आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसामयिकी (करंट अफेयर्स) Current Affairs for IAS Exams - 23 February 2017

IAS EXAM


आई.ए.एस. अभ्यर्थियों के लिए दैनिक समसामयिकी (करंट अफेयर्स) Current Affairs for IAS Exams - 23 February 2017


:: राष्ट्रीय ::

सतलुज के पानी पर पंजाब और हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

  • सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा में विवाद बढ़ गया है।
  • इनेलो नेता अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही नहर निर्माण के लिए हरियाणा के पक्ष में फैसला सुना दिया है। अदालत ने फिर से अपने फैसले को दोहराया है और इसका सम्मान होना चाहिए।
  • सतलुज यमुना लिंक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लिंक नहर का निर्माण करना ही होगा। नहर में पानी की मात्रा बाद में तय की जाएगी। अगर दोनों राज्य मिलकर काम करेंगे तो अच्छा होगा।

विज्ञानं एवं प्रौदयोगिकी

NASA ने किया पृथ्वी के समान सात नए ग्रहों का पता लगाने का दावा

  • पृथ्वी के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है। इनमें पानी और जीवन की संभावना जताई गई है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक तारे की परिक्रमा करते हैं।
  • विज्ञान पत्रिका नेचर ने प्रमुख शोधकर्ता माइकल गिलॉन के हवाले से बताया कि ये ग्रह ट्रेपिस्ट-1 नामक ड्वार्फ स्टार का चक्कर काटते हैं।
  • यह तारा बृहस्पति से थोड़ा बड़ा है। इसकी रोशनी पृथ्वी के सूर्य से 2,000 गुनी कम है। खगोल विज्ञानियों ने पहले भी अन्य सात सौरमंडल का पता लगाया है लेकिन पहली बार पृथ्वी के आकार के इतने ग्रहों का पता चला है।
  • शोधकर्ताओं को इन ग्रहों में से एक की दो बार झलक दिखी। फिर बाद में नासा के स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप से तारे को देखा गया।

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हार्ड कॉपी में सी-सैट (CSAT) अध्ययन सामाग्री के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1 Paper - 1)

:: अंतरराष्ट्रीय ::

हथियार आयात में भारत विश्व में सबसे बड़ा देश

  • चीन को पछाड कर भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बडा आयातक देश बन गया है।
  • भारत दुनिया भर में होने वाली हथियारों की बिक्री का 10 फीसदी हिस्सा खरीदता है। एक स्वीडिश सिक्योरिटी थिंक टैंक के अनुसार बर्ष 2007 से़ 2011 के बीच भारत ने 38 फीसदी हथियारों का आयात किया है।
  • स्वीडिश सिक्योरिटी थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत हथियारों का आयात करने में चीन से आगे निकल चुका है।
  • 2006-07 के दौरान चीन दुनिया में हथियारों का सबसे ब़डा आयातक देश था, लेकिन अब वह चौथे स्थान पर आ गया है। इसकी वजह यह है कि चीन के शस्त्र उद्योगों ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार किया है, जिससे वह दूसरे देशों को सैन्य सामग्री निर्यात करने लगा है।
  • अमेरिका, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद चीन दुनिया का छठा सबसे ब़डा हथियार निर्यातक राष्ट्र बन गया है।

ब्राजील के विदेश मंत्री जोस सेरा ने पद से इस्तीफा दिया

  • ब्राजील के विदेश मंत्री जोस सेरा ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • राष्ट्रपति माइकल टेमर के कार्यालय की ओर से आज जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणाें का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है और कहा है कि लगातार गिरते स्वास्थ्य की वजह से वह लंबी यात्राएं करने में सक्षम नही है।

:: चर्चा में ::

केनेथ जे ऐरो

  • अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का निधन हो गया। वह 95 साल के थे।
  • केनेथ जे ऐरो के पुत्र डेविड ऐरो ने बताया कि उनका निधन मंगलवार (21 फरवरी) को सैन फ्रांसिस्को बे इलाके के पालो अल्टो स्थित घर में हो गया।
  • ऐरो और ब्रिटिश अर्थशास्त्री सर जॉन आर हिक्स ने 1972 में सम्मिलित रूप से अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता था।
  • यह पुरस्कार उन्हें सामान्य संतुलन के सिद्धान्त पर अग्रणी गणितीय कार्य के लिए दिया गया था।
  • उन्होंने उत्पादों की बिक्री में शामिल कारकों के लिए एक गणितीय मॉडल पेश किया था। जाना जाता था। उनके पढ़ाये हुए पांच छात्रों को बाद में नोबेल पुरस्कार मिला।

:: अर्थव्यवस्था ::

भारती एयरटेल करेगी टेलीनोर इंडिया का अधिग्रहण

  • निजी क्षेत्र की शीर्ष दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने नॉर्वे की टेलीकॉम कंपनी टेलिनॉर ने टेलीनोर इंडिया के कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की है। एयरटेल सभी सात सर्किलों में जहां उसके पास स्पेक्ट्रम है टेलीनोर इंडिया का अधिग्रहण करेगी।
  • एयरटेल देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है। उसके करीब 29 करोड़ ग्राहक हैं और दूरसंचार क्षेत्र के 33 प्रतिशत बाजार पर उसका कब्जा है।
  • अधिग्रहण के बाद वह टेलीनोर इंडिया के स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, संचालन और कर्मचारियों के साथ ही 4.40 करोड़ ग्राहक भी उसके साथ जुड़ जाएंगे।
  • ये सर्किल आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश (पूर्वी), उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) और असम हैं।

डब्ल्यूटीओ का पहला बहुपक्षीय समझौता लागू

  • विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का गठन होने के बाद पहला बहुपक्षीय व्यापार समझौता 23-02-2017 से लागू हो गया है।
  • इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार यादा सुगम हो सकेगा। इसका लाभ खासकर विकासशील देशों को मिल सकता है।
  • डब्ल्यूटीओ के डायरेक्टर जनरल रोबटरे अजेवेडो ने कहा कि इस समझौते को प्रभावी बनाने के लिए दो-तिहाई सदस्य देशों की सहमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि समझौता पूरी तरह लागू होने के बाद वैश्विक कारोबार की लागत में खासी कमी आने का अनुमान है।

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हार्ड कॉपी में सी-सैट (CSAT) अध्ययन सामाग्री के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1 Paper - 1)