(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा राजनीति विज्ञान Paper-2- 2011

UPSC CIVIL SEVA AYOG


संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 (POLITICAL SCIENCE) राजनीति विज्ञान (Paper-2)


  • Exam Name: UPSC IAS Mains Political Science (राजनीति विज्ञान) (Paper-2)
  • Marks: 250
  • Time Allowed: 3 Hours

खण्ड A

1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 200 शब्दों में हो : 

(क) “या आतंकवाद विजय प्राप्त करता है, या सभ्यता विजय प्राप्त करती है।" उपरोक्त कथन पर टिप्पणी कीजिए। 

(ख) 'नव सामाजिक आंदोलन (एन० एस० एम०)' क्या है? विकासशील देशों में एन० एस० एम० की मुख्य चुनौतियों को स्पष्ट कीजिए। 

(ग) समकालीन वैश्वीकरण की प्रकृति और गतिकी का परीक्षण कीजिए। 

2. (क) राष्ट्रीय सुरक्षा का सर्वसमावेशी उपागम क्या है? 

(ख) क्या आप इस विचार से सहमत हैं कि 'राष्ट्रीय सुरक्षा' की संकल्पना के अति-विस्तारण ने उसको अपेक्षाकृत एक अधिक आकारहीन संकल्पना बना दिया है? चर्चा कीजिए। 

3. (क) “राजनीतिक विश्लेषण के संरचनात्मक-प्रकार्यात्मक उपागम का फोकस यथापूर्व-स्थितिता पर अधिक और परिवर्तन पर अपेक्षाकृत कम रहा करता है।" सुस्पष्ट कीजिए। 

(ख) अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में तंत्र उपागम के उपयोगों को स्पष्ट कीजिए और कैपलन के तंत्र विश्लेषण की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए।

4. (क) संयुक्त राष्ट्र द्वारा शीत-युद्धोत्तर अवधि के दौरान अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किस सीमा तक सफल रहे हैं?

(ख) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के सुधार में क्या-क्या प्रमुख बाधाएँ हैं? 

खण्ड "B"

5. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए, जो प्रत्येक लगभग 200 शब्दों में हो: 

(क) सिविल-नाभिकीय सहयोग पर भारत और यू० एस० के बीच 123 करार को स्वरूप प्रदान करने में संसद् की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

(ख) भारत ने नेपाल और अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ जल-विभाजन की जिस प्रकार की संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, क्या आपके विचार में भारत को ब्रह्मपुत्र नदी के जल-विभाजन पर चीन के साथ भी उसी के समान संधि पर हस्ताक्षर करने चाहिए? 

(ग) "जबकि भारत प्रसारनिरोध संधि (एन० पी० टी०) का भेदमूलक होने के नाते विरोध करता है, वह व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी० टी० बी० टी०) का निष्प्रभाविता के आधार पर विरोध करता है।" टिप्पणी कीजिए।

6. निम्नलिखित कथनों को स्पष्ट कीजिए और उनके निहितार्थों की व्याख्या कीजिए: 

(क) “भारत की निर्गुटता की नीति आदर्शवादी और यथार्थवादी दोनों ही गणनाओं पर आधारित थी।"

(ख) “शीत-युद्धोत्तर काल में भारत की नीति व्यावहारिकता और बुद्धिमानी की ओर झुकी हुई है।"

7. (क) भारत की पूर्व की ओर देखो नीति' की प्रमुख त्रुटियों को स्पष्ट कीजिए। एशिया-प्रशांत में उच्च-तकनीक शक्ति के रूप में चीन के आविर्भाव को देखते हुए, क्या इस नीति का सफलतापूर्वक संचालन और कार्यान्वयन संभव है? 

(ख) केन्द्रीय एशियाई राज्यों के साथ भारत की संरचनात्मक सामरिक भागीदारी' के सम्बन्ध में बहुपक्षीयता किस सीमा तक एक वास्तविकता है? 

8. (क) 1990 के दशक के उत्तरार्ध से भारत की विदेश नीति पर गठबंधन राजनीति के प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।

(ख) दक्षिण एशिया में नृजातीयता और राष्ट्र-निर्माण के निहितार्थों पर और दक्षिण एशिया के भीतर के राज्यों के सम्बन्धों पर उनके प्रभाव पर चर्चा कीजिए।

Click Here to Download PDF

NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium

DOWNLOAD UPSC मुख्य परीक्षा Main Exam GS सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS 10 Year PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS GS SOLVED PAPERS PDF

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit

<< Go Back to Main Page