(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूगोल Paper-2- 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 भूगोल (Paper-2)

खण्ड ‘A’

1. आपको दिए गए भारत के रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित सभी की अवस्थिति को चिह्नित कीजिए, जिस के लिए प्रत्येक सही प्रविष्टि पर 1 (एक) अंक दिया जाएगा। प्रत्येक प्रविष्टि के लिए, अपनी उत्तर-पुस्तिका में अवस्थितियों की महत्त्वपूर्ण भौगोलिक प्रासंगिकता या सामरिक महत्त्व भी लिखिए, चाहे वह भौतिक/वाणिज्यिक/आर्थिक/ पारिस्थितिक/पर्यावरणीय/सांस्कृतिक कोई भी हो। प्रत्येक प्रविष्टि के लिए यह लेखन 30 से अधिक शब्दों में नहीं होना चाहिए। प्रत्येक सही अंकित अवस्थिति लेखन के लिए 4 (चार) अंक नियत किए गए हैं। 

(क) बादामी

(ख) मान्डवी

(ग) दोदीताल

(घ) यानम

(ङ) नेटरहट

(च) शमसाबाद 

(छ) लक्ष्मणतीर्थ नदी 

(ज) बारा लाचा दर्रा

(झ) काकोलत झरना

(ञ) सिंगरौली

(ट) डफला पहाड़ी

(ठ) ट्री द्वीप 

2. भारत की हिमालय एवं प्रायद्वीपीय नदियों की प्रवृति का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिए तथा देश की सिंचाई तन्त्र में उनके निहितार्थ का परीक्षण कीजिए। 

3. (क) भारत के सुरक्षित जैवमंडलों की पहचान कीजिए तथा वन एवं वनीय जीवन के संरक्षण में उनकी भूमिका की विवेचना कीजिए।

(ख) भारत के समुद्री संसाधनों के विकास की संभाविता एवं संभावना का एक व्यौरा दीजिए। 

4. (क) गंगा के मैदान में मत्स्य उद्योग की संभावना एवं स्तर की विवेचना कीजिए।

(ख) भारत में औषधीय उद्योग के विस्तार एवं विकास का मूल्यांकन कीजिए। 

खण्ड-'B'

5. निम्नलिखित में प्रत्येक के संबंध में लगभग 200 शब्दों में लिखिए : 

(क) भारत में सतरंगी क्रान्ति की संभावना

(ख) करेवा निक्षेप तथा उनका आर्थिक महत्व

(ग) भारत में भूधारणा का कृषि उत्पादकता पर प्रभाव

(घ) भारत में कृषि वानिकी 

6. (क) भारत में बढ़ती हुई वायु परिवहन के महत्व का मूल्याकंन कीजिए तथा देश के प्रादेशिक विकास में इसकी भूमिका का परीक्षण कीजिए। 

(ख) भारत में अन्ता-प्रदेशीय प्रवसन के स्थानीय प्रारूप की विवेचना कीजिए तथा देश के प्रादेशिक विकास में इसके निहितार्थ का परीक्षण कीजिए।

7. (क) सन्नगर एवं महानगरीय प्रदेश में अन्तर स्पष्ट कीजिए। भारत में उभरते हुए सन्नगर का एक सकारण व्यौरा दीजिए। 

(ख) भारत में खड्ड प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कीजिए तथा उनके उद्धार के पर्यावरणीय एवं आर्थिक प्रभावों की विवेचना कीजिए। 

8. (क) भारत में नगरीय अपशिष्ट द्वारा उत्पादित पर्यावरणीय निम्नीकरण की समस्याओं की परिचर्चा कीजिए।

(ख) भारत में मरुस्थलीकरण के कारणों की व्याख्या कीजिए। एक रेखाचित्र पर देश के मरुस्थलीय प्रदेशों को प्रदर्शित कीजिए तथा उसके नियंत्रण के उचित उपायों को सुझाइए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit