UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 29 January 2019

IAS EXAM


UPSC परीक्षा ​: दैनिक करंट अफेयर्स, Hindi Current Affairs - 29 January 2019


राष्ट्रपति ने 48 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्रदान किए

  • राष्ट्रपति ने 48 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार – 2018 प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है.

  • यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जा रहा है-

  • सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक,

  • उत्तम जीवन रक्षा पदक

  • जीवन रक्षा पदक.

  • इनमें से 8 लोगों को सर्वोतम जीवन रक्षा पदक, 15 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 25 को जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया.

  • इनमें से 8 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गये.

सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक:

  • यह पदक जल में डूबते हुए, अग्नि, खानों में रक्षात्मक संक्रियाओं से जीवन की रक्षा करने में, रक्षा करने वाले द्वारा प्रदर्शित कार्यवाही में अपने जीवन के लिए महान संकट की परिस्थितियों में विशिष्ट साहस के लिए प्रदान किया जाता है.

नाम

राज्य

किशोर राय (मरणोपरांत)

छत्तीसगढ़

मास्टर चेतन कुमार निषाद (मरणोपरांत)

छत्तीसगढ़

कौस्तुभ भगवान तारामले (मरणोपरांत)

महाराष्ट्र

मास्टर प्रथमेश विजय वाडकर (मरणोपरांत)

महाराष्ट्र

पी. लालवेनपूईया (मरणोपरांत)

मिज़ोरम

टी. लालरिनामा (मरणोपरांत)

मिज़ोरम

कुमारी नितिशा नेगी (मरणोपरांत)

दिल्ली

राकेश चंद्र बेहरा (मरणोपरांत)

ओडिशा

उत्तम जीवन रक्षा पदक

  • यह पदक जल में डूबते हुए, अग्नि, खानों में रक्षात्मक संक्रियाओं आदि से जीवन की रक्षा करने में, रक्षा करने वाले द्वारा प्रदर्शित कार्यवाही में अपने जीवन के लिए महान संकट की परिस्थितियों में साहस एवं तत्परता के लिए प्रदान किया जाता है.
नाम राज्य
कुमारी विसमाया पी केरल
साजिद खान मध्य प्रदेश
डॉ. चरणजीत सिंह बलवीर सिंह सलूजा महाराष्ट्र
अमोल सरजेराव लोहार महाराष्ट्र
लल्लियांसंगा मिजोरम
वनलल्धुवामा मिज़ोरम
विनोद हरियाणा
रामराजा यादव मध्य प्रदेश
आज़ाद सिंह मलिक दिल्ली
एच. बीदुआसा मिज़ोरम
करण दिल्ली
दीपांशु दिल्ली
प्रशांत सिदर छत्तीसगढ़
वालाम्बोक सोहफोह मेघालय
अविनाश बाबू नाइक गोवा
जीवन रक्षा पदक
  • यह पदक जल में डूबते हुए, अग्नि, खानों में रक्षात्मक संक्रियाओं आदि से जीवन की रक्षा करने में, रक्षा करने वाले द्वारा प्रदर्शित कार्यवाही में गंभीर शारीरिक चोट के लिए महान संकट की परिस्थिति में साहस एवं तत्परता के लिए प्रदान किया जाता है.

नाम राज्य
अब्राहम तेयिंग अरुणाचल प्रदेश
पाडी पयांग अरुणाचल प्रदेश
मोनूज चवटल असम
राजू गढ़ असम
राधाकृष्णन. एम केरल
अंकित धनगर  मध्य प्रदेश
महेंद्र टेकम मध्य प्रदेश
शांलंग मारबानियांग मेघालय
वनलालवेनैमा छंगते मिजोरम
दारचुंगुंगा मिजोरम
चंद्र कुमार गुरुंग सिक्किम
बारिया मेहुल बाबूभाई दमन और दीव
एम. पद्मनाभन तमिलनाडु
सुशील भोई उत्तर प्रदेश
समरपान मालवीय मध्य प्रदेश
धैराशिल ढाकुट्टा अडके महाराष्ट्र
धनंजय कुमार सोनवणे छत्तीसगढ़
अभिनव के. के. केरल
खारबोकलंग खारलुखी मेघालय
ध्रुव लव उत्तर प्रदेश
माधव लव उत्तर प्रदेश
लालथासांगजुअली मिज़ोरम
रुहीनफातिमा एम तलात गुजरात
वैष्णव ई. आर. केरल
श्रीजीत पी.एस.  केरल
 

पद्म पुरस्कार 2019

  • देश के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा 25 जनवरी 2019 को कर दी गई.

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कुल 112 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की.

  • इस बार 4 को पद्म विभूषण, 14 को पद्मभूषण और 94 को पद्मश्री सम्मा न दिया जाएगा.

  • इस पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले लोग देशभर से और समाज के सभी वर्गों से है.

  • स्व. अभिनेता कादर खान, स्व. कुलदीप नैय्यर, क्रिकेटर गौतम गंभीर, वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुल्का, वैज्ञानिक नंबी नारायण, पर्वतरोही बछेंद्री पाल और दक्षिण के अभिनेता मोहन लाल सहित 112 हस्तियों को पद्म अवार्ड्स के लिए चुना गया है.

  • कुल 112 लोगों की सूची में 21 महिलाएं और 11 विदेशी और एनआरआई हैं.

  • तीन मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

  • यह सम्मान कला, सामाजिक कार्य, जन कल्याण, सरकारी क्षेत्र, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, मेडिसिन, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों में दिए जाते हैं.

  • ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा रस्मी् समारोहों में प्रदान किए जाते हैं,

  • जिनका आयोजन राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास किया जाता है.

  • इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.

पद्म विभूषण

  • पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है,
  • जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है.
  • यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है.
  • इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी.
  • भारत रत्न के बाद यह दूसरा प्रतिष्ठित सम्मान है.
  • पद्म विभूषण के बाद तीसरा नागरिक सम्मान पद्म भूषण है.
  • यह सम्मान किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएं भी शामिल हैं.

क्रमांक

नाम

क्षेत्र

राज्य

1 तीजन बाई कला (लोकगायक)  छत्तीसगढ़
इस्माइल उमर गुलेह पब्लिक अफेयर्स जिबूती
3 अनिल कुमार मणिभाई नाइक व्यापार और औद्योगिक ढांच महाराष्ट्र
4 बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे कला-अभिनय (थिएटर)- महाराष्ट्र

पद्म भूषण

  • पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है,
  • जो देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है.
  • भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्मश्री का नाम लिया जा सकता हैं.
     
क्रमांक नाम क्षेत्र राज्य
1 राजेश्वर आचार्य संगीत उत्तर प्रदेश
2 बंगारू अदिगलार अध्यात्म तमिल नाडु
3 इलियास अली चिकित्सा असम
4 मनोज बाजपेयी कला (अभिनय) महाराष्ट्र
5 उद्धब कुमार भारली विज्ञान असम
6 ओमेश कुमार भारती मेडिसिन हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश
7 प्रीतम भरतवाण कला- संगीत (लोकगीत) उत्तराखंड
8 ज्योति भट्ट कला- पेंटिंग गुजरात
9 दिलीप चक्रवर्ती पुरातत्व दिल्ली
10 मेमन चांडी मेडिसिन  पश्चिम बंगाल
11  स्वप्न चौधरी कला (संगीत-तबला) पश्चिम बंगाल
12 कंवल सिंह चौहान कृषि  हरियाणा
13 सुनील छेत्री खेल (फुटबॉल) तेलंगाना
14 दिनयार कॉन्ट्रैक्टर कला (अभिनय) महाराष्ट्र
15 मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली सामाजिक सेवा गुजरात
16 बाबूलाल दहिया कृषि मध्यप्रदेश
17 थंगा दारलॉन्ग कला- संगीत (बांसुरी) त्रिपुरा
18 प्रभुदेवा कला (नृत्य) कर्नाटक
19 राजकुमारी देवी कृषि बिहार
20  भागीरथी देवी पब्लिक अफेयर्स बिहार
21 बलदेव सिंह ढिल्लन  विज्ञान पंजाब
22 हरिका द्रोणावल्ली खेल (शतरंज) आंध्र प्रदेश
23 गोदावरी दत्त कला (पेंटिंग) बिहार
24 गौतम गंभीर खेल (क्रिकेट)  दिल्ली
25 द्रोपदी घिमिरे सामाजिक कार्य सिक्किम
26 रोहिणी गोडबोले साइंज- इंजिनियरिंग (न्यूक्लियर) कर्नाटक
27 संदीप गुलेरिया चिकित्सा दिल्ली
28 प्रताप सिंह हर्दिया चिकित्सा मध्यप्रदेश
29 बुलु इमाम सामाजिक कार्य झारखंड
30  फ्रेडरिके इरीना (विदेशी) सामाजिक कार्य जर्मनी
31 जोरावर सिंह जाधव कला- नृत्य (लोकगीत)  गुजरात
32 एस जयशंकर सिविल सर्विस  दिल्ली
33 नरसिंह देव जामवाल साहित्य- शिक्षा जम्मू-कश्मीर
34  फयाज अहमद जन कला (क्राफ्ट) जम्मू-कश्मीर
35 केजी जयन कला (संगीत) केरल
36 सुभाष काक  (विदेशी) विज्ञान यूएसए
37  शरत कमल खेल (टेबल टेनिस) तमिल नाडु
38 रजनी कांत सामाजिक कार्य उत्तर प्रदेश
39 सोदाम काते मेडिसिन महाराष्ट्र
40 वामन केंद्रे कला (थिएटर) महाराष्ट्र
41 कादर खान (मरणोपरांत-विदेशी)  कला (अभिनय) कनाडा
42 अब्दुल गफूर खत्री कला-पेंटिंग गुजरात
43 रवींद्र कोल्हे-स्मिता कोल्हे चिकित्सा महाराष्ट्र
44 बोम्बायला देवी लेशराम खेल (तीरंदाजी) मणिपुर
45
 
वल्लभभाई वसरामभाई मारवानिया अन्य-कृषि गुजरात
46 गीता मेहता (विदेशी) साहित्य और शिक्षा  अमेरिका
47 शादाब मोहम्मद चिकित्सा-दंत विज्ञान उत्तर प्रदेश
48 श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सा झारखंड
49 दैतारी नाइक  सामाजिक कार्य ओडिशा
50 शंकर महादेवन नारायण कला (फिल्म)  महाराष्ट्र
51 शांतनु नारायण (विदेशी) उद्योग-उद्यम तकनीक अमेरिका
52 नर्तक नटराज  कला-नृत्य-भरतनाट्यम तमिलनाडु
53 त्शेरिंग नोरबू चिकित्सा-सर्जरी  जम्मू-कश्मीर
54 अनूप रंजन पांडेय कला-संगीत छत्तीसगढ़
55 जगदीश प्रसाद पारिख अन्य-कृषि राजस्थान
56  गणपति भाई पटेल साहित्य और शिक्षा अमेरिका
57  बिमल पटेल कृषि गुजरात
58  हुकुमचंद पाटीदार कृषि राजस्थान
59  हरविंदर सिंह फूलका पब्लिक अफेयर्स पंजाब
60 मदुरै चिन्ना पिल्लै सामाजिक कार्य तमिलनाडु
61 ताओ पोर्छन लिंच (विदेशी) योग अमेरिका
62 कमला पुजारी कृषि ओडिशा
63  बजरंग पुनिया खेल (कुश्ती) हरियाणा
64 जगत राम चिकित्सा चंडीगढ़
65 आरवी रमानी  चिकित्सा तमिलनाडु
66 देवरापल्ली प्रकाश राव सामाजिक कार्य ओडिशा
67 अनूप शाह कला-फोटोग्राफी उत्तराखंड
68 मेलिना सालविनी (विदेशी)  कला( नृत्य-कथकली) फ्रांस
69 नागिनदास संघवी साहित्य और शिक्षा महाराष्ट्र
70 श्रीवेन्नेला सीताराम शास्त्री कला(गायन) तेलंगाना
71 शब्बीर सैयद सामाजिक कार्य महाराष्ट्र
72 महेश शर्मा सामाजिक कार्य मध्यप्रदेश
73  मो. हनीफ खान शास्त्री साहित्य और शिक्षा दिल्ली
74 ब्रजेश कुमार शुक्ला साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
75 नरेंद्र सिंह पशुपालन हरियाणा
76 प्रशांती सिंह खेल उत्तरप्रदेश
77  सुल्तान सिंह सामाजिक कार्य हरियाणा
78 ज्योति कुमार सिन्हा सामाजिक कार्य बिहार
79 आनंदन स्वामी कला- संगीत तमिलनाडु
80 शारदा श्रीनिवासन पुरातत्व कर्नाटक
81 देवेंद्र स्वरूप (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा उत्तरप्रदेश
82 अजय ठाकुर खेल  हिमाचल प्रदेश
83 राजीव तारानाथ कला-संगीत (सरोद) कर्नाटक
84  सालुमारदा थिमाक्का सामाजिक कार्य कर्नाटक
85 जमुना टूडू  सामाजिक कार्य झारखंड
86 भारतभूषण त्यागी कृषि उत्तरप्रदेश
87  रामास्वामी वेंकटस्वामी  मेडिसिन- सर्जरी तमिलनाडु
88 रामशरण वर्मा कृषि उत्तरप्रदेश
89 स्वामी विशुद्धानंद अध्यात्म केरल
90 हीरालाल यादव कला (लोकगायन) उत्तरप्रदेश
91 वेंकटेश्वर राव यडलापल्ली  कृषि आंध्रप्रदेश
92 कैलाश मदबैय्या साहित्य और शिक्षा मध्यप्रदेश
93 रमेश बाबाजी महाराज सामाजिक कार्य उत्तरप्रदेश
94 केके मोहम्मद अन्य-पुरात्व केरल

बाघ संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु संरक्षण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन द्वारा 28 जनवरी 2019 को बाघ संरक्षण पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया.

  • यह अंतरराष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन की रेंज में तीसरा सम्मेलन है.

  • यह वर्ष 2012 के बाद भारत में आयोजित होने वाला दूसरा समीक्षा सम्मेलन है.

  • सम्मेलन में बाघ रेंज के 13 देशों द्वारा वैश्विक बाघ पुनःप्राप्ति कार्यक्रम (जीटीआरपी) की स्थिति और वन्य जीव तस्करी से निपटने जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

बाघों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प:

  • बाघ रेंज के देशों ने 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग में घोषणा के दौरान वर्ष 2022 तक अपनी-अपनी रेंज में बाघों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प व्यक्त किया था.

  • सेंट पीटर्सबर्ग चर्चा के समय भारत में 1411 बाघ होने का अनुमान था जो कि अखिल भारतीय बाघ अनुमान वर्ष 2014 के तीसरे चक्र के बाद दोगुना होकर 2226 हो गया है.

  • इन सूचकांकों में बाघ के रिहायशी क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए कानून बनाना और जुर्मानों में वृद्धि करना है.

  • अभी अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2018 का चौथा चक्र जारी है.

दूसरा समीक्षा सम्मेलन:

  • भारत में वर्ष 2012 के बाद होने वाला यह दूसरा समीक्षा सम्मेलन है.

  • तीसरे समीक्षा सम्मेलन में बाघ रेंज के 13 देशों द्वारा वैश्विक बाघ पुनः प्राप्ति कार्यक्रम (जीटीआरपी) की स्थिति और वन्य जीव तस्करी से निपटने जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

  • बाघ रेंज के देशों विशेषकर भारत के श्रेष्ठ व्यवहारों को प्रदर्शित किया जाएगा.

पड़ोसी बाघ रेंज देश:

  • इस समीक्षा सम्मेलन से अलग भारत ने पड़ोसी बाघ रेंज देशों - बाग्लादेश, भूटान तथा नेपाल के साथ उपमहाद्वीप स्तर के बाघ अनुमान रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है.

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बना: WSA

  • वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार - भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है.

  • भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए यह रैंक हासिल किया है.

  • स्टील उत्पादन में चीन पहले स्थान पर है और वैश्विक स्तर पर कुल स्टील उत्पादन में उसकी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है.

  • वर्ष 2018 में चीन का रॉ स्टील का उत्पादन 6.6 प्रतिशत बढ़कर 92.83 करोड़ टन पर पहुंच गया.

  • वर्ष 2017 में यह 87.09 करोड़ टन था.

  • ग्लोबल स्टील उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 50.3 फीसदी से बढ़कर 51.3 फीसदी हो गई है.

भारत के संदर्भ में रिपोर्ट

  • भारत का कच्चे स्टील का उत्पादन वर्ष 2018 में 4.9 प्रतिशत बढ़कर 10.65 करोड़ टन रहा, जो कि वर्ष 2017 में 10.15 करोड़ टन था.

  • इस अवधि में जापान का उत्पादन 0.3 प्रतिशत घटकर 10.43 करोड़ टन रह गया है.

  • एन आंकड़ों के अनुसार भारत ने स्टील उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ दिया है.

  • वर्ष 2018 में ग्लोबल स्टील उत्पादन 4.6 प्रतिशत बढ़कर 180.86 करोड़ टन रहा, जबकि वर्ष 2017 में यह आंकड़ा 172.98 करोड़ टन था

टॉप 10 स्टील उत्पादक देशों की सूची
देश  2018 में स्टील उत्पादन (मिलियन टन)
चीन 928.3
भारत 106.5
जापान 104.3
अमेरिका 86.7
द. कोरिया  72.5
रूस 71.7
जर्मनी 42.4
तुर्की  37.3
ब्राजील 34.7
ईरान 25

वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन

  • स्टील उत्पादन पर रिपोर्ट जारी करने वाली संस्था वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन दुनियाभर की स्टील कंपनियों, राष्ट्रीय-क्षेत्रीय संगठनों और स्टील रिसर्च संस्थानों का संघ है.

  • इसमें 160 स्टील उत्पादक शामिल हैं.

  • इसके सदस्य देश दुनिया की 85% स्टील का उत्पादन करते हैं.

पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फ़र्नांडिस का निधन

  • भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 29 जनवरी 2019 को नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया.

  • वे 88 वर्ष के थे. दिल्ली में उन्होंने सुबह 7 बजे आखिरी सांस ली. जॉर्ज फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे,

  • वो अल्जाइमर नाम की बीमारी से परेशान थे.

  • वाजपेयी सरकार के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस देश के रक्षामंत्री रहे थे.

  • अंतिम बार वे अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राज्यसभा सांसद रहे थे.

  • फर्नांडिस ने भारत सरकार में रक्षा मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय जैसे कई अहम विभाग संभाले थे.

सबसे बड़ी रेलवे हड़ताल और जॉर्ज फर्नांडिस

  • वर्ष 1973 में जॉर्ज फर्नांडिस ‘ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन’ के चेयरमैन चुने गए.
  • इंडियन रेलवे में उस वक्त करीब 14 लाख लोग काम किया करते थे.
  • भारत कुल संगठित क्षेत्र के लगभग सात प्रतिशत. रेलवे कामगार कई सालों से सरकार से कुछ जरूरी मांगें कर रहे थे लेकिन सरकार उन पर ध्यान नहीं दे रही थी.
  • ऐसे में जॉर्ज फर्नांडिस ने 08 मई, 1974 को देशव्यापी रेल हड़ताल का आह्वान किया.
  • यह हड़ताल इस कदर आयोजित की गई कि देश भर में रेलों का चक्का जाम हो गया.
  • कई दिनों तक रेलवे का पूरा काम ठप्प रहा.
  • रेलवे की आवाजाही से लेकर माल ढुलाई तक सब कुछ ज्यों का त्यों रुका रहा.
  • लगभग 30,000 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें फर्नांडिस को भी गिरफ्तार किया गया.
  • हज़ारों लोगों को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा.
  • इस दौरान देश में काम-काज ठप्प सा हो गया था. जॉर्ज फर्नांडिस के आह्वान पर
  • इस हड़ताल में रेलवे कर्मचारियों के साथ इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स और टैक्सी चलाने वाले भी जुड़ गए.
  • आखिर तीन हफ्ते बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई.

जॉर्ज फ़र्नांडिस

  • जॉर्ज फ़र्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 को हुआ था. वे भारतीय राजनेता थे. इसके अलावा वे श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता तथा पत्रकार भी थे.

  • चौदहवीं लोकसभा में वे मुजफ़्फ़रपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर सांसद चुने गए.

  • वे वर्ष 1998 से 2004 तक की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में रक्षा मंत्री रहे थे.

  • वर्ष 1977 में, आपातकाल हटा दिए जाने के बाद, फर्नांडीस ने अनुपस्थिति में बिहार में मुजफ्फरपुर सीट जीती और उन्हें इंडस्ट्रीज के केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया.

  • केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने निवेश के उल्लंघन के कारण, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों आईबीएम और कोका-कोला को देश छोड़ने का आदेश दिया था.

  • जॉर्ज फर्नांडीस ने 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीते थे.

  • इमरजेंसी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज फर्नांडिस को पगड़ी पहन और दाढ़ी रख कर सिख का भेष धारण किया था, जबकि गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में कैदियों को गीता के श्लोक सुनाते थे.

  • वर्ष 1974 की रेल हड़ताल के बाद वह कद्दावर नेता के तौर पर उभरे और उन्होंने बेबाकी के साथ इमरजेंसी लगाए जाने का विरोध किया था.

Click Here For Todays UPSC Current Affairs MCQ (Hindi)

UPSC सामान्य अध्ययन प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा (Combo) Study Kit

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट