यूपीएससी आईएएस (प्री) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Pre.) General Studies Categorized Exam (Paper - 1) "भूगोल - कृषि भूगोल"

IAS EXAM

यूपीएससी आईएएस (प्री) सामान्य अध्ययन वर्गीकृत परीक्षा पेपर UPSC IAS (Pre.) General Studies Categorized Exam (Paper - 1) "भूगोल - कृषि भूगोल"

1. भारतीय कृषि के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? (2002)

(a) भारत में दालों की खेती के अंतर्गत आने वाला लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र वर्षा द्वारा पोषित है
(b) पिछले दो दशकों में राष्ट्रीय स्तर पर खेती किए जाने वाले कुल क्षेत्र में दालों का भाग दुगुना हो गया है
(c) विश्व में कुल क्षेत्र में होने वाली चावल की खेती का लगभग 15 प्रतिशत भाग भारत में है
(d) भारत में होने वाली खेती के कुल क्षेत्र में से लगभग 34 प्रतिशत क्षेत्र में चावल की खेती होती है

2. भारत में फसलों की अधिक पैदावार वाली निम्नलिखित किस्मों पर विचार कीजिएः (2002)

1. अर्जुन
2. जया
3. पदमा
4. सोनालिका

इनमें से कौन-कौन सी गेहूँ हैं?

(a) 1 और 2
(b) 1 और 3
(c) 1 और (d)
(d) 3 और (d)

3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (2002)

1. भारत में ज्वार के अंतर्गत सर्वाधिक एकड़ क्षेत्र महाराष्ट्र में है।
2. भारत में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक गुजरात है।
3. भारत में कृष्य व्यर्थ भूमि का वृहत्तम क्षेत्र राजस्थान में है।
4. भारत में मक्का की अधिकतम प्रति हेक्टेयर पैदावार आंध्र प्रदेश में होती है।

इन कथनों में कौन-कौन से सही हैं?

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 2 और 4

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हार्ड कॉपी में सी-सैट (CSAT) अध्ययन सामाग्री के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1 Paper - 1)

4. कथन (A):  भारत में पश्चिमी तट की तुलना में पूर्वी तट में धान का उत्पादन अधिक होता है। (2003)

कारण (R):  भारत में पूर्वी तट पर पश्मिमी तट की तुलना में अधिक वर्षा होती है।

5. निम्न कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत कपास के पौधे का आदि निवास है।
2. विश्व में भारत पहला देश है जहां कपास की संकर किस्म विकसित हुई जिसके परिणामस्वरूप वर्धित उत्पादन होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

6. निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिएः (2004)

1. कपास
2. मूँगफली
3. मक्का
4. सरसों

उपरोक्त में से खरीफ फसलें कौन-सी हैं?

(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

7. कथन (A):  भारत प्राकृतिक रबड़ का निर्यात नहीं करता।

कारण (R):  भारत की प्राकृतिक रबड़ की 97% मांग घरेलू उत्पादन से पूरी होती है। (2004)

8. निम्नलिखित में से किस एक में विश्व की बृहत्तम पुशधन समष्टि है? (2005)

(a) ब्राजील
(b) चीन
(c) भारत
(d) संयुक्त राज्य अमरीका

9. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (2005)

1. विश्व में भारत एकमात्रा देश है जो रेशम के ज्ञात सभी पाँच व्यापारिक प्रकार उत्पन्न करता है।
2. भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों 1 और 2
(d) न ही 1 और न ही 2

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (2008)

1. चिकमगलूर शर्करा उत्पादन के लिए सुख्यात है।
2. मंडया कॉफी उत्पादक क्षेत्र के रूप में सुख्यात है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

11. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

12. यद्यपि कॉफी और चाय दोनों की खेती पहाड़ी ढलानों पर की जाती है, तथापि इनकी कृषि के सम्बन्ध में इन दोनों में कुछ अंतर पाया जाता है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (2010)

1. कॉफी के पौधे को उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की उष्ण और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है, जबकि चाय की खेती उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण दोनों क्षेत्रों में की जा सकती है।

2. कॉफी बीजों के द्वारा प्रवर्धित की जाती है, लेकिन चाय केवल डाली कलम के द्वारा प्रवर्धित की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

13. विगत एक दशक में, भारत में किस एक निम्नलिखित फसल के लिए प्रयुक्त कुल कृष्ट भूमि लगभग एक जैसी बनी रही है? (2010)

(a) चावल
(b) तिलहन
(c) दलहन
(d) गन्ना

14. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- (2010)

(a) चीनी के हर मौसम के लिए केन्द्र सरकार गन्ने का सार्वाधिक न्यूनतम मूल्य निर्धारित करती है।
(b) आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत चीनी और गन्ना आवश्यक वस्तुएं हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

UPSC सामान्य अध्ययन (GS) प्रारंभिक परीक्षा (Pre) पेपर-1 स्टडी किट

हार्ड कॉपी में सी-सैट (CSAT) अध्ययन सामाग्री के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन कोचिंग (पेपर - 1 Paper - 1)

<< मुख्य पृष्ठ पर जाने के लिए यहां क्लिक करे