(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-2- 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 नृविज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हों: 

(क) भारत में नवपाषाण संस्कृति 

(ख) सार्विकीकरण और संकीर्णीकरण 

(ग) शिवापिथिकस 

(घ) हड़प्पीय संस्कृति में नगर आयोजना 

2. (क) भारत में उच्च जनसंख्या संवृद्धि के लिए उत्तरदायी कारकों का समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए और जनसंख्या नियंत्रण के लिए उपयुक्त उपाय सुझाइए। 

(ख) भारत के नृजाति समूहों के संदर्भ में, गुहा के प्रजातीय वर्गीकरण की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए।  

3. (क) सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन पर विस्तारपूर्वक टिप्पणी कीजिए।

(ख) गार्डन चाइल्ड के कथन, "नवपाषाण संस्कृति एक क्रांति है।" का परीक्षण कीजिए। 

(ग) भारतीय ग्राम की समझ की दिशा में ऐस. सी. दूबे के योगदानों पर चर्चा कीजिए।

4. (क) सामान्य रूप से भारतीय नृविज्ञान की दिशा में ऐम. ऐन. श्रीनिवास के योगदानों का आकलन कीजिए। भारत में सामाजिक गतिशीलता के अध्ययन के संदर्भ में उनकी समझदारी पर एक टिप्पणी भी लिखिए।

(ख) वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में जाति व्यवस्था की भूमिका का परीक्षण कीजिए। 

(ग) क्या वर्तमान राजनीतिक तंत्र जाति व्यवस्था को मज़बूत कर रहा है ? चर्चा कीजिए।  

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए : 

(क) जनजाति महिलाओं में शिक्षा एवं स्वास्थ्य

(ख) भारत की जनजातियों में बंधुआ श्रम की समस्या

(ग) पंचायती राज और जनजातियां

(घ) जनजातीय विस्थापन । 

6. (क) “भूमि और वन जनजातियों की दोहरी समस्याएं हैं।" स्पष्ट कीजिए। 

(ख) आज के संदर्भ में, स्वास्थ्य के संबंध में जनजातियों की पारंपरिक समझदारी और ज्ञान की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए।

7. (क) औपनिवेशिक और स्वातंत्र्योत्तर भारत के दौरान, जनजातियों के प्रति उपागमों पर चर्चा कीजिए और उनके बीच तुलना कीजिए। 

(ख) क्या आप उपागमों में कोई सार्थक परिवर्तन पाते हैं ? आकलन कीजिए। 

8. (क) अनुसूचित जनजातियों के शैक्षिक विकास में विभिन्न संरचनात्मक वाधाओं का समालोचना पूर्वक परीक्षण कीजिए। 

(ख) भारतीय उदाहरणों के उद्धरण देते हुए, जनजातीय प्रादेशिकता पर प्रभाव डालने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit