(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा मनोविज्ञान Paper-2 - 2010

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2010 मनोविज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन के उत्तर दीजिए । प्रत्येक उत्तर 200 शब्दों से अधिक में नहीं होना चाहिए :

(क) सर्जनात्मक छात्रों के चयन में मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के अनुप्रयोग पर चर्चा कीजिए । उनकी परिसीमाओं को सविस्तार स्पष्ट कीजिए।

(ख) मनोवैज्ञानिक रोगों से निपटने में पूर्वी पारंपरिक प्रज्ञान ने किस प्रकार योगदान दिया है ? 

(ग) आधुनिक संगठनों में साम्या थियोरी और पोर्टर लावलर  की थियोरी के अनुप्रयोग का मूल्यांकन कीजिए। 

(घ) ऐच आई वी/एड्स पीड़ितों के पुनर्वासन में सामाजिक एजेंसियों की भूमिका पर चर्चा कीजिए।

2. (क) नैदानिक प्रैक्टिस में सामने आने वाली विभिन्न प्रकारों की दुर्भीतियों (फोबिया) को गिनाइए । इन दुर्भीतिज विकारों को निपटाने में व्यवहार चिकित्सा के अनुप्रयोग को स्पष्ट कीजिए। 

(ख) स्कूली बच्चों में अधिगम अशक्तताओं को समझने में केस अध्ययन की भूमिका स्पष्ट कीजिए। पठनवैकल्य (डिसलैक्सिया) से पीड़ित एक बच्चे के केस अध्ययन के लिए एक प्रोफार्मा तैयार कीजिए। 

3. (क) अंधविश्वासों के उन्मूलन के लिए भारत में सामुदायिक मनोविज्ञान की प्रासंगिकता पर समालोचनापूर्वक चर्चा कीजिए। 

(ख) भारत में निर्देशन व उपबोधन आंदोलन के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।

4. 'रोग निदान, उपचार और पूर्वानुमान में यह जानना अधिक महत्वपूर्ण है कि किस व्यक्ति को रोग है, बजाय कि जाना जाय . कि उसको क्या रोग है।' इस कथन से अपनी सहमति या असहमति को, उसके पक्ष में दलीलें देते हुए, अभिव्यक्त कीजिए और मनश्चिकित्सा (साइकोथिरेपी) के लिए उसके निहितार्थों पर चर्चा कीजिए। 

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित में से किन्हीं तीन का उत्तर दीजिए । प्रत्येक उत्तर 200 से अधिक शब्दों में नहीं होना चाहिए :

(क) सुविधावंचित और विपन्न समूहों में अभिप्रेरणिक अभावों का विश्लेषण कीजिए। इन अभावों को दूर करने के लिए उपचारात्मक उपाय भी सुझाइए।

(ख) क्या स्त्री-पुरुष अंतर द्विभाजी होता है या कि वह सातत्यक होता है ? पुरुषत्व और नारीत्व पर अनुसंधान । के प्रकाश में, इस बात को स्पष्ट कीजिए।

(ग) खेल के मैदान पर अपने निष्पादन में वृद्धि करने में, मनोविज्ञानी खिलाड़ियों की किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?

(घ) उद्यमशीलता एवं उपलब्धि अभिप्रेरण का विकास करने के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए।

6. (क) 'अंतर-समूह संपर्क परिकल्पना' क्या है ? पूर्वाग्रहों को  कम करने में इसके निहितार्थों एवं परिसीमाओं पर चर्चा कीजिए। 

(ख) जन माध्यम (मास मीडिया) और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रकाश में दूरी शिक्षा का समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिए। इस संबंध में मनोविज्ञानियों की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए।

7. (क) सूचना प्रौद्योगिकी में हाल के विकासों के मनोवैज्ञानिक परिणामों पर, संज्ञानात्मक एवं सामाजिक विकास का विशेष उल्लेख करते हुए, चर्चा कीजिए। 

(ख) 'आतंकवाद युवा वर्ग के मनों में प्रारंभ होता है और उन्हीं के मन के भीतर से इस समस्या के स्थायी हलों को प्राप्त किया जाना है। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए और उपचारात्मक उपाय सुझाइए। 

8. (क.) 'पूर्वाग्रह समाजीकरण एवं अधिगम का एक परिणाम है।' इस कथन पर चर्चा कीजिए और भारत के संदर्भ में पूर्वाग्रहों को कम करने के उपाय सुझाइए।

(ख) मनुष्य-पर्यावरण संबंध के प्रमुख अभिलक्षणों का कथन । ' कीजिए। निर्मित-पर्यावरण का डिजाइन करने में, वास्तुविदों के लिए उनके निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit