(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा कृषि Paper-2 - 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 कृषि (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होनी चाहिए : 

(क) जीन सहलग्नता के विभिन्न प्रकार और उनका संसूचन ।

(ख) कीट पीड़क प्रबंधन में किशोर हार्मोन (जे.एच.) का सफलता वृत्तांत ।

(ग) असंगजननिक पौदों के विभिन्न प्रकार और पादप प्रवर्धन में उनका उपयोग।

(घ) फाइटोक्रोम वर्णक के द्वारा मध्यकित शरीरक्रियात्मक प्रक्रम ।

2. निम्नलिखित के उत्तर, प्रत्येक के लगभग 200 शब्दों में, दीजिए:

(क) पादपभक्षी कीट अपने पोषी का चयन किस प्रकार करते हैं ? पोषी के चयन में पादप रसायनों की भूमिका स्पष्ट कीजिए। 

(ख) धान में पीड़क प्राणिजात सम्मिश्र (पैस्ट फौनल कम्पलैक्स) का किस प्रकार प्रबंधन किया जा सकता है ? 

(ग) भंडारण पीड़कों के नियंत्रण के लिए निवारक एवं उपचारी . विधियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

3. निम्नलिखित में से प्रत्येक का उत्तर संक्षिप्त और उपयुक्त होना चाहिए : 

(क) स्व-असंगतता के प्रकारों और पादप प्रजनन में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए। 

(ख) एकल प्रत्यावर्ती जनक को दो या अधिक लक्षणों के अंतरण की विधियों का वर्णन कीजिए। 

(ग) बताइए कि विभिन्न प्रत्यावर्ती चयन विधियां किन स्थितियों में उपयोग में लाई जाती हैं और उनकी प्रभाविता की तुलना कीजिए ।

(घ) K+ आयन अभिगमन यांत्रिकत्व का हवाला देते हुए, रंध्रों के खुलने और बंद होने के यांत्रिकत्व की रूपरेखा प्रस्तुत - कीजिए। 

4. निम्नलिखित के उत्तर, प्रत्येक के लगभग 200 शब्दों में, दीजिए:

(क) भारत में गुलाब की खेती के, निर्यात के विशेष उल्लेख के साथ, विस्तार और गुंजाइश पर प्रकाश डालिए।

(ख) भारत में शुष्क क्षेत्रफल संवर्धन की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट कीजिए। शुष्क प्रदेशों में फल उत्पादकता में प्रमुख वाधाओं का वर्णन कीजिए।

(ग) शोभाकारी उद्यानों के विभिन्न लोकप्रिय डिज़ाइनों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 

(घ) बीज प्रमाणीकरण के लिए, बीज परीक्षण की विभिन्न विधियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए । 

खण्ड-"ख"

5. निम्नलिखित के, प्रत्येक के लगभग 150 शब्दों में, उत्तर दीजिए :  

(क) रूढ़ और दुर्दम्य बीजों से क्या अभिप्राय है ? रूढ़ बीज के अंकुरण से जुड़ी हुई कौन सी विभिन्न प्रावस्थाएं (फेज़) 

(ख) आलू में पछेती अंगमारी (लेट ब्लाइट) के नैदानिक लक्षणों, रोगाणु, प्रवर्तनपूर्व कारकों और प्रबंधन पर प्रकाश डालिए।

(ग) असुगुणितों (ऐन्युप्लौएडों) के उद्भव और उत्पादन का वर्णन कीजिए।

(घ) फलों और सब्जियों के परिरक्षण के क्या सिद्धांत हैं ? अमरूद जैली को बनाने की विधि का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

6. निम्नलिखित के, प्रत्येक के लगभग 200 शब्दों में, उत्तर दीजिए.:

(क) संश्लिष्ट पाइरेनौएड क्या होते हैं ? उनकी क्रिया की विधा को स्पष्ट कीजिए। 

(ख) प्रतिबल का विकृति से विभेदन कीजिए। जलाभाव की स्थिति में जीवित बने रहने के लिए, पादपों में आकृतिक अनुकूली. परिवर्तनों का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए। 

(ग) आक्सीकरणी फास्फोरीलेशन और प्रकाशिक फास्फोरी लेशन की परिभाषा कीजिए। प्रकाश संश्लेषण के गैर-चक्रीय और चक्रीय इलैक्ट्रान अभिगमन प्रक्रम के बीच विभेदन कीजिए। 

7. निम्नलिखित के, प्रत्येक के लगभग 200 शब्दों में, उत्तर दीजिए: 

(क) विभिन्न प्रकारों के कीटजीवी वाइरस क्या होते हैं ? केंद्रक पौलिहाइड्रोसिस वाइरस (ऐन.पी.वी.) और पीड़क प्रबंधन में उसके गुण-दोषों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 

(ख) फल की खेती में लागत और प्रतिफल विश्लेषण के लिए विचारणीय विषयों पर संक्षेप में चर्चा कीजिए-

(ग) सिरका की परिभाषा कीजिए। उसके निर्मलीकरण का वर्णन कीजिए और उसकी निर्मिति की विधियों पर प्रकाश डालिए।

8. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां, प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में, लिखिए : 

(क) आण्विक चिह्नक और पारजीनता (ट्रांसजैनिक्स)।

(ख) कीटनाशी विषाक्तता, लक्षण एवं उपचार ।।

(ग) फल पादपों में मूल विकास, तना वृद्धि और फल , परिपक्वता पर प्रकाश के विभिन्न स्पैक्ट्रमों का प्रभाव ।

(घ) फलों और सब्जियों में ताप प्रेरित क्षतियां ।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit