(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूविज्ञान Paper-1 - 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 भूविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में विवेचनात्मक टिप्पणियाँ लिखिए : 

(क) आभासी ध्रुवीय परिभ्रमण पथ 

(ख) माइलोनाइट 

(ग) भारत के स्थलाकृतिक नक्शे का निर्देशन 

(घ) स्तरिक सहसम्बन्ध, पुराजलवायवी और पुराभौगोलिक विश्लेषणों में सूक्ष्मजीवाश्मों का अनुप्रयोग 

2. निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए : 

(क) मध्य-महासागरीय कटकों के निकट महासागरीय पटल की गहराई और आयु के बीच सम्बन्ध 

(ख) नामांकित आरेखों की सहायता से अधिक्षेप, क्लिपे और फेन्सटर 

3. निम्नलिखित पर चर्चा कीजिए : 

(क) शैल संधियों के सर्वेक्षण के दौरान मापित, संधियों के ज्यामितीय प्राचल 

(ख) द्वीप-चाप प्रकार की सबडक्शन सीमा के आकृति विवर्तनिक तत्त्व, भूकंपिता, ऊष्मा प्रवाह और गुरुत्व विषमता पैटर्न 

4. निम्नलिखित का विवरण प्रस्तुत कीजिए : 

(क) भूवैज्ञानिक और भूभौतिक साक्ष्य के प्रकाश में, महाद्वीपीय विस्थापन की थियोरी की वर्तमान स्थिति 

(ख) (i) अरीय अपवाह,

(ii) आयताकार अपवाह 

(iii) घोल रंध्रों के भूवैज्ञानिक महत्त्व 

खण्ड-"ख"

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में विवेचनात्मक टिप्पणियाँ लिखिए : 

(क) प्लवकी फोरामिनीफरों में कुंडलन दिशा (दिशाएँ) और उनका जलवायवी महत्त्व 

(ख) कैम्ब्रियनपूर्व पट्टित लौह रचनाएँ

(ग) निम्न गोंडवाना पेड़-पौधे 

(घ) भारत के मृदा समूह 

6. निम्नलिखित का वर्णन कीजिए : 

(क) प्रोबोसाइडी का विकास और शिवालिक समूह में उनके रिकार्ड 

(ख) फोरामिनीफरों और कैल्सियमी नैनो-प्लवकों को कैल्सियमी शैलों से पृथक् करने की विधि 

7. निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए : 

(क) भारत की अवसादी द्रोणी, जिसका पेलियोजोइक हिमानी एकक है, की अश्म-स्तरिकी, पेड़-पौधे, जीवजन्तु और आर्थिक महत्त्व 

(ख) प्रायद्वीपी भारत में क्रिटेशस आग्नेय सक्रियता का कारण, प्रभाव और शैलविज्ञान 

8. निम्नलिखित में से प्रत्येक पर लगभग 200 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए : 

(क) नाइसी भूभागों में भौमजल अन्वेषण के प्रमुख अभिलक्षण

(ख) सुदूर सुग्राही उपग्रहों के आँकड़ा उत्पाद

(ग) नदी बेसिनों के आकृतिमितिक विश्लेषण की विभिन्न विधियाँ

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit