(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा इतिहास Paper-1 - 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 इतिहास (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. आपको दिए गए नक्शे पर, निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित कीजिए, और उन पर संक्षिप्त वर्णनात्मक टिप्पणियां भी. लिखिए : 

(i) कोरकै

(ii) एरण 

(iii) बीरभानपुर

(iv) राखीगढ़ी 

(v) सन्नति

(vi) इसिपत्तन

(vii) धान्यकटक

(viii) जुन्नर 

(ix) एडक्कल 

(x) पैठन

(xi) पांडु राजार ढीबी 

(xii) कार्ले 

(xiii) वातापी

(xiv) पोरकलम् 

(xv) कालंजर

(xvi) मुल्तान

(xvii) बैराट

(xviii) चन्हुदड़ो

(xix) राजिम 

(xx) त्रिपुरी

2. (क) भारत में नवपाषाण मानव की प्रगति को समझने में पुरातात्विक सामग्रियां किस सीमा तक उपयोगी हैं ? 

(ख) कुषाणों के सिक्कों पर अंकित देवताओं की अर्थवत्ता का परीक्षण कीजिए। 

3. (क) इस मत का परीक्षण कीजिए कि वेदकालीन भारत में बलि एक कर्मकांड और सामाजिक आदान-प्रदान का एक रूप . था। 

(ख) भारत की प्रारंभिक अर्थव्यवस्था के विकास में गिल्डों और व्यापार संगठनों की भूमिका का आकलन कीजिए।

4. प्रारंभिक शिलालेख और साहित्य, राजनीतिक-सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं की परिस्थिति पर क्या प्रकाश डालते 

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक 200 से अधिक शब्दों में नहीं होनी चाहिए : 

(क) अरबी और फारसी इतिहासलेखन के विकास का एक तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए।

(ख) विजयनगर साम्राज्य में सामाजिक गतिकी पर चर्चा कीजिए।

(ग) मुगलकालीन भारत में विभिन्न प्रकारों के कारखानों पर चर्चा कीजिए । उन कारखानों में उत्पादन किस प्रकार से सुव्यवस्थित किया जाता था ?

(घ) मध्यकालीन भारतीय नगरों के अध्ययन के विभिन्न उपागमों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

6. (क) तेरहवीं से पंद्रहवीं शताब्दियों के दौरान भारत के समुद्री , व्यापार के बढ़ते महत्व का परीक्षण कीजिए।

(ख) प्रारंभिक मध्यकालीन अवधि के दौरान पहले की वाणिज्यिक अर्थव्यवस्था को किस सीमा तक "मौद्रिक रुग्णता" ने आक्रांत कर दिया था ? 

7. (क) प्रभुसत्ता की तुर्क-मंगोल थियोरी पर टिप्पणी कीजिए। बाबर और हुमायूं ने उस थियोरी को किस सीमा तक अपनाया था ? 

(ख) शिवाजी ने अपनी शक्ति के दृढ़ीकरण के लिए अपने प्रशासन और अपने वित्त को किस प्रकार संगठित किया था। 

8. (क) यूरोपीय प्रौद्योगिकी के प्रति भारतीय अनुक्रिया क्या थी ? 

(ख) आप इस मत से किस सीमा तक सहमत हैं कि प्रारंभिक - मध्यकालीन अवधि में मंदिर शिक्षा के प्रसार में उत्प्रेरक थे।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit