(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा कृषि Paper-1 - 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 कृषि (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित परं लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये : 

(अ) भूमि उपयोग नियोजन में कृषि-पारिस्थितिक कारकों का महत्व।

(ब) धारणीय कृषिकरण के लिए समाकलित पोषक प्रबंधन ।

(स) पृष्ठ एवं अधोपृष्ठ टपकन सिंचाई।

(द) जैविक अपतृण नियंत्रण। 

2. (अ) फर्टिगेसन को इसके गुण देकर समझाइये। मुख्य पोषकों वाले उपयुक्त उर्वरक जिनका उपयोगे फर्टिगेसन में सूक्ष्म सिंचाई द्वारा किया जाता है, बताइये।

(ब) फर्टिगेसन उपकरण की सूची बनाइये और उनके गुण-दोष बताइये। 

3. निम्न शब्दों में विभेद कीजिये : 

(अ) परत अपरदन एवं रिल अपरदन।

(ब) कृषि वानिकी एवं सामाजिक वानिकी।

(स) मृदा के कार्बनिक एवं अकार्बनिक कोलॉइड।

(द) रासायनिक उर्वरक एवं जैव उर्वरक। 

(य) चयनात्मक एवं अचयनात्मक शाकनाशी।

(र) खनिजीकरण एवं निश्चलीभवन ।

4: (अ) महत्वपूर्ण ग्रीनहाउस गैसों की सूची दीजिए। कृषिकरण जलवायु परिवर्तन को कैसे प्रभावित करता है ? कार्बन प्रच्छादन का महत्व समझाइये। 

(ब) गन्ने को उगाने की विभिन्न विधियां क्या हैं ? 

खण्ड-"ख"

5. निम्नलिखित पर लगभग 150 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये : 

(अ) उपलब्ध मृदा नमी का सिंचाई जल प्रबंधन में महत्व ।

(ब) सिंचाई के लिए औद्योगिक बहि:स्राव निरूपण के सिद्धांत ।

(स) किसान कॉल सेन्टर।

(द) फसल बीमा। 

6. (अ) समेकित जलसंभर प्रबंधन को एक जलीय इकाई के रूप में समझाइये। जलसंभर प्रबंधन के सिद्धांत और उद्देश्यों का वर्णन कीजिये। जलसंभर के अवनति के लाभ एवं कारणों का वर्णन कीजिये। 

(ब) विस्तार कार्यक्रम आयोजना क्या है ? विस्तार कार्यक्रम आयोजना के सिद्धान्त एवं चरणों को समझाइये। किसी विस्तार कार्यक्रम का मूल्यांकन आप कैसे करेंगे ?

7. (अ) कृषीय विपणन का क्या महत्व है ? विपणन और मंडी की जानकारी के लिए भौतिक और संस्थागत आधारभूत संरचना समझाइये। 

(ब) विशेषज्ञ प्रणाली क्या है ? यह कैसे सूचना को किसानों तक पूरे देश में अपर्याप्त सीमित मानव और आर्थिक संसाधनों की परिस्थिति में पहुंचाने में सहायक है ? 

8. अनिम्न को समझाइये : 

(अ) जलाक्रांत मृदा की समस्यायें।

(ब) सिंचाई जल में अवशिष्ट सोडियम कार्बोनेट (आर.एस.सी.)।

(स) स्वसहायता समूहों का ग्रामीण महिला सशक्तीकरण में योगदान।

(द) सिंचाई कार्यक्रम का मापदण्ड ।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit