(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा नृविज्ञान Paper-2- 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 नृविज्ञान (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होनी चाहिए : 

(क) पुरुषार्थ के पीछे का दर्शन

(ख) सांप्रदायिकता के अंशदायी कारक

(ग) गांगेय. (गैंजेटिक) प्रदेश में लौह युग 

(घ) बृहत् और लघु परंपरा की संकल्पना की मीमांसा ।

2. (क) “आधुनिकता ने भारतीय चरित्र और समाज में प्रवेश कर लिया है, परंतु उसका प्रवेश स्वांगीकरण के माध्यम से हुआ है, न कि प्रतिस्थापन के माध्यम से।" चर्चा कीजिए। 

(ख) भारतीय जनसंख्या में भाषाई तत्वों का वर्णन कीजिए। 

(ग) समकालीन भारतीय समाज के संदर्भ में प्रभावी जाति की संकल्पना की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए।

3. (क) भारत में मध्यपाषाण संस्कृतियों के विशेष अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए। 

(ख) भारतीय नृविज्ञान को अमरीकी नृविज्ञानियों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।

4. (क) भारतीय प्रागितिहास में 'सोहन' के महत्व पर चर्चा कीजिए। 

(ख) जातियों के उद्भव की थियोरियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

खण्ड 'B' 

5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिए, जो प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में होने चाहिए : 

(क) वन अधिकार अधिनियम-2006

(ख) जनजातीय पंचशील

(ग) आखेट और संग्रहण जीवी जनजातियों का भविष्य 

(घ) भारत में वामपंथी उग्रवाद और जनजातियां।

6. (क) भारत में जनजातीय जनसंख्या पर हिंदू समाज के प्रभाव पर चर्चा कीजिए। 

(ख) विस्थापित जनजातीय समुदायों की समस्या पर, हाल के उदाहरणों की सहायता से, चर्चा कीजिए।

7. (क) जनजातीय समुदायों के प्रति औपनिवेशिक और स्वातंत्र्योत्तर अवधियों के दौरान अपनाए गए उपागम की तुलना कीजिए। 

(ख) उत्तर-पूर्वी भारत में जनजातियों के प्रभेदक अभिलक्षणों पर चर्चा कीजिए।

8. (क) “भारत में जनजातियां समांगी समूह नहीं हैं।” चर्चा कीजिए। 

(ख) जनजातीय महिलाओं पर शहरीकरण और औद्योगीकरण के प्रभाव पर चर्चा कीजिए। 

(ग) भारतीय नृविज्ञान को वारियर ऐल्विन के योगदान का आकलन कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit