(Download) संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा कृषि Paper-1 - 2014

UPSC CIVIL SEVA AYOG

संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा - मुख्य परीक्षा (Download) UPSC IAS Mains Exam 2014 कृषि (Paper-1)

खण्ड ‘A’

Q. 1 निम्नलिखित में प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिये : 

(a) उत्पादक और धारणीय पारिस्थितिक तंत्रों (ससटेनेबल ईकोसिस्टम्स) का विकास करने के लिए पारिस्थितिक सिद्धांतों पर चर्चा कीजिये। 

(b) पर्यावरणी समस्याओं के प्रति भारत के अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रयासों को स्पष्ट कीजिये। 

(c) अल्प वर्षा का पूर्वानुमान होने की स्थिति में, धान-गेहूँ सस्य-क्रम योजना के प्रबंधन का वर्णन कीजिये। 

(d) पोषणिक मूल्य वर्धन के संबंध में, जैविक कृषि (आर्गेनिक फार्मिंग) के महत्व का वर्णन कीजिये। 

(e) उपयुक्त उदाहरण पेश करते हुए, जैविक खरपतवार नियंत्रण का वर्णन कीजिये। 

Q. 2(a) उपयुक्त कृषि-पारिस्थितिक प्रबंधन रणनीतियां क्या हैं ? 

(b) उत्पादकता की पारिस्थितिक संकल्पना को स्पष्ट कीजिये। 

(c) मृदा स्वास्थ्य की अवनति पर, अल्पावधि और दीर्घावधि किस्मों के प्रभाव पर चर्चा कीजिये। 

Q. 3(a) अरहर के उत्पादन के लिए, इकमुश्त रीतियों (पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेस) का वर्णन कीजिये। 

(b) खाद्यान्न के आयात में, खरपतवार बीजों की संगरोध जांच का महत्व लिखिये। 

(c) सह्यता (टौलेरेंस) की थियोरी की परिभाषा कीजिये और पादप वितरण और अनुकूलन के सिद्धांतों के साथ उसका संबंध स्थापित कीजिये। 

Q. 4(a) पारिस्थितिक अनुकूलन के लिए मरुद्भिदों (ज़ीरोफाइट्स) के महत्वपूर्ण अभिलक्षण क्या हैं ? 

(b) कृषि-वानिकी रोपण किसानों के लिए किस प्रकार सहायक है ? 

(c) सस्य-खरपतवार प्रतिस्पर्धा का वर्णन कीजिये। 

खण्ड "B" 

Q. 5 निम्नलिखित में प्रत्येक का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिये : 

(a) महत्वपूर्ण मृदा-प्राणी कौन-कौन हैं ? मृदा को उनके योगदानों पर लिखिये। 

(b) वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) के प्रमुख कारण क्या हैं ? 

(c) विभिन्न अपवाह तंत्र क्या हैं ? उनके लाभों पर चर्चा कीजिये । 

(d) कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (ATMA) की एक अभिसारी अभिकरण के रूप में क्या भूमिका है ? 

(e) फार्म योजना और बजट का विकास करने में कार्यविधियां गिनाइये। 

Q. 6(a) वर्षा जल संग्रहण और भौम जल के पुनर्भरण पर एक टिप्पणी लिखिये। 

(b) औद्योगिक बहि:साव (इंडस्ट्रियल ऐफ्लुएंट) मृदा और जल को किस प्रकार प्रभावित करता है ? कृषि में बहि:स्राव प्रबंधन की विधियां गिनाइये।

(c) कृषि उत्पादों की न्यूनतम समर्थन कीमतों के नियतन की क्रियाविधि पर चर्चा कीजिये। 

Q. 7(a) किसी नई प्रौद्योगिकी का आकलन और परिष्करण किस प्रकार किया जाता है ? 

(b) कृषि विपणन में विपणन सूचना को महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है ? भारत में बाज़ार आसूचना (मार्केट इंटेलिजेंस) की प्रस्थिति पर चर्चा कीजिये। 

(c) मृदा की जल अवशोषण और प्रतिधारण क्षमता (रिटेंशन कपैसिटी) को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता 

Q. 8(a) कृषि प्रसार (ऐग्रिकल्चरल ऐक्सटेंशन) में लक्ष्य समूह कौन हैं ? ऐसे समूहों तक पहुँचने की क्रियाविधि बताइये।

(b) फार्म योजनाकरण में विभिन्न फार्म प्रबंधन उपकरणों को स्पष्ट कीजिये। 

(c) नाइट्रोजनी उर्वरकों से मंदगति निर्मोचित (स्लो रिलीज़) नाइट्रोजन से आप क्या समझते हैं ? इसका क्या महत्व है ?

Click Here to Download PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 11 YEARS SOLVED PAPERS PDF

DOWNLOAD UPSC MAINS HISTORY 10 Years Categorised PAPERS

Study Noted for UPSC MAINS HISTORY Optional

UPSC सामान्य अध्ययन सिविल सेवा मुख्य परीक्षा अध्ययन सामग्री

UPSC GS PRE Cum MAINS (HINDI Combo) Study Kit