(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-1- 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 नृविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो : 

(क) संश्लेषात्मक थियोरी

(ख) निएंडरथल मानव

(ग) नृविज्ञान में क्षेत्रकार्य परंपरा

(घ) सांस्कृतिक भौतिकवाद 

2. (क) 'होमो इरैक्टस' और 'होमो सेपिएस' के बीच प्रमुख कंकाली समानताओं और भिन्नताओं का वर्णन कीजिए।

(ख) 'मनुष्य एक प्राइमेट है ।' चर्चा कीजिए। 

3. (क) प्रतीकों के अर्थनिर्णय में नृविज्ञानियों के योगदान का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए ।

(ख) रूपवादियों और यथार्थवादियों के बीच के वाद-विवाद का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए । 

4. (क) सरल समाजों में विनिमय की विभिन्न पद्धतियों पर, उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, चर्चा कीजिए ।

(ख) धर्म का अध्ययन करने के विभिन्न नृवैज्ञानिक उपागमों को स्पष्ट कीजिए।

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में हो :

(क) आनुवंशिक बहुरूपता

(ख) व्यक्तिगत पहचान

(ग) हार्डी - वाइनबर्ग नियम की संक्रिया के लिए आवश्यक दशाएँ 

(घ) श्वसन प्रकार्य 

6. (क) उपस्कर के डिज़ाइनन में नृवैज्ञानिक ज्ञान के अनुप्रयोग पर चर्चा कीजिए। 

(ख) मानव में एकोद्भवी और बहु-उद्भवी वंशागति पर, उपयुक्त उदाहरणों का उल्लेख करते हुए, चर्चा कीजिए।

7. (क) मानव संवृद्धि का अध्ययन करने की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

(ख) मूल पहाड़ी निवासी उच्च तुंगता पर्यावरण के भली प्रकार अनुकूलित होते हैं । चर्चा कीजिए । 

8. (क) आनुवंशिक उपबोधन, न्यायालयिक विज्ञान, खेल-कूद और पोषण में नृवैज्ञानिक ज्ञान के अनुप्रयोग को स्पष्ट कीजिए।

(ख) कायप्ररूप की परिभाषा दीजिए । कायप्ररूप के विभिन्न अवयवों के प्रमुख अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए । 

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit