(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा समाजशास्त्र Paper-2 - 2011
संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2011 समाजशास्त्र (Paper-2)
Exam Name: UPSC IAS Mains SOCIOLOGY (समाजशास्त्र) (Paper-2)
Marks: 250
Time Allowed: 3 Hours.
खण्ड 'A'
1. निम्नलिखित प्रत्येक पर, समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में संक्षिप्त टिप्पणियां लिखिये, जो प्रत्येक 150 शब्दों से अधिक की न हो :
(क) एम.एन. श्रीनिवास तथा आन्द्रे बेतेई द्वारा जाति-अध्ययन के परिप्रेक्ष्य।
(ख) परिवार एवं गृहस्थी की अवधारणाओं में अंतर ।
(ग) भारत में जनजातियों में एकता और विविधता।
(घ) भारतीय समाजशास्त्र में ग्रन्थ दृष्टि तथा क्षेत्र दृष्टि ।
2. (क) डेविस तथा ब्लेक के मतानुसार प्रजननशीलता तथा सामाजिक संरचना का संबंध स्पष्ट कीजिये।
(ख) “संरक्षात्मक भेदभाव न केवल संरक्षा करता है, बल्कि भेदभाव भी करता है।” टिप्पणी कीजिये।
3. (क) 'धर्म-निरपेक्षता' और 'लौकिकीकरण' में अंतर कीजिये। समकालीन भारत में लौकिकीकरण की प्रकृति और सीमाओं का विश्लेषण कीजिये।
(ख) दलित समुदाय की बदलती हुई चेतना और आत्म-प्रतिष्ठा के प्रतिबिम्ब के रूप में 'दलित' शब्द और संबंधित अवधारणा के विकास का विश्लेषण कीजिये।
4. (क) नृजातीयता और राष्ट्रवाद के मुद्दे किस प्रकार संबंधित हैं ? भारत में नृजातीय राष्ट्रवाद के प्रादुर्भाव के संदर्भ में विवेचना कीजिये।
(ख) वैश्वीकरण तथा अनौपचारिक क्षेत्र की वृद्धि में सम्पर्क बिन्दु क्या हैं ? इन्होंने श्रमिक वर्ग की प्रकृति और प्रकार्यात्मकता को किस प्रकार प्रभावित किया है ?
UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री
UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit
खण्ड 'B'
5. निम्नलिखित प्रत्येक पर टिप्पणी लिखिये, जो प्रत्येक 150 शब्दों से अधिक की न हो। आपके उत्तर समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य में
(क) भारत में महिला आन्दोलन के चरण ।
(ख) ग्रामीण वर्ग-संरचना पर हरित क्रान्ति का प्रभाव ।
(ग) विकास के मापन हेतु शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक संवेदनशील अनुक्रमणिका है-टिप्पणी कीजिये।
(घ) महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के पीछे संरचनात्मक कारक।
6. (क) भारत में कृषक आंदोलनों पर डी.एन. धनागरे के विचारों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
(ख) भारत के संदर्भ में जनसंख्या, पारिस्थितिकी तथा पर्यावरण के पारस्परिक संबंध की व्याख्या कीजिये।
(ग) “जातिवाद जाति व्यवस्था का आधुनिक संस्करण है।" क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? तर्क सहित विवेचना कीजिये।
7. (क) ग्रामीण भारत में मध्यस्तरीय कृषक वर्ग के समेकन और वृद्धि हेतु उत्तरदायी कारकों पर टिप्पणी कीजिये। यह भारतीय कृषि में पूंजीवाद से किस प्रकार संबंधित है ?
(ख) “भारत में सामाजिक परिवर्तन के अध्ययन के लिये परम्परा और आधुनिकता दो अनुपयुक्त ध्रुवताएं हैं।" व्याख्या कीजिये। .
8. (क) तीव्र नगरीकरण तथा धारणीय विकास एक, साथ नहीं चल सकते हैं। तर्क सहित विवेचना कीजिये।
(ख) जाति और जनजाति के संबंध का विश्लेषण कीजिये।
(ग) मृत्यु दर एवं सामाजिक वर्ग में संबंध को स्पष्ट कीजिये।
Click Here to Download Full PDF
NEW! UPSC, IAS परीक्षा संपूर्ण अध्ययन सामग्री (प्रारंभिक, मुख्य, साक्षात्कार COMBO) - Hindi Medium