है।

::Sports::

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब

  • कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL Final 2020) में टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। 
  • खिताबी मुकाबले में नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया जूक्स (St Lucia Zouks) को 8 विकेट से मात दी। इस लीग में यह कारनामा पहली बार हुआ है।

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट