(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा राजनीति विज्ञान Paper-2- 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 (POLITICAL SCIENCE) राजनीति विज्ञान (Paper-2)


  • Exam Name: UPSC IAS Mains Political Science (राजनीति विज्ञान) (Paper-2)
  • Marks: 250
  • Time Allowed: 3 Hours

खण्ड A

1. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लगभग 200 शब्दों में उत्तर दीजिए : 

(क) आधुनिक तुलनात्मक राजनीति उपागम किस प्रकार से पारंपरिक विधिक-सांस्थानिक उपागम से भिन्न है? 

(ख) हाल के समय में सुरक्षा की परिवर्तनशील प्रकृति का परीक्षण कीजिए।

(ग) 'रणनीतिक आबंध' की संकल्पना का अर्थ और अनुप्रयोग समझाइए। 

2. (क) अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में यथार्थवाद की आधुनिकतावादी समालोचना का परीक्षण कीजिए।

(ख) नाभिकीय-आयुध-मुक्त संसार के आविर्भाव संभावनाओं का विस्तारपूर्वक आकलन कीजिए। 

3. (क) कोपनहेगन शिखर सम्मेलन के संदर्भ में वैश्विक पर्यावरण पर उभरकर आए हुए विभिन्न संदों पर चर्चा कीजिए।

(ख) वैश्वीकरण का, तीसरी दुनिया के संदर्श से, समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

4. निम्नलिखित पर अपने परिप्रेक्ष्यों को प्रकट कीजिए, जो प्रत्येक लगभग 200 शब्दों में होने चाहिए : 

(क) शीत युद्धोत्तर अवधि में गुट-निरपेक्ष सत्याभासी लक्ष्य (प्लौजिबल एम) आंदोलन के 

(ख) वैश्विक नागरिक समाज (सिविल सोसाइटी) के आविर्भाव के संकेत 

(ग) क्या राष्ट्रीय हित को एक अचर कोटि के तौर पर देखा जाना चाहिए या कि वह स्थिति-विशिष्ट होता है? 

खण्ड "B"

5. निम्नलिखित में से प्रत्येक के लगभग 200 शब्दों में उत्तर दीजिए : 

(क) क्या इज़राइल को भारत का स्वाभाविक मित्र' कहा जा सकता है?

(ख) यू० एस० की अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान नीति के प्रति भारत की अनुक्रिया का परीक्षण कीजिए।

(ग) संसार के विभिन्न भागों में यू० एन० (संयुक्त राष्ट्र) के शांति-रक्षण प्रयासों में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के द्वारा निर्वाह की गई भूमिका पर प्रकाश डालिए। 

6. (क) वर्तमान में यूरोपीय संघ के साथ परिचर्चा किए जा रहे मुद्दों न की प्रकृति का परीक्षण कीजिए। 

(ख) देश के अंदर गैर-कानूनी प्रवसन के कारण भारत के समक्ष उपस्थित समस्याओं का आकलन कीजिए। 

7. (क) रूस की विदेश-नीति में हाल की प्रवृत्तियों पर टिप्पणी लिखिए।

(ख) “यू० एन० (संयुक्त राष्ट्र) आज अनन्य रूप से सुरक्षा उन्मुखी निकाय होने के बजाय एक सामाजिक सेवा संगठन अधिक है।" समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए।

8. (क) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सुधार पर भारत के परिप्रेक्ष्यों एवं चिंताओं पर प्रकाश डालिए। 

(ख) यदि भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ अपेक्षाकृत अधिक गंभीर सम्बन्ध का अनुसरण करे, तो क्या यह भारत के लिए लाभकारी होगा? समालोचनापूर्वक मूल्यांकन कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page