(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूगोल Paper-1- 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 भूगोल (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 200 शब्दों में होनी चाहिए : 

(क) कार्ट स्थलाकृति के विकास के लिए अत्यावश्यक दशाएँ 

(ख) महासागरी निक्षेप 

(ग) ताप-व्युत्क्रमण 

(घ) पादपी जगत्, अपने वैश्विक वितरण पर आधारित 

2. (क) भूगर्भ की संरचना के निर्धारण में भूकंपी अध्ययन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिए। 

(ख) “अपक्षयण एक जटिल परिघटना है, जिसमें अनेक प्रक्रम शामिल हैं और जो विभिन्न कारकों के द्वारा प्रभावित होती है।" सविस्तार स्पष्ट कीजिए। 

3. (क) 'ध्रुवीय वातान' किसे कहते हैं? इस वाताग्र के साथ-साथ चक्रवात किस प्रकार पैदा हो जाता है? उससे संबद्ध मौसम-दशाओं का वर्णन कीजिए। 

(ख) वायुमंडलीय आर्द्रता के विभिन्न प्रकारों और उनके संबद्ध रूपों का परीक्षण कीजिए। 

4. (क) अनुगभीर-सांख्यिकी की वैज्ञानिकतः ठोस विधियों को स्पष्ट कीजिए और अटलांटिक महासागर की तली स्थलाकृति का एक विवरण प्रस्तुत कीजिए। 

(ख) पारिस्थितिक तंत्र की संरचना का एक विवरण लिखिए और उसके प्रकार्यात्मक पक्षों का वर्णन कीजिए। 

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त व्याख्यात्मक टिप्पणियाँ लिखिए : 

(क) नव-निश्चयवाद 

(ख) पाश्चात्य संस्कृति परिमंडल

(ग) इष्टतम जनसंख्या

(घ) संवृद्धि ध्रुव

(ङ) आर्थिक किराए की वॉन थुनेन की संकल्पना 

6. (क) मानव विकास सूचकांक को व्युत्पन्न करने की विधि का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(ख) “दुर्भिक्ष, एक बड़ी सीमा तक, एक मनुष्य निर्मित जोखिम है।" सविस्तार स्पष्ट कीजिए। 

7. (क) क्षेत्रीय विभेदन की संकल्पना पर बदलते हुए संदर्शों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(ख) ई० डब्ल्यू ० बर्गेस, होमर हौएट, और हैरिस और उलमैन के द्वारा नगर संरचना के मॉडलों में आनुक्रमिक सुधारों पर प्रकाश डालिए। 

8. (क) विश्व व्यापार के प्ररूप के निर्धारण में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका पर चर्चा कीजिए। 

(ख) “विकासशील देशों की विशाल जनसंख्याएँ अभिशाप नहीं हैं। ये एक परिसम्पत्ति हो सकती हैं और ये हैं भी, यदि स्थितियों का सुचारु प्रबंधन किया जाए।" इस निश्चयात्मक कथन को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit