(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा इतिहास Paper-1 - 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 इतिहास (Paper-1)

खण्ड ‘A’

1. दिए हुए मानचित्र में निम्न स्थानों को भरते हुए उन पर लघु टिप्पणियां लिखिए : 

(i) चिरांद

(ii) कारगिल

(iii) बसोहली

(iv) ललितगिरि 

(v) मांडु

(vi) पेनुकोंडा

(vii) समूगढ़

(viii) विलिनम 

(ix) सिगिरिया 

(x) विक्रमशिला

(xi) मुखलिंगम 

(xii) हलेबिड

(xiii) संघोल

(xiv) कुम्भारिया

(xv) सिरपुर

(xvi) पानगुडारिया

(xvii) अमरकंटक

(xviii) किब्बनहल्ली

(xix) जोर्वे 

(xx) बदायूं 

2. तीसरी सहस्त्राब्दि बी.सी.ई. से छठी, शताब्दी बी.सी.ई. के मध्य नगरीकरण के विकास को रेखांकित कीजिये।

3. (क) वैदिक देवताओं की अवधारणा का मूल्यांकन कीजिए। 

(ख) जैन धर्म दर्शन के महत्व तथा उसकी मानवता के संदर्भ में प्रासंगिकता का मूल्यांकन कीजिए।

4. (क) प्राचीन भारतीय इतिहास के विकास में लौह तकनीक के प्रारम्भ का मूल्यांकन कीजिए। 

(ख) प्राचीन भारतीय साहित्य तथा अभिलेखों में वर्णित भूमि के विभिन्न प्रकार तथा कृषि विज्ञान की विवेचना कीजिए। 

(ग) एलोरा की विभिन्न सांस्कृतिक धाराओं के विलक्षण केन्द्र के रूप में समीक्षा कीजिए। 

खण्ड ‘B’

5. निम्नलिखित पर 200 शब्दों से अधिक न लिखते हुए टिप्पणी कीजिए : 

(क) दिल्ली सल्तनत के प्रसार तथा सुदृढ़ीकरण में इल्तुतमिश के योगदान की समीक्षा कीजिए।

(ख) अलाउद्दीन खिलजी के कृषि तथा आर्थिक सुधारों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। उनसे सल्तनत किस प्रकार से सुदृढ़ हुयी। "

(ग) भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में इब्न बतूता के रेहला के विषय में आपका क्या मूल्यांकन है ?

6. गुप्त काल से 1200 सी.ई. तक के विभिन्न प्रकार के दान शासनों से तत्कालीन समाजार्थिक परिस्थितियों का मूल्यांकन 'कीजिये। 

7. (क) मुग़ल चित्रकला समकालीन सामाजिक-राजनैतिक परिस्थितियों को दर्शाती है। विवेचना कीजए।

(ख) अकबर की मनसब तथा जागीर प्रथा तथा अठारहवीं शताब्दी में उनकी विफलता का मूल्यांकन कीजिए । 

8. (क) अठारहवीं शताब्दी में दकन के विशिष्ट संदर्भ में, क्षेत्रीय राज्यों के उद्भव तथा विकास के कारणों की विवेचना कीजिए। 

(ख) भारतीय संस्कृति के भारत के बाहर प्रसार में चोलों के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit