(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा भूविज्ञान Paper-1 - 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 भूविज्ञान (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में समीक्षात्मक टिप्पणी लिखें: 

(क) महाद्वीपीय विस्थापन तथा प्लेट विवर्तनिकी में विभेद 

(ख) पृथ्वी के रूढ़ भू-अध्ययन पर सुदूर संग्राही विश्लेषण के लाभ तथा सीमाएँ 

(ग) भारतीय उपमहाद्वीप के भू-आकृतिक प्रभाग 

(घ) विषमविन्यासों की अर्थवत्ता 

2. निम्नलिखित के उत्तर दें : 

(क) समुद्र-अधस्तल विस्तारण के प्रमाण तथा क्रियाविधि की व्याख्या करें। 

(ख) ज्वालामुखीय मेखला क्या है? ज्वालामुखीयता के कारण तथा ज्वालामुखियों के उत्पादों का विवेचन करें। 

3. निम्नलिखित को विवेचित करें : 

(क) अपवाह द्रोणियों का आकृतिमानी विश्लेषण 

(ख) खनिज पूर्वेक्षण में भू-आकृतिविज्ञान का अनुप्रयोग 

(ग) भारतीय सुदूर संग्राही उपग्रहवन्द 

4. निम्नलिखित प्रत्येक का ब्योरा दें : 

(क) विरूपणी स्थितियों में खनिजों तथा शैलों का व्यवहार

(ख) अपरूपणी तथा तनाव सन्धियाँ

(ग) संरचनात्मक विश्लेषणों में त्रिविम प्रक्षेप की अर्थवत्ता 

खण्ड-"ख"

5. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 150 शब्दों में समीक्षात्मक टिप्पणी लिखें: 

(क) प्रमुख सीमा भ्रंश तथा इसकी अर्थवत्ता

(ख) रचना सामग्री के रूप में शैल

(ग) जैवस्तरिक तथा चुम्बकस्तरिक अनुक्षेत्र वर्गीकरणों में परस्पर सहसम्बन्ध (भारतीय उदाहरणों के साथ)

(घ) 'पिल्टडाउन' झाँसा 

6. निम्नलिखित प्रत्येक का उत्तर लगभग 200 शब्दों में दें : 

(क) विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मजीवाश्मों की गणना करें। पुरासमुद्रवैज्ञानिक अध्ययनों में फ़ोरामिनिफेरों के अनुप्रयोग पर एक टिप्पणी संयोजित करें।

(ख) संचक क्या है? यह कैसे बनता है तथा इसे प्राकृतिक कवच/चोल से कैसे विभेदित किया जा सकता है?

(ग) भारत में गोण्डवाना-कालीन सरीसृप तथा उनकी अर्थवत्ता पर लिखें।

7. निम्नलिखित पर टीका लिखें : 

(क) पुराजीवी काल में, भारत में, आग्नेय सक्रियता

(ख) चा!काइट्—उनके प्रकार तथा भारत में वितरण, और उनका शैलवैज्ञानिक तथा स्तरिकीय अर्थवत्ता

(ग) बाघ शैलसमूह-उनके अकशेरुकीय प्राणिजात तथा आर्थिक महत्त्व 

8. निम्नलिखित प्रत्येक पर लगभग 200 शब्दों में टिप्पणी लिखें : 

(क) किसी भूकम्प-प्रवृत्त क्षेत्र में ऊँचे भवनों के निर्माण हेतु अपेक्षित सावधानियाँ

(ख) उत्तम जलभृत् शैल के गुणधर्म

(ग) स्रोत तथा मरूद्यान

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit