(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा मनोविज्ञान Paper-1 - 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 मनोविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 100 से अधिक शब्दों में न हो :

(क) किन परिस्थितियों में अनुसन्धानकर्ता साक्षात्कार के मुकाबले विषय-केन्द्रित समूह चर्चा का इस्तेमाल करने को तरजीह देगा? 

(ख) एक प्रयोगात्मक अभिकल्प एक परीक्षण-सदृश अभिकल्प से किस प्रकार से भिन्न है? 

(ग) रेम (REM) निद्रा क्या होती है और वह स्वप्नन से किस प्रकार सम्बन्धित है? 

(घ) सूचना के दीर्घकालिक उपयोग हेतु उसका अनुरक्षण करने के लिए आप उसका प्रक्रमण किस प्रकार करेंगे? 

(ङ) पियागेट (Piaget) के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की क्या-क्या अवस्थाएँ होती हैं? 

(च) संवेदी अनुकूलन क्या होता है? उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

2. (क) गहनता प्रत्यक्षण में एकनेत्री और द्विनेत्री अनुसंकेतनों की भूमिका पर चर्चा कीजिए। 

(ख) आप एक ऐसे कार्यालय के अध्यक्ष हैं, जिसमें कर्मचारी आदतन देर से आते हैं और जल्दी चले जाते हैं। ऐसे कर्मचारियों के लिए एक व्यवहार परिष्करण योजना सुझाइए। 

(ग) संक्षेप में सुझाइए कि वयोवृद्धों की तंदुरुस्ती का किस प्रकार संवर्धन किया जा सकता है। अधिगम पर तुरंत और विलम्बित प्रबलन के प्रभाव पर टिप्पणी लिखिए। 

3. (क) यदि कोई अनुसन्धानकर्ता एकल समूह पूर्व-परीक्षण उत्तर-परीक्षण डिज़ाइन का इस्तेमाल करे, तो कारणात्मक निष्कर्ष निकालने में उसके सामने कौन-सी समस्याएँ आ सकती हैं? . . . 

(ख) पर्यावरणी कारकों की सहायता से जैविक काल-प्रभावन को किस प्रकार परिष्कृत किया जा सकता है? 

4. (क) द्वैत कृत्य (टास्क) निष्पादन को कृत्य समानता और कृत्य प्रकारता (मोडैलिटी), किस प्रकार प्रभावित करते हैं? 

(ख) स्मृति के प्रक्रमण ढाँचे के स्तरों पर और सम्बद्ध समर्थक अनुसन्धान साक्ष्य पर चर्चा कीजिए।

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक 100 से अधिक शब्दों में न हो :

(क) संवेगात्मक बुद्धि के अवयवों पर चर्चा कीजिए। 

(ख) फ्रायड के अनुसार मनःकामुकता के विकास की अवस्थाओं पर विचार कीजिए। 

(ग) IQ और विचलन IQ के बीच विभेदन कीजिए। 

(घ) एच० एम० के चिरसम्मत मामले के विशेष हवाले के साथ आघातोत्तर स्मृतिभ्रंश को स्पष्ट कीजिए।

(ङ) तर्कना में अन्वेषण विधि (ह्यूरिस्टिक्स) की भूमिका पर चर्चा कीजिए। 

(च) यदि किसी व्यक्ति को उसकी अपनी अभिवृत्तियों के विपरीत ढंग से व्यवहार करने के लिए कहा जाय, तो क्या कुछ घटने की सम्भावना होती है? किसी थियोरी के आधार पर इसको स्पष्ट कीजिए। 

6. (क) 'प्रमुख पाँच' व्यक्तित्व कारक कौन-से हैं? उनके संकल्पनात्मक आधार का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। 

(ख) एक ही गोत्र' विवाह के अपने विरोध के कारण खाप पंचायतें हाल में खबरों में बनी रही हैं। उनके व्यवहार को कौन-सी मनोवैज्ञानिक रचनाएँ स्पष्ट करेंगी?

7. (क) N Ach की संकल्पना पर और उसका मापन करने के लिए इस्तेमाल की गई विभिन्न विधियों पर चर्चा कीजिए। 

(ख) भाषा विकास के चोम्सकी के सहज यांत्रिकत्व दृष्टिकोण की स्किनर के दृष्टिकोण से तुलना कीजिए। 

8. (क) बहुविध बुद्धि की गार्डनर की थियोरी का समालोचनापूर्वक आकलन कीजिए। 

(ख) संवेग का अनुभव करने में संज्ञान की भूमिका पर, प्रायोगिक अध्ययनों के प्रकाश में, चर्चा कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit